औरंगाबाद बिहार जेई से मारपीट के आरोप में दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव गिरफ्तार औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंचायत में निर्माणाधीन अंबेडकर छात्रावास से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य की देखरेख और निरीक्षण के लिए मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर शिकायत सामने आई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (JE) और मुखिया के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में तू-तू मैं-मैं और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। जेई ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ढिबरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। बाइट - बिजेंद्र कुमार यादव,मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ,दुलारे पंचायत औरंगाबाद।
औरंगाबाद बिहार जेई से मारपीट के आरोप में दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव गिरफ्तार औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंचायत में निर्माणाधीन अंबेडकर छात्रावास से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य की देखरेख और निरीक्षण के लिए मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर शिकायत सामने आई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (JE) और मुखिया के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में तू-तू मैं-मैं और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। जेई ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ढिबरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। बाइट - बिजेंद्र कुमार यादव,मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ,दुलारे पंचायत औरंगाबाद।
- औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंचायत में निर्माणाधीन अंबेडकर छात्रावास से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य की देखरेख और निरीक्षण के लिए मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर शिकायत सामने आई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (JE) और मुखिया के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में तू-तू मैं-मैं और फिर मारपीट में तब्दील हो गई। जेई ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ढिबरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। बाइट - बिजेंद्र कुमार यादव,मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ,दुलारे पंचायत औरंगाबाद।1
- रफीगंज शहर के लोहार गली में सतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार की रात्रि करीब 9:00 बजे के आसपास प्रवचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद दीनानाथ विश्वकर्मा, भाजपा नेता विजय सिन्हा, राना रंग बहादुर सिंह, रफीगंज रेलवे स्टेशन मास्टर एस एस पांडे ने फीता काटकर किया। इसके बाद झांसी से आई हुई कथावाचक उषा रामायणी द्वारा प्रवचन सुनाया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे हैं। बता दे की 4 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी को यह महायज्ञ संपन्न होगा।1
- अजीब सी जानवर !! क्या आप देखे हैं!! बिहार के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड क्षेत्र के हरनगरा मे आया एक अजीब से जानवर जिसको देखने के लिए लगा भीड़ Village Harnagara thana Chenari।! क्या है?1
- नदरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन,खिलाड़ियों में दिखा उत्साह डोभी से महेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट डोभी प्रखंड के नदरपुर गाँव के खेल मैदान में 4 फरवरी बुधवार की दोपहर करीब एक बजे भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नदरपुर पंचायत की मुखिया रेखा देवी, डोभी के लोकप्रिय युवा नेता भगत यादव एवं रवि यादव, और एसएसबी (SSB) कैंप के कमांडेंट सनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। टूर्नामेंट की शुरुआत ssb कमांडेंट सनोज कुमार के द्वारा क्रिकेट खेल के बाद की गई। टूर्नामेंट का मुकाबला माँ कुलेश्वरी टीम और भदैया क्लब टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, भदैया क्लब ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद माँ कुलेश्वरी टीम को 40 रनों से पराजित कर जीत हासिल की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भदैया क्लब के खिलाड़ी फैजान खान को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी/गेंदबाजी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।1
- परीक्षा के अत्यधिक मानसिक तनाव में एक छात्र जंगल की ओर भाग गया, जिसे प्रतापपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज पाँच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। घटना बुधवार की है। दोपहर करीब 2:30 बजे मैराग खुर्द निवासी सत्येन्द्र यादव ने प्रतापपुर थाना को सूचना दी कि उनका पुत्र अमजीत कुमार (कक्षा 10वीं), पीएम श्री उच्च विद्यालय योगियारा में परीक्षा देने के बाद बिना किसी को बताए लापता हो गया है। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक आयोजित थी, जिसके बाद छात्र घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर प्रतापपुर पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम विद्यालय, आसपास के गांवों और परिजनों से पूछताछ में जुट गई। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अमजीत कुमार दो वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसमें उसका दाहिना हाथ गंभीर रूप से फ्रेक्चर हो गया था। वर्तमान में वह हाथ से ठीक से लिख नहीं पाता है। पुलिस को यह भी बताया गया कि परीक्षा समाप्ति के बाद अमजीत ने दोस्तों से कहा था कि उसकी परीक्षा अच्छी नहीं गई है, जिससे वह काफी तनाव में था। इसके बाद वह परीक्षा केंद्र से निकलकर कहीं चला गया। