Shuru
Apke Nagar Ki App…
BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का बयान आया छवि को खराब करने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. SP साहब निष्पक्ष जांच कराएं और जांच में जो भी गलत पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
Ashok kumar News repoter
BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का बयान आया छवि को खराब करने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. SP साहब निष्पक्ष जांच कराएं और जांच में जो भी गलत पाया जाए, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर): गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोभक्तों, संत समाज और क्षेत्र के नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, कड़े और प्रभावी कानून लागू करने तथा गोसंरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय के गठन की प्रमुख मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था के केंद्र तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। गो-तस्करी, अवैध बूचड़खानों में वध, सड़क दुर्घटनाएं और पॉलिथीन खाने से हो रही मौतें बड़ी समस्या बन चुकी हैं, जिससे देशी नस्लों का अस्तित्व भी खतरे में है। वक्ताओं ने प्रति व्यक्ति गोवंश संख्या में आई गिरावट को भविष्य के लिए गंभीर संकेत बताया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गोसंरक्षण कानून बनाने की संस्तुति भेजने, प्रत्येक तहसील व ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ और व्यवस्थित गोशालाओं की स्थापना, मौजूदा गोशालाओं को पर्याप्त बजट व पारदर्शी संचालन, तथा गो-तस्करी पर कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गोसंरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। अंत में राज्यपाल से मांगों पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रह सके।1
- छतरपुर में सोमवार को पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दिया। शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, पुलिसिया कथित अत्याचार और बिजावर के पत्रकार राकेश राय पर हुए हमले के विरोध में जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। 📍 सर्किट हाउस से शुरू हुआ विरोध दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में पत्रकार साथी सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां और “पुलिस–माफिया गठजोड़” की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर रैली निकाली गई, जो सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारों से छतरपुर गूंज उठा जब एसपी अगम जैन अपने चैंबर से बाहर नहीं आए, तो पत्रकारों का गुस्सा और भड़क उठा। इसके बाद सभी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। मामला तब और गरमा गया जब सूचना मिली कि शराब ठेकेदार एसपी कार्यालय में मौजूद है। बस फिर क्या था—आक्रोशित पत्रकार कलेक्ट्रेट से दौड़कर फिर एसपी ऑफिस पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। पूरी तरह थम गया यातायात दोनों ओर लंबा जाम लग गया और हालात पूरी तरह तनावपूर्ण हो गए। 👉 बढ़ते दबाव के बीच एसपी अगम जैन को आखिरकार बाहर आना पड़ा जहां उन्होंने मौके पर ही मुंशी को निलंबित करने के मौखिक निर्देश दिए। पत्रकारों ने साफ कहा है कि अगर 7 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा। 🗣️ यह सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं… यह पूरे मीडिया की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई है। अब सवाल ये है — क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?4
- *आग उगलती गर्मी -एडवाइजरी जारी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा- इन दिनों भीषण गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं,यूपी का बांदा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर भी दर्ज किया गया है जो सामान्य से बहुत अधिक है, जिससे पूरा जिला हीट में तब्दील नजर आ रहा है। तपिश और गर्मी से आलम ये नजर आया कि सुबह से ही सड़को पर सन्नाटा पसर रहा, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया, स्थानीय लोगो का कहना है कि इस भीषण गर्मी और तपिश ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिया है। वही जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील की है और एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिले के लोग बचाव करें, सिर और मुंह को ढककर ही बाहर आये, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है। आम लोग इसमें फोन करके मदद पा सकते हैं।बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 47 डिग्री के पार कर चुका है, मौसम विभाग का दावा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लोगो को सलाह दी कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की है कि लगातार सिंचाई करते रहे। जिससे फसल खराब होने से बचेगी, इसके अलावा डॉक्टरो का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं, दस्त लग सकते हैं, इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें, शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें, ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहे. स्थानीय लोगो का दावा है कि इस साल गर्मी ने शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, अबकी बार भीषण गर्मी के कहर से बुंदेलखंड वासी शिकार होंगे।3
