Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
Sanjeev kumar
ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस की गारंटियां जमीन पर नहीं उतरीं, टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत चिंताजनक : पवन काजल धर्मशाला नृपजीत निप्पी दिनांक 13.09.2026 कांग्रेस की गारंटियां जमीन पर नहीं उतरीं, टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत चिंताजनक : पवन काजल कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनाव से पहले जनता से किए वादों और गारंटियों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस दौरान कांगड़ा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर भी मौजूद रहे। पवन काजल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, एक वर्ष में एक लाख तथा पांच वर्ष में पांच लाख नौकरियां देने, गोबर खरीदने और स्टार्टअप जैसी कई गारंटियां दी थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही है और सरकार से जवाब मांग रही है। काजल ने कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में कई बार एक बेड पर दो से तीन मरीज रखने की स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमआरआई के लिए करीब छह माह और अल्ट्रासाउंड के लिए तीन माह तक की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उनका कहना था कि अस्पताल की कई लिफ्टें पिछले आठ-नौ माह से खराब पड़ी हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए कुछ स्वास्थ्य संस्थानों को बंद या डाउनग्रेड किए जाने का भी आरोप लगाया। विधायक ने कांगड़ा जिले की कथित अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाएं लंबे समय से अधर में हैं। काजल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कांगड़ा के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले को विकास की दृष्टि से अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी, किसान और पेंशनभोगी समेत समाज का विभिन्न वर्ग प्रदेश सरकार से निराश है और जनता अब 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। काजल ने कहा कि कांगड़ा की जनता ने उन्हें लगातार तीन बार विधानसभा पहुंचाकर भरोसा जताया है और आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर कांगड़ा को प्रदेश की राजनीति में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। पवन काजल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को शाम सात बजे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी 101 बूथों पर दीप जलाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 100 दीप जलाने के साथ कुल 10,100 दीपों से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाईट : पवन काजल कांगड़ा विधायक1
- लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट1
- 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से ग्रामीण परेशान हमीरपुर से नाल्टी तक करीब 30 से 40 मिनट का सफर निजी बसों की धीमी रफ्तार और जगह-जगह अनावश्यक ठहराव के कारण डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा हो रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को दौड़वीं पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष ग्रामीणों ने यह समस्या उठाई और बसों की समय-सारिणी व संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने नाल्टी सहकारी समिति में जमा अपनी धनराशि जरूरत के समय वापस न मिलने का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और जमा राशि लौटाने की मांग की। इसके अलावा नाल्टी को कमलाह से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग रखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आसपास के गांवों के लोगों को निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छोटा और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई छोटे मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया। #Hamirpur #Nalti #Daurwin #HimachalPradesh #RuralIssues #PublicTransport #CooperativeSociety1
- 🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨 कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें। 🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏 #गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha 🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨 कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें। 🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏 #गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha4
- सात दिन से तप रहा घुमारवीं, गर्ग बोले- आवाज दबाई तो भड़केगा आंदोलन क्रमिक अनशन पर पांच कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- सत्ता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष घुमारवीं:- घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा। गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा। अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।1
- कठिन रास्ते... लंबा सफर... लेकिन दिल में सिर्फ एक आस्था—बाबा मणिमहेश के दर्शन।1
- ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।1
- सुक्खू सरकार ने बंद की जनहितैषी योजनाएं, जनता को नहीं मिली गारंटियों की राशि : बिक्रम ठाकुर धर्मशाला नृपजीत निप्पी दिनांक 13.09.2026 सुक्खू सरकार ने बंद की जनहितैषी योजनाएं, जनता को नहीं मिली गारंटियों की राशि : बिक्रम ठाकुर कांगड़ा : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए दीया जलाया जाएगा। केंद्र सरकार के सहयोग और वित्तीय सहायता से निर्मित परियोजनाओं तथा पुलों के आसपास भी सामूहिक रूप से दीये जलाकर प्रधानमंत्री का आभार जताया जाएगा। ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर पिछली भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सहारा योजना के लाभार्थियों को भी समय पर राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ऐसी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और सरकार को इन्हें सुचारू रूप से चलाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार ने अभी तक इस वादे को पूरी तरह पूरा नहीं किया है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को लंबित राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सरकार की कथित ‘झूठी गारंटियों’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि इन पदों के लिए उन्होंने कितनी बार चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के लिए चुनाव जीतना पड़ता है, जबकि कई पदों पर व्यक्ति नामांकन के माध्यम से भी पहुंच सकता है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने पुराने पदों को राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की पहचान जनता के वोट से होती है। बाईट : बिक्रम ठाकुर पूर्व मंत्री1
- नंगल में रोड का काम शुरू हुआ #himachalpunjabtv हिमाचल पंजाब न्यूज़ टीवी1