Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इस्तीफा दिए विधानपरिषद से तो प्रशांत किशोर ने कहा जिसको 202 सीट मिलेगा ओ इस प्रकार से बिहार को छोड़ कर जायेगा अब जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे वो गुजरात को ध्यान में रखकर चलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इस्तीफा दिए विधानपरिषद से तो प्रशांत किशोर ने कहा जिसको 202 सीट मिलेगा ओ इस प्रकार से बिहार को छोड़ कर जायेगा अब जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे वो गुजरात को ध्यान में रखकर चलेंगे
BN Chitranjan
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इस्तीफा दिए विधानपरिषद से तो प्रशांत किशोर ने कहा जिसको 202 सीट मिलेगा ओ इस प्रकार से बिहार को छोड़ कर जायेगा अब जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे वो गुजरात को ध्यान में रखकर चलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इस्तीफा दिए विधानपरिषद से तो प्रशांत किशोर ने कहा जिसको 202 सीट मिलेगा ओ इस प्रकार से बिहार को छोड़ कर जायेगा अब जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे वो गुजरात को ध्यान में रखकर चलेंगे
More news from बिहार and nearby areas
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इस्तीफा दिए विधानपरिषद से तो प्रशांत किशोर ने कहा जिसको 202 सीट मिलेगा ओ इस प्रकार से बिहार को छोड़ कर जायेगा अब जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे वो गुजरात को ध्यान में रखकर चलेंगे1
- बेतिया-सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, जमीन विवाद में हुई हत्या में निर्दोषों को फंसाने की साजिश बेनकाब, कैमरे में दिखे सिर्फ परिवार के सदस्य...1
- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगे ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग के कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई के लिए विभाग की सराहना की, हालांकि इस घटना ने बिजली उपकरणों के रखरखाव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- बेतिया पुलिस का समकालीन अभियान, 24 घंटे में 38 गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद बेतिया मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार (31 मार्च) दोपहर करीब 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विगत 24 घंटे में समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अलग-अलग कांडों में संलिप्त कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 77 लीटर 920 एमएल शराब, 73 बड़े गैस सिलेंडर एवं शराब बनाने में प्रयुक्त पीतल की मशीन बरामद की। लगातार चल रहे इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आवश्यक मेडिकल जांच कराने के उपरांत नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।1
- भीषण अगलगी से दो दर्जन बकरिया और लाखो कि क्षति पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार प्रातः आवाज योगापट्टी संवाददाता योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत मच्छरगांवा नगर पंचायत के नवगांवा गांव में अचानक लगी आग से चार घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में करीब 18 बकरियां झुलसकर मर गईं, जबकि घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात करीब ग्यारह बजे रात का घटना है। सबसे पहले नवगांवा गांव निवासी बुधन यादव के घर से अचानक आग की चिनगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक तीनों घर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बाल्टी, मोटर व हैंडपंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान बुधन यादव को हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन की शादी आगामी 5 मई को होने वाली थी, जिसके लिए घर में करीब सत्तर हजार रुपये और शादी से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जो आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। Inअग्निकांड में गणेश यादव, बुधन यादव और योगेंद्र यादव लालाबाबू यादव ठंग यादव का घर पूरी तरह जल गया। इसके अलावा घर में बंधी करीब 18 बकरियां भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।वही आगलगी में दो लोग झुलसे की बात कही जा रही है। झुलसे युवक का पहचान नवगांवा गांव निवासी बुलेट यादव व गणेश यादव को बताया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वहीं इधर अंचलाधिकारी प्रज्ञा नैनम ने बताया कि अंचल अमीन को घटना की जाँच के लिए भेजा जा रहा है।वहीं कहा कि पीड़ित परिवार को प्रशासन से जो भी सहायता होगा उसको दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा |1
- माधोपुर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा 'मखाना उत्पादन की तकनीक और प्रसंस्करण' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ जल-जमाव वाले क्षेत्रों के बेहतर उपयोग के लिए जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मखाना खेती के आधुनिक और तकनीकी पहलुओं को साझा किया: डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान, उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं के बीच मखाना एक 'बीमा फसल' की तरह है। उन्होंने कहा, "जल-जमाव वाले क्षेत्रों में पारंपरिक धान के बजाय यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति से मखाना की खेती करें, तो वे कम लागत में अधिक लाभ सुनिश्चित कर सकते हैं।" डॉ. हर्षा मखाना क्षेत्र में बिहार की वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिहार देश के कुल उत्पादन का लगभग 90% हिस्सा प्रदान करता है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन से न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. जगपाल ने ने एकीकृत मखाना-सह-मछली पालन' तकनीक को आय बढ़ाने का सबसे सटीक जरिया बताया। उनके अनुसार, "मखाना के साथ मछली पालन करने से खाद का खर्च 30% तक कम हो जाता है क्योंकि मछलियों का अपशिष्ट पौधों को पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे जल स्रोत का दोहरा उपयोग और दोहरी आय संभव है।" डॉ. चेलपुरी रामुलु ने प्रसंस्करण में तकनीक के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि, "मखाना की कटाई और सफाई के लिए उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग अनिवार्य है। इससे न केवल किसानों की शारीरिक मेहनत कम होती है, बल्कि बीजों की चमक और गुणवत्ता बनी रहती है, जिससे बाजार में ऊंचे दाम मिलते हैं।" डॉ. सौरभ दुबे ने मखाना की खेती के नए आयामों की जानकारी देते हुए कहा कि, "अब मखाना केवल पुराने तालाबों का मोहताज नहीं है। 'खेत-प्रणाली' तकनीक से इसे धान के खेत की तरह सामान्य खेतों में भी उगाया जा सकता है, जो पारंपरिक खेती की तुलना में किसानों की आय को दोगुना करने का सामर्थ्य रखती है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया !4
- मारपीट गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का पड़ोसियों पर लगाया आरोप कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के हिरनहा गांव का पूरा मामला पडरौना,कुशीनगर । क्षेत्र के हिरनआ गांव निवासिनी एक महिला ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर अपने ही जमीन के निकट रास्ते पर दबंगई के बल पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हिरनआ गांव निवासिनी फूलमती देवी ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को दिए गए तहरीर में जिक्र किया है कि उनके 212 रकबा 63 हैकटेयर रास्ता संख्या 176 की जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन अतिक्रमण किया गया था। इस मामले में पीड़ित महिला फूलमती देवी ने पूर्व में संबंधित राजस्व विभाग के एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी,उधर तहरीर को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल और प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटा दिया गया था। फूलमती देवी का आरोप है कि पुनः फिर से दोबारा पड़ोसियों में मंटु,उमेश रामदरस,जयकिशन द्वारा उक्त आराजी नंबर के रास्ते की भूमि पर जबरन लकड़ी,खरपतवार,गोबर, नाद,खूंटा,लगाकर जबरदस्ती अतिक्रमण कर लिए हैं। विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो रहे हैं । इतना ही नहीं आरोप है कि उनकी दबंगई से पीड़ित परिवार काफी डरा सहमां हुआ है,गांव के कुछ लोग इनका सहयोग करते हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।कोतवाली पडरौना की प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि यह राजस्व विभाग का मामला है,संबंधित तहसील से ही इसका निस्तारण हो सकता है,ऐसे में संबंधित पडरौना सदर के उप जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को अवगत कराएं।2
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल विधानपरिषद से इस्तीफा दिया जिसको लेकर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा ये तो मैने पहले ही बोला था1