Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिव्य दर्शन हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्रफल के अंतर्गत सुन्नी गांव में महिषासुर मर्दिनी देवी मैया के दरबार में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार दर्शन।
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
दिव्य दर्शन हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्रफल के अंतर्गत सुन्नी गांव में महिषासुर मर्दिनी देवी मैया के दरबार में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार दर्शन।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by बलराम राज2
- हरदोई जनपद के थाना टडियावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, 2 जोड़ी झाले, 4 अंगूठियां (पीली धातु) तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री अजीत चौहान ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से लूट की घटनाओं में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- Post by nafeesh ali1
- हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार (05 मई 2026) को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक और युवती का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना ग्राम बबुराई के पास की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद और काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। दोनों ने कथित रूप से पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना शाहाबाद पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्रफल के अंतर्गत सुन्नी गांव में महिषासुर मर्दिनी देवी मैया के दरबार में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार दर्शन।2
- all Grocery products available my shop1
- शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। शाहाबाद क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी, फीस लूट, ड्रेस-किताब सिंडीकेट और शिक्षा व्यवस्था की कथित अव्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बार फिर दक्ष इंटरनेशनल स्कूल मनमानी, तमाशाही, धनउगाही और बच्चों की असुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चाओं के केंद्र में आ खड़ा हुआ है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब निर्माणाधीन हाईवे पर स्कूल जाते समय विद्यालय वाहन से पहुंचकर रोंके गए बच्चों को सड़क किनारे रील बनाने में दिलचस्पी लेते देखा गया। स्थानीय मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के साथ रील बनबाते दिखे बच्चों की चर्चा आम हुई है। बताया गया है कि स्कूल वाहन चालक ने लोगों के इशारे पर स्वयं वाहन रोककर बच्चों के साथ वीडियो बनवाई, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर नए सिरे से गंभीर प्रश्न खड़े हो गए। विद्यालय में अनुशासन या अराजकता? शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में न तो अनुशासन का प्रभावी ढांचा है, न शिक्षा का अपेक्षित स्तर, न छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था परन्तु बड़ा नाम सुनकर अभिभावक विद्यालय प्रबंध तंत्र के चंगुल में फँस गए तो फँस गए। हालांकि अब बहुत से अभिभावक इस बहुचर्चित विद्यालय में बच्चों का दाखिला कराकर काफी पछता रहे हैं। गंभीर आरोपों में शामिल हैं बड़े सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। स्कूल परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध का अभाव, छात्रों की गतिविधियों की कमजोर निगरानी, स्कूल से सड़क तक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न, छात्र-छात्राओं के बीच हिंसक झगड़ों की पूर्व घटनाएं और वायरल मारपीट और खूनी संघर्ष के वीडियो और अभिभावकों द्वारा पूर्व में कोतवाली तक शिकायतें दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधतंत्र के बड़बोलेपन की पोल खुलेआम खोल रही है, फिर भी खासकर खंड शिक्षा अधिकारी की इस स्कूल पर बिशेष कृपा चर्चा का बिषय बनी है। पहले भी उठ चुके बड़े सवाल, शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। नागरिकों के अनुसार, इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्रों के बीच आपसी मारपीट, हिंसा और अव्यवस्था के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई मामलों में अभिभावकों ने लहूलुहान बच्चों के साथ न्याय की मांग करते हुए कोतवाली से लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर कोई कठोर और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई। फीस, किताब, ड्रेस और कथित ठगी का आरोप शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। विद्यालय पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि महंगी किताबें व ड्रेस खरीदने का दबाव है, अतिरिक्त “किट”, “एक्टिविटी” और “अपडेट” शुल्क, शिक्षा की गुणवत्ता के अनुपात में अत्यधिक फीस मान्यता और संचालन संबंधी अभिलेखों पर अस्पष्टता बताई गई है। प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। लोकसभा और राज्यसभा तक निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा उठने तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए जाने और जिले के एक स्कूल का मामला काफी तूल पकड़ जाने के बावजूद शाहाबाद क्षेत्र की स्थिति में ठोस बदलाव न दिखाई देने से स्थानीय जनता में निजी स्कूलों सहित अधिकारियों के प्रति रोष है। आरोप यह भी हैं कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी प्रभावशाली स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद की चर्चाओं को बल मिल रहा है। स्कूल प्रबंधन के रसूख पर सवाल शाहाबाद (हरदोई) 5 मई। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या गंभीर छात्र सुरक्षा संकट का इंतजार कर रहा है? और विचारणीय प्रश्न कि जब निर्माणाधीन हाईवे पर बच्चों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही, तब अभिभावकों की चिंता क्या स्वाभाविक नहीं है किन्तु विद्यालय का रसूख इतना कि कोई जाँच एवं कार्यवाई के लिए तैयार नहीं बल्कि संरक्षण देने में महती भूमिका निभाने की आम चर्चा है। आखिर इसीलिए एक बार फिर जनता की मांग है कि विद्यालय की मान्यता की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो, फीस, ड्रेस, किताब खरीद प्रणाली की जांच हो, छात्र सुरक्षा मानकों की समीक्षा हो, परिवहन व्यवस्था की जांच हो, वायरल घटनाओं की जवाबदेही तय हो, दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। कुल मिलाकर यदि शिक्षा मंदिर माने जाने वाले संस्थानों पर अनुशासनहीनता, आर्थिक शोषण और सुरक्षा लापरवाही जैसे आरोप लगातार लग रहे हों, तो यह केवल एक स्कूल का मुद्दा नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्न है और सम्बंधित मन्त्री की मिलीभगत या फिर शिथिलता प्रथमदृश्यट्या सिद्ध है। अब देखना यह है कि शाहाबाद में उठती यह आवाज प्रशासनिक फाइलों में दबती है या वास्तव में छात्रों के भविष्य और सुरक्षा के लिए कोई निर्णायक कदम उठाया जाता है और दक्ष इंटरनेशनल स्कूल की गहन जाँच पड़ताल होती है या नहीं। अब रही बात खंड शिक्षा अधिकारी की तो उनके बहाने पर बहाने पहले भी सामने आ चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने जाँच एवं कार्यवाही की बात पर बल दिया।3
- हरदोई जनपद के थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बबुराई के निकट खेत में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती के शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद तथा काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। वहीं पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।4