- बांदा। विगत कई माह से जनपद में जनपद वासी स्मार्ट मीटर से बेहद परेशान है लगातार कई संगठनों समाजसेवियों ने जनहित में अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन कोई सुधार न होने के चलते आज बेलन गैंग की कमांडर पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में बेलन लेकर बिजली विभाग के प्रति रोष करते हुए स्मार्ट मीटर बदलाव के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया वही महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा धमकाकर इलेक्ट्रिक मीटर गरीब क्षेत्रों में लगवा दिए गए है जिससे जनता बहुत परेशान है मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाली जनता मनमानी बिल देने में असमर्थ है जो अपने पेट की रोटी का इंतजाम अगले दिन का नहीं कर पा रही वह एडवांस बिल कहा से जमा कर सकती है और कहा कि गरीबों के यहां पहले बत्ती फ्री लगवाई गई थी और अब वही जनता एडवांस जमा न कर पाने से मनमानी बिल भेजे जाने से आज अंधेरे में रह रहे यह कहा का न्याय है महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि तुरंत नए मीटर हटवाकर नए मीटर लगवाए जाए गरीब जनता के पास पैसे नहीं है लेकिन संघर्ष करना जानती है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग हमे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर न करे जिससे हम लोगों को उग्र आंदोलन करना पड़े वही जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुला कर जल्द से जल्द यह समस्या को निपटाने का आदेश दिया1
- भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप: पद के बदले Sex की डिमांड! महोबा में मचा बवाल1
- घड़ी मेरा थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में बाहर से आकर काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई है और उनसे उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।1
- मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास नेशनल हाईवे 34 पर गिट्टी से लीटर ट्रक में ओमनी कर को मारी जोरदार टक्कर मौके पर चार की मौत तीन गंभीर रूप से घायल1
- *लाखो रु0 के चोरी के जेवरात के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में रात्रि थाना मटौंध पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण व नकद रुपए चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थाना मटौंध क्षेत्र के दुरेडी के रहने वाले राजू पुत्र रामआसरे द्वारा 25अप्रैल 26 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर उनके आभूषण व नकद रुपए चोरी कर लिये गए है। सूचना पर थाना मटौंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। घटना के सफल अनावरण के क्रम में भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त की पहचान करते हुए रात्रि को मुखबिर की सूचना पर गवाईन नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अनुमानित कीमत के करीब 07 लाख रुपए के आभूषण व नकद रुपए के साथ अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।अभियुक्त थाना मटौंध क्षेत्र का एक शातिर गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है जिस पर चोरी मारपीट आदि सहित पूर्व में कुल 08 मुकदमें दर्ज है।अभियुक्त जागेन्द्र उर्फ गजोधर पुत्र श्यामलाल निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- छतरपुर। जिले के नौगांव में करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी और कूटरचना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। नगर पालिका नौगांव के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद भारती साहू, उनके पति भारत साहू और एक अन्य व्यक्ति लखनलाल साहू पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की संपत्ति पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले में पीडि़त पक्ष ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। नौगांव के टीबी अस्पताल के पास रहने वाले आवेदक विनोद साहू, जो स्वर्गीय गणेशीलाल साहू के पुत्र हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1971 में वार्ड नंबर 06 स्थित बंगला नंबर 02 में भूमि खरीदी थी। इस भूमि का विधिवत डायवर्सन और बंटवारा वर्ष 1999 में नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। पीडि़त का आरोप है कि आरोपीगण का उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने साजिश के तहत उनकी संपत्ति को हड़पने की योजना बनाई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने असली संपत्ति स्वामी 'छेदीलाल गुप्ताÓ के नाम में हेरफेर करते हुए फर्जी तरीके से 'छेदीलाल साहूÓ का नाम दर्ज कराया और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके आधार पर वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद नौगांव में खसरा नंबर 507/13 का नामांतरण अपने पक्ष में करा लिया गया। पीडि़त का कहना है कि यह कार्य नगर पालिका प्रशासन पर दबाव बनाकर कराया गया। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब 15 जनवरी 2026 को आरोपियों द्वारा कथित रूप से पीडि़त के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जबरन कब्जा कर लिया गया और वहां तोडफ़ोड़ करते हुए अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। विनोद साहू ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उन्होंने सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचना और अवैध कब्जे से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।1