पहले प्यार, फिर शादी और अब तलाक की मांग, एसपी की पत्नी ने थाने से IG कार्यालय तक लगाई गुहार! भरतपुर। बिहार के खगड़िया एसपी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंच गया, जहां एसपी की पत्नी ने अपनी फरियाद रखी। पूजा के अनुसार, उनकी मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी और 16 जनवरी 2016 को परिजनों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने शादी की थी। करीब पांच वर्ष तक उन्होंने भरतपुर में निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य किया। बाद में भानुप्रताप सिंह का यूपीएससी में चयन हुआ। पूजा का आरोप है कि अब उनके पति छह वर्षीय बेटी को उनसे दूर रखना चाहते हैं और तलाक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहले गीता कॉलोनी स्थित ससुराल और फिर विजय नगर स्थित ननद के घर पहुंचकर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद वह मथुरा गेट थाने पहुंचीं। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए कार्रवाई से इनकार किया। पूजा देर रात तक थाने में मौजूद रहीं और न्याय की गुहार लगाई।
पहले प्यार, फिर शादी और अब तलाक की मांग, एसपी की पत्नी ने थाने से IG कार्यालय तक लगाई गुहार! भरतपुर। बिहार के खगड़िया एसपी भानुप्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाने तक पहुंच गया,
जहां एसपी की पत्नी ने अपनी फरियाद रखी। पूजा के अनुसार, उनकी मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी और 16 जनवरी 2016 को परिजनों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने शादी की थी। करीब पांच वर्ष तक उन्होंने भरतपुर में निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में
कार्य किया। बाद में भानुप्रताप सिंह का यूपीएससी में चयन हुआ। पूजा का आरोप है कि अब उनके पति छह वर्षीय बेटी को उनसे दूर रखना चाहते हैं और तलाक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहले गीता कॉलोनी स्थित ससुराल और फिर विजय नगर स्थित ननद
के घर पहुंचकर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद वह मथुरा गेट थाने पहुंचीं। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए कार्रवाई से इनकार किया। पूजा देर रात तक थाने में मौजूद रहीं और न्याय की गुहार लगाई।
- गुढ़ ब्रेकिंग __________ गुढ़ में खुशी की लहर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पार्षदों और नागरिकों ने बांटी मिठाई गुढ़, रीवा। नगर परिषद गुढ़ से जुड़े बहुचर्चित मामले में माननीय उच्च न्यायालय से आए आदेश के बाद गुढ़ नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। आदेश की जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर पार्षदों एवं समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की गई। इसी क्रम में पार्षद दुर्गेश गुप्ता एवं सज्जन सिंह ने गुढ़ बाजार में विराजमान भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव/रिकॉल प्रक्रिया को वैधानिक मानते हुए राज्य शासन को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे मामले में नगर परिषद के कई पार्षद सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनमें दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती गीता तिवारी, ओम त्रिपाठी, सरोज उपाध्याय, मुमताज खान, अर्चना साकेत, पुष्पा प्रजापति, शंकरलाल बंसल, बबीता यादव, श्रीमती गीता सिंह, उपाध्यक्ष शशि प्रभा गुप्ता, विमला रावत एवं जगदीश गोटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। वहीं न्यायालय में पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता डॉ. सौरभ सुंदर, लवकुश मिश्रा एवं अश्विन के प्रयासों की भी लोगों ने सराहना की। समर्थकों का कहना है कि अधिवक्ताओं की मजबूत कानूनी दलीलों के कारण पक्ष को सफलता मिली। निर्णय के बाद नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बालेश्वर गुप्ता सोनू प्रजापति आनंद यादव नीतेश साकेत सज्जन सिंह, मुद्रिका तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, इस्तियाक खान, टीपू खान, उमेश त्रिपाठी, इंद्रपाल उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसी कड़ी में BSS युवा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रपाल उपाध्याय ने हर्ष व्यक्ति किया है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता गुढ़ नगर में दिनभर इस फैसले की चर्चा होती रही और समर्थकों ने इसे जनप्रतिनिधियों की एक बड़ी जीत बताते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- *मां शारदा शक्तिपीठ मैहर 16 09 2026 बुधवार को काल भैरव के दिव्य अलौकिक दर्शन एवम आरती🚩* *मां शारदा शक्तिपीठ मैहर 16 09 2026 बुधवार को काल भैरव के दिव्य अलौकिक दर्शन एवम आरती🚩*1
- खबर अमरपाटन/रामनगर नव दिन से हाथी का कहर, वन विभाग की रणनीति कार्यशैली पर सवाल।* *नव दिन से हाथी का कहर, वन विभाग की रणनीति कार्यशैली पर सवाल।* *गोरसरी में ब्रम्हमूर्त पर हाथी ने गिराया घर, ग्रामीणों में दहशत आखिर कब थमेगा तांडव?* रामनगर मैहर-- मैहर जिले के रामनगर अमरपाटन क्षेत्र में जंगली हाथी की दस्तक को नव दिन बीत चुके हैं। लेकिन हाथी का जंगल क्षेत्र के गांवों और आबादी वाले इलाकों में पहुंचना लगातार अभी भी जारी है। बुधवार ब्रम्हमूर्त समय गोरसरी में हाथी ने पिंटू कोल का घर को गिरा दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है। बीतते दिन के साथ नव दिनों से हाथी जंगल और गांवों के बीच घूम रहा है। लेकिन सवाल यह है कि वन विभाग की निगरानी और रोकथाम की रणनीति आखिर कारगर क्यों साबित नहीं हो रही है। लगातार हाथी की लोकेशन सामने आने के बावजूद वह आबादी तक पहुंचकर घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग का अमला सिर्फ हाथ मल रहा। गोरसरी में सुबह घर गिराए जाने की घटना ने ग्रामीणों की चिंता को चिता समान बढ़ा दी है। ग्रामीणों बुद्ध जीवियों बिजली आपूर्ति से शहरी क्षेत्र वाशियो का कहना है कि यदि समय रहते इंतजाम नहीं किए गए तो अगली घटना केवल मकान या फसल के नुकसान तक सीमित रहेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। हाथी का मूवमेंट लगातार जारी है आखिर वन विभाग कब बनाएगा रणनीति जिससे इंसान और हाथी दोनों सुरक्षित रहें। *क्या E-5 जंगली हाथी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के पश्चात वन विभाग द्वारा रणनीति, कूटनीति, राजनीति, समाजनीति, अर्थनीति, से काम होगा।* गणेश चतुर्थी के सात दिन पूर्व गजानन महाराज बाणसागर जलासय से जलक्रीड़ा कर 05 किलोमीटर तैरते हुए रामनगर की धरा पर आए। नव दिन का सफर अभी तक तय कर चुके हैं। क्या ग्यारह दिन बीतने के पश्चात ही गजानन महाराज की क्रिया प्रतिक्रिया में बदलाव होगा।👇4
