logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों को हुए फ़सल क्षति मुआवजे राशि में गरबरी को लेकर जिला प्रशासन से जांच की उठाया मांग सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के जन प्रतिनिधि ने आपसी बैठक आयोजित कर बीते दिनों हुए फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि का कहना है की जिस भी किसान का मक्का एवं गेहूं का फसल बीते कुछ माह पहले आंधी तूफान आने से बर्बाद हो गया था जिसमें सरकार द्वारा कुछ किसानों के खाते में फसल क्षति मुआवजे को लेकर राशि भी भेजी जा चुकी है मगर दर्जनों ऐसे किसान है जिसका सही मायने में फसल का नुकसान हुआ है लेकिन ऐसे किसान को फसल क्षति मुआवजे की राशि नहीं मिली है जो घोर चिन्ता का विषय है। ऐसे स्थिति में जांच कर वैसे किसान को फसल क्षति मुआवजे की राशि मिलनी चाहिए जिसका नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है की किसान कॉर्डिनेटर के मनमानी रवैया से वैसे किसान को फसल क्षति मुआवजे की राशि नहीं मिली है जिसका सही मायने में नुकसान हुआ है।किसानो को हुए फ़सल

7 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
7 hrs ago

किसानों को हुए फ़सल क्षति मुआवजे राशि में गरबरी को लेकर जिला प्रशासन से जांच की उठाया मांग सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के जन प्रतिनिधि ने आपसी बैठक आयोजित कर बीते दिनों हुए फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि का कहना है की जिस भी किसान का मक्का एवं गेहूं का फसल बीते कुछ माह पहले आंधी तूफान आने से बर्बाद हो गया था जिसमें सरकार द्वारा कुछ किसानों के खाते में फसल क्षति मुआवजे को लेकर राशि भी भेजी जा चुकी है मगर दर्जनों ऐसे किसान है जिसका सही मायने में फसल का नुकसान हुआ है लेकिन ऐसे किसान को फसल क्षति मुआवजे की राशि नहीं मिली है जो घोर चिन्ता का विषय है। ऐसे स्थिति में जांच कर वैसे किसान को फसल क्षति मुआवजे की राशि मिलनी चाहिए जिसका नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है की किसान कॉर्डिनेटर के मनमानी रवैया से वैसे किसान को फसल क्षति मुआवजे की राशि नहीं मिली है जिसका सही मायने में नुकसान हुआ है।किसानो को हुए फ़सल

More news from बिहार and nearby areas
  • 90 दिन का एनसीडी जांच कार्यक्रम की आज से होगी शुरुआत गैर संचारी रोगों की घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी करेंगे जांच कुमारखंड। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक सितंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले 90 दिन तक गैर संचारी रोग जांच कार्यक्रम की आज से शुरुआत हो रही है। इसको लेकर सीएचसी स्थित सभा भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में सभी एएनएम, सीएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और जांच कीट व दवा भी उपलब्ध कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बीएचएम कुमार धनंजय ने सभी सीएचओ व एएनएम को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर गृह भ्रमण कर स्क्रीनिंग, परामर्श, दवा वितरण तथा संस्थागत सेवा के लिए पंजीयन आदि सुविधाएं आम जन को प्रदान किया जाएगा। गृह भ्रमण के दौरान रेफर किए गए मरीज एवं पंजीकृत लाभार्थी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा एनसीडी पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस एनसीडी जांच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी रोगों, जैसे बीपी, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर (मुँह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख का कैंसर), हृदय रोग से संबंधित, लीवर से संबंधित रोग एवं क्रोनिक बिमारी की ससमय पहचान कर जोखिम कारकों को कम करना एवं आवश्यक प्रबंधन करना और इससे होने वाली असामयिक मौतों में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं ग्रसित मरीजों का आवश्यक उपचार एवं प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा एएनएम के साथ घर घर जाकर जांच कर उचित सलाह व हर संभव इलाज करेंगी और ज्यादा जरूरी होंनेपर संबंधित मरीज़ को स्वास्थ्य केंद्र पर भेजने का काम करेंगे। इस दौरान आशा फेसीलिटेटर के कार्य व पोर्टल पर सभी जांच संबंधी जानकारी अपलोड करने की जानकारी दी गई। अभियान को लेकर अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर बीसीएम मनोज कुमार सिंह सहित सभी एएनएम व सीएचओ मौजूद थे। फोटो - सीएचसी में आयोजित बैठक में एएनएम व सीएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते बीएचएम व अन्य
    1
    90 दिन का एनसीडी जांच कार्यक्रम की आज से होगी शुरुआत 
गैर संचारी रोगों की घर घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी करेंगे जांच 
