शहर में भूमिगत होंगी बिजली, पानी और संचार लाइन्स, डक्ट परियोजना को मिली मंजूरी, बरसात के बाद होगा काम हमीरपुर बिजली, टेलीकॉम की तारों सहित पानी की पाइपों के जाल में घिरे हमीरपुर शहर से आने वाले समय में इन सब से निजात मिलने की आस बंधी है। इसके तहत हमीरपुर शहर में बार-बार सडक़ों की खुदाई, बेतरतीब बिजली तारों और पाइपलाइन के जाल से राहत मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को करेगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने चरण के लिए 15 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद इस परियोजना का टेंडर जारी करेगा, जिसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा। योजना के तहत शहर में एकीकृत भूमिगत डक्ट बनाई जाएगी, जिसमें बिजली की लाइनें, पेयजल और सीवरेज की पाइपलाइन, दूरसंचार के तार और अन्य उपयोगी सेवाएं एक ही मार्ग से गुजरेंगी। इससे भविष्य में किसी भी विभाग को नई लाइन बिछाने या मरम्मत के लिए सडक़ें बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यातायात और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी। पहले चरण में गांधी चौक से डा. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय तक डक्ट बनाए जाने की बात कही जा रही है। पूरे शहर में सभी आवश्यक सेवाओं का भूमिगत नेटवर्क तैयार होने से वर्षों तक बार-बार होने वाली खुदाई की समस्या समाप्त होने की उम्मीद है। दीपक कपिल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हमीरपुर ने बताया कि अभी बरसात के चलते शहर में खुदाई से जुड़ा कोई बड़ा कार्य नहीं किया जा सकता। लेकिन बरसात के बाद डक्ट परियोजना के लिए टेंडर अवार्ड किए जाएंगे और का शुरू किया जाएगा
शहर में भूमिगत होंगी बिजली, पानी और संचार लाइन्स, डक्ट परियोजना को मिली मंजूरी, बरसात के बाद होगा काम हमीरपुर बिजली, टेलीकॉम की तारों सहित पानी की पाइपों के जाल में घिरे हमीरपुर शहर से आने वाले समय में इन सब से निजात मिलने की आस बंधी है। इसके तहत हमीरपुर शहर में बार-बार सडक़ों की खुदाई, बेतरतीब बिजली तारों और पाइपलाइन के जाल से राहत मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को करेगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने चरण के लिए 15 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद इस परियोजना का टेंडर जारी करेगा, जिसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा। योजना के तहत शहर में एकीकृत भूमिगत डक्ट बनाई जाएगी, जिसमें बिजली की लाइनें, पेयजल और सीवरेज की पाइपलाइन, दूरसंचार के तार और अन्य उपयोगी सेवाएं एक ही मार्ग से गुजरेंगी। इससे भविष्य में किसी भी विभाग को नई लाइन बिछाने या मरम्मत के लिए सडक़ें बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यातायात और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी। पहले चरण में गांधी चौक से डा. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय तक डक्ट बनाए जाने की बात कही जा रही है। पूरे शहर में सभी आवश्यक सेवाओं का भूमिगत नेटवर्क तैयार होने से वर्षों तक बार-बार होने वाली खुदाई की समस्या समाप्त होने की उम्मीद है। दीपक कपिल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हमीरपुर ने बताया कि अभी बरसात के चलते शहर में खुदाई से जुड़ा कोई बड़ा कार्य नहीं किया जा सकता। लेकिन बरसात के बाद डक्ट परियोजना के लिए टेंडर अवार्ड किए जाएंगे और का शुरू किया जाएगा
- रिकॉर्ड से मिलाया गया स्टॉक विभागीय टीम ने किया स्टॉक का निरीक्षण, यूरिया खाद गोदाम का किया निरीक्षण सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित HIMFED के यूरिया खाद गोदाम का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की गिनती कर रिकॉर्ड से मिलान किया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम इंचार्ज मेडिकल लीव पर होने के कारण पिछले तीन दिनों से यूरिया से भरा ट्रक गोदाम के बाहर खड़ा था। समय पर गोदाम नहीं खुलने से खाद की अनलोडिंग और वितरण प्रभावित रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया और स्टॉक की स्थिति की जांच की।1
- गंगलोह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, जडडू में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम* *प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत* *महाधिवक्ता हिमाचल प्रदेश सरकार अनूप रत्न भी विशेष तौर पर रहे मौजूद*1
- पहले राम मंदिर अब कलश उठाकर गुरु रविदास मंदिरों पर भाजपा की नजर: रायजादा -कहा, भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों को दे रही राजनीतिक रंग पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है। रायजादा ने श्रीराम मंदिर निर्माण से लेकर श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर निकाली जा रही कलश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आस्था का सम्मान करने के बजाय उसे चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पहले श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से ईंट और मिट्टी एकत्रित की थी। अब श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कलश यात्राएं निकालकर धार्मिक आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आज सिर पर कलश उठाकर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में यही लोग श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरी करेंगे। रायजादा ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में केवल दान की राशि ही नहीं, बल्कि लोगों की आस्था की भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जनता के साथ छल कर रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट की राजनीति कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि इतिहास में जिस प्रकार आक्रमणकारियों ने मंदिरों को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा भी धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने में लगी हुई है। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति को समझें और ऐसे प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें। इस अवसर पर रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, रविकांत बस्सी, ओंकार कपिला, वरूण पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।1
