Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा पर बाबा कीनाराम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया/चंदौली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकापालिक अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपोस्थली रामगढ़ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ के जिलों से पहुंचे हजारों भक्तों ने बाबा की आरती, हवन-पूजन कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम में महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। मठ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र बलुआ थाना पुलिस पूरे समय तैनात रही।
जनता न्यूज टीवी
गुरु पूर्णिमा पर बाबा कीनाराम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया/चंदौली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकापालिक अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपोस्थली रामगढ़ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ के जिलों से पहुंचे हजारों भक्तों ने बाबा की आरती, हवन-पूजन कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम में महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। मठ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र बलुआ थाना पुलिस पूरे समय तैनात रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हवन-पूजन और तपासन की आरती के साथ रामगढ़ मठ में मनाई गई गुरु पूर्णिमा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली महाकापालिक योगीराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम की तपोस्थली रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया प्रातःकाल से उमड़ी भीड़ सुबह से ही श्रद्धालुओं का मठ में आगमन शुरू हो गया। पूरे दिन बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं हवन-पूजन और आरती गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रभुनारायण सिंह लल्ला,धनंजय सिंह तथा मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद बाबा कीनाराम के पावन तपासन की भव्य आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतमराम बाबा के आदेश पर सभी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ हुए। दिनभर प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। सुबह 10 बजे से सुप्रसिद्ध गायक कलाकार विक्की तिवारी एवं सतरूपा शीतल ने भजन-कीर्तन, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मठ परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा गुरु-भक्ति का महापर्व मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है। बाबा कीनाराम की पावन तपोस्थली पर आयोजित यह पर्व गुरु-भक्ति की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करता है उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रधानाचार्य विपिन सिंह, सुनील पाण्डेय, संतोष सिंह, कौशल दूबे, प्रमोद सिंह, समित सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्पित पाण्डेय, नंदू गुप्ता, विशाल सिंह, पंकज सिंह, रितेश पाण्डेय, अभय यादव पीके, अन्नू यादव, बृजेश सिंह, सुदामा यादव, सर्वेश मौर्य, दीना दादा, मठ पुजारी देवदत्त पाण्डेय, अमृत पाठक, फग्गू पाण्डेय सहित मठ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे विशाल सिंह* व अन्य साथियों ने पूरे आयोजन, सजावट, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दिया।1
- जाति धर्म के ऊपर कोई भाषण नहीं होना चाहिए जाति धर्म के ऊपर विरोध करने वाले व्यक्ति बहुत बड़े राजनीतिक नहीं होते जो जाति धर्म के ऊपर भाषण करें उसको जल्दी से जल्दी बदल दिया जाए1
- गुरु: अंधकार से प्रकाश तक का सफर गुरु बिना ज्ञान कहां, गुरु बिना मुक्ति कहां। गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक तिथि नहीं है।ये उस रिश्ते का जश्न है जो हमें इंसान से देवता बना देता है।गुरु वो दीपक हैं जो खुद जलकर हमें रास्ता दिखाते हैं।वो माँ-बाप के बाद भगवान का दूसरा रूप हैं।उन्होंने हमें अक्षर ज्ञान दिया, संस्कार दिए और गिरकर उठना सिखाया। गुरु गोविंद दोऊ खड़े,काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपने,गोविंद दियो बताय। आज के दिन हम उन सभी गुरुओं को नमन करते हैं जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमें जीवन की राह दिखाई।जिनका एक शब्द हमारी जिंदगी बदल देता है,जिनका एक आशीर्वाद हमें हर मुश्किल से लड़ा देता है। गुरुजी,आपका ऋण हम 7 जन्मों में भी नहीं चुका सकते।बस इतना ही कहना हैआपका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं🙏 ।।ॐ गुरु देवाय नमः।। > गुरु बिना ज्ञान कहां, गुरु बिना मुक्ति कहां। > आप ही मेरे ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं गुरुजी। > गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 🙏1
- ब्रेकिंग न्यूज़ वाराणसी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा अपने ग्रुरु जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मालीनं स्वामी स्वरूपानंदसरस्वती जी का पूजन अर्चन करते हुए तत्पश्चा वर्तमान पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वर आनंद जी का स्मरण पूजन आदि कियानाम जप करते हुए श्री क कसेरा ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि गुरु की कृपा के बिना कुछ नहीं हो सकता सभी को चाहिए अगर हिंदू धर्म में है सनातन धर्म में है तो जनेऊ धारण करने के साथ-साथ वह गुरमुख गुरु मंत्र अवश्य लें जिससे उनके काम स्वत ही बनने लगेंगे और किसी प्रकार का तंत्र मंत्र क्रिया आदि सफल नहीं होगा4
- आशा लाइब्रेरी की दो और छात्राओं का पुणे के स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग में चयन, ₹4 लाख की स्कॉलरशिप मिली1
- सारनाथ में आषाढ़ पूर्णिमा पर निकाला गया शांति मार्च बौद्ध जयंती के अवसर पर अम्बेडकर भवन से आशापुर तक निकली रैली आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबूल टोन की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र सारनाथ आषाढ़ पूर्णिमा की याद में आज सारनाथ में बौद्ध जयंती मनाते हुए लोगों ने शांति मार्च निकाला। अम्बेडकर भवन से शुरू हुआ मार्च शांति मार्च अम्बेडकर भवन पतेरवा से शुरू होकर आशापुर चौराहा होते हुए वापस अम्बेडकर भवन पर समाप्त हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बुद्ध के शांति संदेश को याद किया। ऐतिहासिक महत्व बताया लोगों ने बताया कि आज ही के दिन बौद्ध भगवान ने सारनाथ से अपने उपदेशों की शुरुआत की थी। यह परंपरा आज पूरे विश्व में मनाई जाती है। बौद्ध धर्म के अनुसार यह आषाढ़ पूर्णिमा 528 ईस्वी से शुरू हुई थी वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध जी ने दुनिया को शांति, करुणा और सद्भाव का उपदेश दिया, जिसे आज पूरी दुनिया मानती है।1
- चित्रकूट गैंगरेप कांड: तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल; अजय सिंह ने यूपी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार उत्तर प्रदेश1