कुमारखंड। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक सितंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले 90 दिन तक गैर संचारी रोग जांच कार्यक्रम की आज से शुरुआत हो रही है। इसको लेकर सीएचसी स्थित सभा भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में सभी एएनएम, सीएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और जांच कीट व दवा भी उपलब्ध कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बीएचएम कुमार धनंजय ने सभी सीएचओ व एएनएम को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर गृह भ्रमण कर स्क्रीनिंग, परामर्श, दवा वितरण तथा संस्थागत सेवा के लिए पंजीयन आदि सुविधाएं आम जन को प्रदान किया जाएगा। गृह भ्रमण के दौरान रेफर किए गए मरीज एवं पंजीकृत लाभार्थी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा एनसीडी पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस एनसीडी जांच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी रोगों, जैसे बीपी, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर (मुँह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख का कैंसर), हृदय रोग से संबंधित, लीवर से संबंधित रोग एवं क्रोनिक बिमारी की ससमय पहचान कर जोखिम कारकों को कम करना एवं आवश्यक प्रबंधन करना और इससे होने वाली असामयिक मौतों में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं ग्रसित मरीजों का आवश्यक उपचार एवं प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा एएनएम के साथ घर घर जाकर जांच कर उचित सलाह व हर संभव इलाज करेंगी और ज्यादा जरूरी होंनेपर संबंधित मरीज़ को स्वास्थ्य केंद्र पर भेजने का काम करेंगे। इस दौरान आशा फेसीलिटेटर के कार्य व पोर्टल पर सभी जांच संबंधी जानकारी अपलोड करने की जानकारी दी गई। अभियान को लेकर अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर बीसीएम मनोज कुमार सिंह सहित सभी एएनएम व सीएचओ मौजूद थे। 
फोटो - सीएचसी में आयोजित बैठक में एएनएम व सीएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते बीएचएम व अन्य
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित खगड़िया/मानसी: खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान परिसीमन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, नियमों और आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका नीरज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजरतन पांडे, प्रखंड उद्योग पदाधिकारी श्याम कुमार तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुमित सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान परिसीमन कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित कार्यों में सभी नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मियों को परिसीमन कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्यों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
    1
    मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
खगड़िया/मानसी: खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान परिसीमन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, नियमों और आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका नीरज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजरतन पांडे, प्रखंड उद्योग पदाधिकारी श्याम कुमार तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुमित सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान परिसीमन कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित कार्यों में सभी नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मियों को परिसीमन कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्यों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • बेगूसराय में #लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक को बिहार सरकार की राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।,,,
    1
    बेगूसराय में #लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक को बिहार सरकार की राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • *आज आरा टू जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में समस्तीपुर से दरभंगा जाने के क्रम में वीडियो में यह लड़का एक वृद्ध महिला से किसी दूसरे बोगी में एक जगह फोन लगाने के आग्रह कर फोन लगाया फिर क्या हुआ महिला के फोन कवर में 5000 रुपया था उसमें से 1000 रुपया निकाल कर महिला को मोबाइल देते हुए हम जिस बोगी में बैठे थे उस बोगी में आ बैठा महिला का 1000 रुपया गायब को लेकर इस चोर लड़के को ढूंढना शुरू किया और संयोग से पकड़ा गया जो सूखा नशा भी कर रखा था फिर झूठ पर झूठ के बाद जबरन उस लड़के की मैने तलाशी करवाई तलाशी के दौरान उक्त लड़के के जेब से दो 500 के नोट निकला फिर रुपया महिला को रिटर्न करवा पाएं लड़के काफी आरज़ू बिनती करने लगा पैर पकड़ने लगा! अंत में आपलोग सोचिए देश के सबसे बड़ा नेटवर्क रेल है ना जाने कितनी घटनाएं होती है और उस राज्य में जिस राज्य के मुखिया बिहार में समृद्धि यात्रा करके बिहार को बर्बादी के लिए इलेक्टेड के बजाय सिलेक्टेड सीएम जो दिया है अब भगवान ही भला करेंगे बिहार का 🤔* *आज आरा टू जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में समस्तीपुर से दरभंगा जाने के क्रम में वीडियो में यह लड़का एक वृद्ध महिला से किसी दूसरे बोगी में एक जगह फोन लगाने के आग्रह कर फोन लगाया फिर क्या हुआ महिला के फोन कवर में 5000 रुपया था उसमें से 1000 रुपया निकाल कर महिला को मोबाइल देते हुए हम जिस बोगी में बैठे थे उस बोगी में आ बैठा महिला का 1000 रुपया गायब को लेकर इस चोर लड़के को ढूंढना शुरू किया और संयोग से पकड़ा गया जो सूखा नशा भी कर रखा था फिर झूठ पर झूठ के बाद जबरन उस लड़के की मैने तलाशी करवाई तलाशी के दौरान उक्त लड़के के जेब से दो 500 के नोट निकला फिर रुपया महिला को रिटर्न करवा पाएं लड़के काफी आरज़ू बिनती करने लगा पैर पकड़ने लगा! अंत में आपलोग सोचिए देश के सबसे बड़ा नेटवर्क रेल है ना जाने कितनी घटनाएं होती है और उस राज्य में जिस राज्य के मुखिया बिहार में समृद्धि यात्रा करके बिहार को बर्बादी के लिए इलेक्टेड के बजाय सिलेक्टेड सीएम जो दिया है अब भगवान ही भला करेंगे बिहार का 🤔*
    1
    *आज आरा टू जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में समस्तीपुर से दरभंगा जाने के क्रम में वीडियो में यह लड़का एक वृद्ध महिला से किसी दूसरे बोगी में एक जगह फोन लगाने के आग्रह कर फोन लगाया फिर क्या हुआ महिला के फोन कवर में 5000 रुपया था उसमें से 1000  रुपया निकाल कर महिला को मोबाइल देते हुए हम जिस बोगी में बैठे थे उस बोगी में आ बैठा महिला का 1000 रुपया गायब को लेकर इस चोर लड़के को ढूंढना शुरू किया और संयोग से पकड़ा गया जो सूखा नशा भी कर रखा था फिर झूठ पर झूठ के बाद जबरन उस लड़के की मैने तलाशी करवाई तलाशी के दौरान उक्त लड़के के जेब से दो 500 के नोट निकला फिर रुपया महिला को रिटर्न करवा पाएं लड़के काफी आरज़ू बिनती करने लगा पैर पकड़ने लगा! अंत में आपलोग सोचिए देश के सबसे बड़ा नेटवर्क रेल है ना जाने कितनी घटनाएं होती है और उस राज्य में जिस राज्य के मुखिया बिहार में समृद्धि यात्रा करके बिहार को बर्बादी के लिए इलेक्टेड के बजाय सिलेक्टेड सीएम जो दिया है अब भगवान ही भला करेंगे बिहार का 🤔*
*आज आरा टू जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में समस्तीपुर से दरभंगा जाने के क्रम में वीडियो में यह लड़का एक वृद्ध महिला से किसी दूसरे बोगी में एक जगह फोन लगाने के आग्रह कर फोन लगाया फिर क्या हुआ महिला के फोन कवर में 5000 रुपया था उसमें से 1000  रुपया निकाल कर महिला को मोबाइल देते हुए हम जिस बोगी में बैठे थे उस बोगी में आ बैठा महिला का 1000 रुपया गायब को लेकर इस चोर लड़के को ढूंढना शुरू किया और संयोग से पकड़ा गया जो सूखा नशा भी कर रखा था फिर झूठ पर झूठ के बाद जबरन उस लड़के की मैने तलाशी करवाई तलाशी के दौरान उक्त लड़के के जेब से दो 500 के नोट निकला फिर रुपया महिला को रिटर्न करवा पाएं लड़के काफी आरज़ू बिनती करने लगा पैर पकड़ने लगा! अंत में आपलोग सोचिए देश के सबसे बड़ा नेटवर्क रेल है ना जाने कितनी घटनाएं होती है और उस राज्य में जिस राज्य के मुखिया बिहार में समृद्धि यात्रा करके बिहार को बर्बादी के लिए इलेक्टेड के बजाय सिलेक्टेड सीएम जो दिया है अब भगवान ही भला करेंगे बिहार का 🤔*
    user_छायाकार अमल कुमार
    छायाकार अमल कुमार
    TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    1
    नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए।
इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी।
शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • स्वच्छ तन साईं इतना दीजिये जामे कुटुंब समाय। मैं भी भूखा ना रहूं साधु ना भूखा जाय।। कितने को भीख दिया तूं जग में कितने को दिया रहने का बास। कितना कुआं धर्मशाला बनाया किस कुल की बच्चा हो खास।। शरणदाता बनो
    1
    स्वच्छ तन 
साईं इतना दीजिये 
                        जामे कुटुंब समाय।
मैं भी भूखा ना रहूं 
                         साधु ना भूखा जाय।।
कितने को भीख दिया तूं जग में 
             कितने को दिया रहने का बास।
कितना कुआं धर्मशाला बनाया 
             किस कुल की बच्चा हो खास।।
                          शरणदाता बनो
    user_Ram Prakash Sharma
    Ram Prakash Sharma
    Speech Therapist बिथान, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सहायता प्राप्त किसानों को प्राकृतिक उत्पाद बनाने के लिए किया प्रोत्साहित कुमारखंड। प्रखंड के बैसाढ पंचायत स्थित जैव उत्पादन संसाधन केंद्र (बीआरसी) में संचालक धीरज कुमार के नेतृत्व में किसानों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त 125 किसानों को प्राकृतिक उत्पाद तैयार करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। बैठक में संचालक ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 125 किसानों को चिह्नित कर सूची बनाई गई और उन सभी किसानों को 4000 रु प्रति किसान को दो किस्तों में दी गई। इस पैसे से इन किसानों को प्राकृतिक उत्पाद तैयार करना है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से जैविक खेती को लेकर किसानों को समय समय पर जानकारी दी जाती रही है उसी तरह से प्राकृतिक खेती व उत्पाद तैयार करने को लेकर अब किसानों को सहायता के साथ जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि किसान प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक हो और प्राकृतिक उत्पाद तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि जिस तरह से जैविक खेती किया जा रहा है उसी प्रकार प्राकृतिक खेती कम लागत में की जा सकती है। जो हर दृष्टि से लाभकारी होता है। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्राकृतिक उत्पाद बनाने की प्रैक्टिकल रुप में भी जानकारी दी गई। मौके पर किसान सलाहकार नरेंद्र कुमार, किसान कुंदन कुमार , राजेन्द्र यादव, विद्याचरण राम, देवचरण राम, चुन्नी कुमारी, मंटू कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे। फोटो - बैसाढ में आयोजित बैठक में मौजूद किसानों को जानकारी देते बीआरसी संचालक