- *नादो में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे, प्रशासन पहुंचा मौके पर* रामनगर के ग्राम नादो में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जे पर मैहर कलेक्टर के संज्ञान के बाद रामनगर प्रशासनिक अमला मौके पर जांच के लिए पहुंचा। अधिकारियों के पहुंचते ही 50 से ज्यादा ग्रामीण भी मौके पर एकजुट हो गए। निरीक्षण के दौरान सरपंच पति गणेश द्विवेदी भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों से नोकझोंक की स्थिति बनी। नायब तहसीलदार संजीव पांडेय एवं ललित धार्वे ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए,ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए अवैध कब्जा शासकीय भूमि पर करवाया जा रहा है। *नादो में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे, प्रशासन पहुंचा मौके पर* रामनगर के ग्राम नादो में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जे पर मैहर कलेक्टर के संज्ञान के बाद रामनगर प्रशासनिक अमला मौके पर जांच के लिए पहुंचा। अधिकारियों के पहुंचते ही 50 से ज्यादा ग्रामीण भी मौके पर एकजुट हो गए। निरीक्षण के दौरान सरपंच पति गणेश द्विवेदी भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों से नोकझोंक की स्थिति बनी। नायब तहसीलदार संजीव पांडेय एवं ललित धार्वे ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए,ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए अवैध कब्जा शासकीय भूमि पर करवाया जा रहा है।3
- रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 सितंबर को होगा ‘बिना निवेश करियर निर्माण’ पर महा-सेमिनार रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 20 सितंबर को होगा ‘बिना निवेश करियर निर्माण’ पर महा-सेमिनार **रीवा।** युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से रीवा शहर में 20 सितंबर 2026 को एक विशेष करियर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। **अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha)** द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की थीम **‘करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट’** यानी बिना निवेश करियर निर्माण रखी गई है। कार्यक्रम में युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए कौशल सीखने, काम के अवसर तलाशने और अपनी आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, सेमिनार में **‘लर्न, वर्क और ग्रो’** के फॉर्मूले के जरिए करियर निर्माण की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। ### करियर कोच नीरज सिंह करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिजनेस एंटरप्रेन्योर एवं करियर कोच **नीरज सिंह** मुख्य वक्ता के रूप में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। सेमिनार में ट्रेनिंग, सपोर्ट सिस्टम और बिना बड़े वित्तीय निवेश के काम शुरू करने की संभावनाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। ### कार्यक्रम की जानकारी 📅 **दिनांक:** 20 सितंबर 2026, रविवार ⏰ **समय:** सुबह 11 बजे से 📍 **स्थान:** कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा (म.प्र.) कार्यक्रम में शामिल होने या अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने **9398144297, 9340696683 और 8085555548** नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी दी है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है। **रीवा | पत्रकार पंडित विकास**1
- प्रदीप सर की ट्रिगोनोमेट्री की क्लास brainmaster academy unchehra प्रदीप सर ने ट्रिगोनोमेट्री identity को आसान ट्रिक से याद करना सिखाया1
- राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 8 घंटे से धरना जारी सतना। सिंहपुर क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना दिया गया। धरना लगातार 8 घंटे से जारी है, जिससे क्षेत्र में मामले को लेकर जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। धरनारत लोगों का आरोप है कि राहुल सिंह की निर्मम हत्या के बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं होती और मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। उनका कहना है कि राहुल सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। वहीं, धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले को लेकर सिंहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना जारी है और सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। सभी का कहना है कि जब तक TI पंकज शुक्ला जी इस मामले की विवेचना करेंगे तब तक हम लोग न्याय की उम्मीद नहीं करते!1
- "बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब फूटा, पुल में लगा गेट क्षतिग्रस्त,, सतना। उचेहरा जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब सुबह फूट गया। तालाब के पुल में पानी की निकासी के लिए लगा गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बाद तालाब में जलभराव बढ़ने से पुल में लगे गेट पर पानी का दबाव बढ़ गया। गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी के तेज बहाव से आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दी है। काफी पुराना तालाब होने के कारण हनुमान सागर ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत माना जाता है। ग्रामीणों ने मौके का तत्काल निरीक्षण कर गेट और तालाब की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने की मांग की है।1