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर योगियारा पंचायत के आसपास के गांवों, जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गुरुवा लोहड़ी पहाड़ के जंगल में एक चरवाहे ने सूचना दी कि उसने कुछ समय पहले एक बच्चे को अकेले पहाड़ी की ओर जाते देखा है। इसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ जंगल में तलाशी तेज कर दी। लगातार खोजबीन के दौरान पहाड़ी की चोटी पर पानी के निशान मिलने से पुलिस को सुराग मिला। इसी आधार पर घने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग पाँच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जंगल में भागते हुए एक बच्चे को पकड़ लिया, जिसकी पहचान अमजीत कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में छात्र ने बताया कि हिन्दी की परीक्षा अपेक्षा के अनुसार नहीं जाने और शारीरिक कमजोरी के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था, इसी तनाव में वह बिना बताए जंगल की ओर चला गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को सुरक्षित बरामद कर उसके पिता सत्येन्द्र यादव को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।1
- परैया सरकार में लगे फार्मा रजिस्ट्रेशन शिविर को एडीएम एवं डिसीएलआर ने किया औचक निरिक्षण / परैया : प्रखण्ड में चल रहे फार्मा रजिस्ट्रेशन को जांच करने देर शाम पहुंचे गया एडीएम पारितोष कुमार और डिसीएलआर एडीएम कुमार ने बताया की प्रखण्ड में चल रहे फार्मा रजिस्ट्रेशन शिविर में तेजी से काम को कराने को लेकर परैया में आए थे उन्होंने परैया खुर्द पंचायत के सरकार भवन में लगे शिविर व्यवस्थाओ को चुस्त - दुरुस्त करने के लिए किया औचक निरिक्षण देर शाम अधिकारियो का पहुंचना यह दर्शाता है की प्रशासन जमीनी स्तर पर काम की वास्तविकता स्थिति और पारदर्शिता को परखना निरिक्षण के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं क़ृषि पदाधिकारी की उपस्थिति यह सुनिचित करती है की स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही तय की जा सके शिविर की जांच रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, कागजी कार्रवाई और आम जनता को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया क्योंकि जनता का भरोसा : जब वरिष्ठ अधिकारी खुद शिविरों में पहुंचते हैं तो ग्रामीणों और आवेदकों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता हैं की उनकी समस्याओ को गंभीरता से लिया जा रहा हैं /1
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में OBC/SC/ST के लोग इकठ्ठा होकर UCG का समर्थन करने के बहाने सवर्णों को गाली दे रहे थे तभी सवर्णों ने इनकी औकात बता दी। अब इनको हर जगह ऐसे ही जवाव मिलना चाहिए इनकी बहुत अती हो चुकी है। OBC/ST/AC के नाम पर UGC का दुरुपयोग, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि OBC/ST/AC (आरक्षण श्रेणियों) के नाम पर UGC की नीतियों और प्रावधानों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे न तो वास्तविक हक़दारों को न्याय मिल पा रहा है और न ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी हुई है। शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक न्याय और समान अवसर देना था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में इसका इस्तेमाल कागज़ी खानापूर्ति, मनमानी नियुक्तियों और नियमों को तोड़-मरोड़ कर लागू करने के लिए किया जा रहा है। कई विश्वविद्यालयों में आरक्षित पद वर्षों से खाली पड़े हैं, जबकि कहीं नियमों को ताक पर रखकर चयन प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है। आरोप यह भी हैं कि कुछ संस्थानों में फर्जी प्रमाण-पत्र, गलत श्रेणी निर्धारण और चयन में पक्षपात के मामले सामने आए हैं, लेकिन UGC की ओर से कठोर निगरानी और कार्रवाई का अभाव दिखता है। इससे वास्तविक OBC/ST/AC वर्ग के योग्य छात्रों और शिक्षकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। छात्र संगठनों का कहना है कि UGC यदि समय रहते ऑडिट, पारदर्शी भर्ती प्रणाली और सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं करता, तो आरक्षण व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि हर विश्वविद्यालय में आरक्षित पदों, स्कॉलरशिप और फेलोशिप का सार्वजनिक डेटा पोर्टल बनाया जाए, ताकि जवाबदेही तय हो सके। अब सवाल यह है कि क्या UGC केवल दिशा-निर्देश जारी करने तक सीमित रहेगा, या फिर OBC/ST/AC के नाम पर हो रहे दुरुपयोग पर ठोस कदम उठाकर शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करेगा? देश की करोड़ों युवा आबादी इसका जवाब चाहती है।1
- रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के खैरी इटवां गांव में मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान खैरी इटवां गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 19 वर्षीय पुत्र दिवेश कुमार के रूप में की गई है। इस संदर्भ में कासमा पुलिस ने बुधवार रात्रि 8:00 बजे बतायाकी मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।1
- अपर मोरहर सड़क पुल की आईआईटी टीम ने की जांच, एक घंटे तक आवागमन रहा बाधित/ अपर मोरहर सड़क पुल का बुधवार को पटना से आई आई टी की विशेषज्ञ टीम द्वारा तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा कारणों से करीब एक घंटे तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित रखा गया, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जांच के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल एवं परैया थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही को रोककर जांच कार्य को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया गया। इस संबंध में पुल निगम के वरीय अभियंता ने बताया कि पुल की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच के लिए आईआईटी टीम को बुलाया गया था। जांच के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए एहतियातन करीब एक घंटे तक पुल पर आवागमन बंद रखा गया। जांच पूरी होने के बाद पुल पर पुनः वाहनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1