    1
    सहायता प्राप्त किसानों को प्राकृतिक उत्पाद बनाने के लिए किया प्रोत्साहित 
कुमारखंड। प्रखंड के बैसाढ पंचायत स्थित जैव उत्पादन संसाधन केंद्र (बीआरसी) में संचालक धीरज कुमार के नेतृत्व में किसानों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त 125 किसानों को प्राकृतिक उत्पाद तैयार करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। बैठक में संचालक ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 125 किसानों को चिह्नित कर सूची बनाई गई और उन सभी किसानों को 4000 रु प्रति किसान को दो किस्तों में दी गई। इस पैसे से इन किसानों को प्राकृतिक उत्पाद तैयार करना है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से जैविक खेती को लेकर किसानों को समय समय पर जानकारी दी जाती रही है उसी तरह से प्राकृतिक खेती व उत्पाद तैयार करने को लेकर अब किसानों को सहायता के साथ जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि किसान प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक हो और प्राकृतिक उत्पाद तैयार कर सकें। उन्होंने बताया कि जिस तरह से जैविक खेती किया जा रहा है उसी प्रकार प्राकृतिक खेती कम लागत में की जा सकती है। जो हर दृष्टि से लाभकारी होता है। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्राकृतिक उत्पाद बनाने की प्रैक्टिकल रुप में भी जानकारी दी गई। मौके पर किसान सलाहकार नरेंद्र कुमार, किसान कुंदन कुमार , राजेन्द्र यादव, विद्याचरण राम, देवचरण राम, चुन्नी कुमारी, मंटू कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
फोटो - बैसाढ में आयोजित बैठक में मौजूद किसानों को जानकारी देते बीआरसी संचालक
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    9 hrs ago
  • मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के साथ-साथ एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान 26 अगस्त से 30 नवंबर तक चलने वाले 100 दिवसीय विशेष अभियान और एनसीडी कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से 30 नवंबर तक 91 दिनों तक होने वाले अभियान की भी जानकारी दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार एवं बीसीएम सचिन कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर
मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू रोकथाम व एनीमिक गर्भवती महिलाओं के इलाज पर जोर
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपायों के साथ-साथ एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया।
आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण के दौरान 26 अगस्त से 30 नवंबर तक चलने वाले 100 दिवसीय विशेष अभियान और एनसीडी कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से 30 नवंबर तक 91 दिनों तक होने वाले अभियान की भी जानकारी दी गई।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार एवं बीसीएम सचिन कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर बाजार में आवारा सांड ने जमकर मचाया हुडदंग दो-तीन लोग हुए घायल। गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सांड के बाजार में पहुंचने और लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड ने बाजार में दो-तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में भय और दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी लोगों को परेशान करता रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं की समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का इस तरह खुलेआम घूमना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर बाजार में आने-जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बाइक सवारों के लिए ऐसे पशु गंभीर खतरा बन सकते हैं। मामले को लेकर गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर आवारा सांड और अन्य आवारा पशुओं पर नियंत्रण की कार्रवाई कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
    1
    नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर बाजार में आवारा सांड ने जमकर मचाया हुडदंग दो-तीन लोग हुए घायल।
गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सांड के बाजार में पहुंचने और लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड ने बाजार में दो-तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में भय और दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी लोगों को परेशान करता रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं की समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का इस तरह खुलेआम घूमना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर बाजार में आने-जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बाइक सवारों के लिए ऐसे पशु गंभीर खतरा बन सकते हैं।
मामले को लेकर गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर आवारा सांड और अन्य आवारा पशुओं पर नियंत्रण की कार्रवाई कराई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.