- संसद अनुराग सिंह ठाकुर शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा संतोखगढ़ मे संबोधन करते हुए1
- आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े आज आम आदमी पार्टी विधानसभा बिलासपुर इकाई ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान की शुरुआत कॉलेज चौक बिलासपुर में कनोपी और पार्टी बैनर लगाकर जिला बिलासपुर की आम जनता से अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जुड़े और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और 2027 हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। जिस तरह पहले दिल्ली और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी आम जनमानस के लिए कार्य कर रही है ठीक उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनने पर यहां भी दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर योजनाबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएगी । इस अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल चंदेल ने की और बताया कि 6 अगस्त को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा झंडुता में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्री ऋतुराज झा जी आम आदमी पार्टी हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। आज इस अभियान में जिला बिलासपुर इकाई की ओर से जिला उपाध्यक्ष स्वप्न ठाकुर जिला संगठन मंत्री सतीश शर्मा जिला सोशल मीडिया इंचार्ज राजनकांत शर्मा बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष गौतम और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया। माता नीलासुरी के पावन दरबार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मां दशमी वारदा भजन मंडली (सेऊबाग) और कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के कलाकारों ने मैया के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भेटों और भजनों की प्रस्तुति दी। कन्या रूपी मां भागासिद्ध भजन मंडली के सुरों ने समां बांध दिया और महामाई के महिमा गाकर पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना दिया।4
- देवता मशाणी वीर जी के नए कारकुनों का सर्वसम्मति से चयन, बुध राम बने प्रधान। देखें वीडियो पूर्व प्रधान रेखतू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्ति स्थानीय प्रतिनिधि स्थान (देवगढ़): पंचायत देवगढ़ में देवता मशाणी वीर जी के नए कारकुनों के चयन हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रेखतू राम ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से देवता मशाणी वीर जी के मंदिर और पूजा-अर्चना की व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पदों पर नए कारकुनों का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और ग्रामीणों की सर्वसम्मति से बुद्ध राम को देवता मशाणी वीर जी का नया 'कारदार' नियुक्त किया गया। नियुक्त किए गए अन्य पदाधिकारी: देवता जी की सेवा और मंदिर की देखरेख के लिए अन्य प्रमुख पदों पर निम्न लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं: कारदार: बुद्ध राम मठारी: श्याम लाल पालसरा: वीर सिंह काईथ: देवी राम मुख्य सलाहकार: रेखतू राम सलाहकार: गुप्त राम बैठक के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उम्मीद जताई गई कि वे निष्ठा एवं भक्ति भाव से देवता मशाणी वीर जी की सेवाओं का संचालन करेंगे।1
- नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। बिलासपुर: नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर-9 में सीवरेज लाइन के बीच हैंडपंप लगाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित पार्षद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा प्रवक्ता कमल गौतम ने जल शक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सभी तकनीकी नियमों को दरकिनार कर हैंडपंप स्थापित किया है। कमल गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त करीब तीन करोड़ रुपए की अनुदान राशि से शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई थी। प्रथम चरण में पांच हैंडपंप स्थापित किए जाने थे। इसके लिए नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सुझाए गए स्थलों का हाइड्रोलॉजिस्ट ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट में चयनित स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर हैंडपंप स्थापित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस समर्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्थान बदला गया, जिसके कारण हैंडपंप सीवरेज लाइन के ऊपर स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल तकनीकी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में जल शक्ति विभाग को हैंडपंप कार्य के लिए जारी किए गए 23 लाख रुपए वापस लेने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है। बाइट: पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम1