बुंदेला सरकार धाम में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, पत्रकारों का किया सम्मान दतिया में बुंदेला सरकार धाम में बुंदेला सरकार का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, वहीं धाम के महाराज नरेंद्र भगत जी ने पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया। दतिया के सिविल लाइन थाना के सामने स्थित बुंदेला सरकार धाम में आज जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दतिया के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई। भजनों के दौरान पूरा धाम भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने बुंदेला सरकार के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बुंदेला सरकार धाम के महाराज नरेंद्र भगत जी ने मौजूद सभी पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उनसे परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरेंद्र महाराज ने बताया कि बुंदेला सरकार धाम काफी प्राचीन है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और श्रद्धालुओं की आस्था है कि बुंदेला सरकार के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। जन्मोत्सव के अवसर पर धाम में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
बुंदेला सरकार धाम में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, पत्रकारों का किया सम्मान दतिया में बुंदेला सरकार धाम में बुंदेला सरकार का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, वहीं धाम के महाराज नरेंद्र भगत जी ने पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया। दतिया के सिविल लाइन थाना के सामने स्थित बुंदेला सरकार धाम में आज जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दतिया के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई। भजनों के दौरान पूरा धाम भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने बुंदेला सरकार के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बुंदेला सरकार धाम के महाराज नरेंद्र भगत जी ने मौजूद सभी पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उनसे परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरेंद्र महाराज ने बताया कि बुंदेला सरकार धाम काफी प्राचीन है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और श्रद्धालुओं की आस्था है कि बुंदेला सरकार के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। जन्मोत्सव के अवसर पर धाम में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
- मुझे विधायक बना मैं दतिया का विकास करूंगा अभी तक चंबल क्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है1
- रामपुरा में बरिया के पास युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल। दतिया के भगुवापुरा थाना क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास 38 वर्षीय संजीव जाटव को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, धामी का पुतला फूंका दतिया छुआछूत और सामाजिकभेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस ने किला चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि भेदभाव और अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि “आखिर अपमान करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?” जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि कांग्रेस छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, धामी का पुतला फूंका दतिया छुआछूत और सामाजिकभेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी के विरुद्ध FIR दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस ने किला चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि भेदभाव और अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि “आखिर अपमान करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?” जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि कांग्रेस छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जया फिटनेस सेंटर’ का हुआ शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी बेहतर फिटनेस की सुविधा झांसी। युवाओं एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘जया फिटनेस सेंटर’ का शुभारंभ पुनावली रोड स्थित खातीबाबा मंदिर के पास किया गया। सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर संचालक जयसिंह राजा की माताजी छोटी राजा ने किया। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर संचालक जयसिंह राजा को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। जया फिटनेस सेंटर में युवाओं को नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आधुनिक जिम की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। संचालक जयसिंह राजा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। फिटनेस को केवल शरीर बनाने तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेंटर के माध्यम से युवाओं को नियमित कसरत के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में लला गुर्जर, राहुल गुप्ता, राजेंद्र राजा, दीपक साहू एवं सौरभ साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जया फिटनेस सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक जयसिंह राजा को शुभकामनाएं दीं।1
- ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स 2026 में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन1
- इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस-नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई *इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस-नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई* *इंदरगढ़।* नगर की जनता को लंबे समय से परेशान कर रही ट्रैफिक और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के कुशल निर्देशन में इंदरगढ़ नगर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। पुलिस प्रशासन और नगर परिषद इंदरगढ़ की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर औचक कार्रवाई करते हुए रास्तों को सुगम बनाया। *कार्रवाई के मुख्य बिंदु:* *संयुक्त दल की मौजूदगी:* इस कार्रवाई के दौरान दतिया पुलिस विभाग के *आरआई अजय वर्मा* और नगर परिषद सीएमओ *विजय बहादुर सिंह* अपनी पूरी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। *समझाइश और चेतावनी:* प्रशासन ने हाथ ठेला चालकों और दुकान के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर रास्ता घेरने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। *भविष्य की चेतावनी:* अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधितों के खिलाफ सीधे *चालानी कार्रवाई और जब्तीकरण* की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है। *वहीं दूसरी ओर बड़ा सवाल:* है रोड पर खड़ी फोर व्हीलर कारों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन देखने वाली बात यह है कि *नगर में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है, तो फोर व्हीलर वाहन एवं मोटरसाइकिल कहां खड़े किए जाएं?* प्रशासन को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।1
- भांडेर में पेयजल संकट पर सीएमओ का बयान, फिल्टर प्लांट की सफाई के लिए दो दिन बंद रहेगी सप्लाई भांडेर नगर में पेयजल की समस्या को लेकर नगर परिषद सीएमओ राधे रमन यादव ने स्थिति स्पष्ट की है। बुधवार दोपहर 01 बजे उन्होंने बताया कि बरसात के कारण फिल्टर प्लांट चोक हो गया है, जिसकी हर साल सफाई कराई जाती है। इस बार भी सफाई कराई जानी है, जिसके चलते दो दिन तक नगर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। सीएमओ ने बताया कि पानी शुद्ध करने के लिए जो ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी जैसी दवाएं उपयोग होती हैं, उनका स्टॉक खत्म हो गया है। ठेकेदार का पेमेंट न होने और इंजीनियर टीम न लगने के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। संबंधित फाइल दो दिन पहले भेज दी गई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जल्द ही स्वच्छ पानी दिया जाएगा। पानी बंद रहने की सूचना अखबार और मुनादी के माध्यम से दी जाएगी। लोगों से पानी स्टोर करने की अपील है, साथ ही टैंकर और सीधी सप्लाई की व्यवस्था स्वयं उनके द्वारा देखी जाएगी।1
- दतिया पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना दतिया। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार को दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचीं। करीब सुबह 11:00 बजे उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इसके बाद उन्होंने स्वामी जी की समाधि, अमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाया। इसके बाद भूमि पेडनेकर प्राचीन महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री का यह दौरा काफी गोपनीय रहा। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया से दूरी बनाए रखती नजर आईं।1
- बुंदेला सरकार धाम में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, पत्रकारों का किया सम्मान दतिया में बुंदेला सरकार धाम में बुंदेला सरकार का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, वहीं धाम के महाराज नरेंद्र भगत जी ने पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया। दतिया के सिविल लाइन थाना के सामने स्थित बुंदेला सरकार धाम में आज जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दतिया के पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई। भजनों के दौरान पूरा धाम भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने बुंदेला सरकार के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बुंदेला सरकार धाम के महाराज नरेंद्र भगत जी ने मौजूद सभी पत्रकारों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उनसे परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरेंद्र महाराज ने बताया कि बुंदेला सरकार धाम काफी प्राचीन है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और श्रद्धालुओं की आस्था है कि बुंदेला सरकार के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। जन्मोत्सव के अवसर पर धाम में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।1