logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन बाली। नाना थाना क्षेत्र के मालनु गांव के निकट स्थित चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं व बहनों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं मारवाड़ी कलाकार जगिया पीटिया ने अपनी कॉमेडी प्रस्तुति से माहौल को आनंदमय बनाते हुए श्रद्धालुओं को खूब हंसाया। भक्ति संध्या के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात सोनगरी हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए और भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर श्री सोनगरी हनुमानजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम मीणा मालनु तथा बालाजी के उपासक वक्ताराम मीणा ने मेले के दौरान सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मेला कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Nagendra Agarwal
Nagendra Agarwal
बाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन बाली। नाना थाना क्षेत्र के मालनु गांव के निकट स्थित चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं व बहनों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं मारवाड़ी कलाकार जगिया पीटिया ने अपनी कॉमेडी प्रस्तुति से माहौल को आनंदमय बनाते हुए श्रद्धालुओं को खूब हंसाया। भक्ति संध्या के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात सोनगरी हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए और भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर श्री सोनगरी हनुमानजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम मीणा मालनु तथा बालाजी के उपासक वक्ताराम मीणा ने मेले के दौरान सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मेला कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन बाली। नाना थाना क्षेत्र के मालनु गांव के निकट स्थित चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं व बहनों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं मारवाड़ी कलाकार जगिया पीटिया ने अपनी कॉमेडी प्रस्तुति से माहौल को आनंदमय बनाते हुए श्रद्धालुओं को खूब हंसाया। भक्ति संध्या के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात सोनगरी हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए और भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर श्री सोनगरी हनुमानजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम मीणा मालनु तथा बालाजी के उपासक वक्ताराम मीणा ने मेले के दौरान सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मेला कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
    1
    मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन
बाली। नाना थाना क्षेत्र के मालनु गांव के निकट स्थित चमत्कारी सोनगरी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं व बहनों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।
सुंदरकांड पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं मारवाड़ी कलाकार जगिया पीटिया ने अपनी कॉमेडी प्रस्तुति से माहौल को आनंदमय बनाते हुए श्रद्धालुओं को खूब हंसाया।
भक्ति संध्या के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात सोनगरी हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए और भजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर श्री सोनगरी हनुमानजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम मीणा मालनु तथा बालाजी के उपासक वक्ताराम मीणा ने मेले के दौरान सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मेला कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • काफी लंबे समय से वार्ड 5 में गड्ढों और ढलान के कारण पानी का जमाव, मलेरिया-डेंगू का बढ़ा खतरा। बाली पाली बाली। नगर के वार्ड संख्या 5 में सड़क पर गड्ढे और ढलान होने के कारण पानी का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और हल्की सी पानी की निकासी होने पर भी पानी सड़क पर ही ठहर जाता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आसपास रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बाली नगर पालिका का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में फैल रही गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।
    1
    काफी लंबे समय से वार्ड 5 में गड्ढों और ढलान के कारण पानी का जमाव, मलेरिया-डेंगू का बढ़ा खतरा।
बाली पाली
बाली। नगर के वार्ड संख्या 5 में सड़क पर गड्ढे और ढलान होने के कारण पानी का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और हल्की सी पानी की निकासी होने पर भी पानी सड़क पर ही ठहर जाता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आसपास रहने वाले लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बाली नगर पालिका का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र में फैल रही गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पिण्डवाड़ा बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर पैंथर (तेंदुए) के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग ने पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए हैं। रेंजर प्रेम सागर के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल खेतों में अकेले न जाएं और खासकर रात के समय विशेष सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    1
    पिण्डवाड़ा
बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर पैंथर (तेंदुए) के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में निगरानी अभियान शुरू कर दिया।
वन विभाग ने पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे लगाए हैं। रेंजर प्रेम सागर के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और पैंथर की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल खेतों में अकेले न जाएं और खासकर रात के समय विशेष सावधानी बरतें।
वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जालोर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जालोर: जालोर स्थित श्री शांतिनाथ बा. उ. मा. विद्या मंदिर में नवीन भवन के अवलोकन अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 गंगानाथजी महाराज एवं श्री श्री 1008 बालकनाथजी महाराज व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद लुम्बाराम चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित सहित भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों व जिला प्रशासन की मौजूदगी रही।
    4
    जालोर 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जालोर:
जालोर स्थित श्री शांतिनाथ बा. उ. मा. विद्या मंदिर में नवीन भवन के अवलोकन अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008  गंगानाथजी महाराज एवं श्री श्री 1008 बालकनाथजी महाराज व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद  लुम्बाराम  चौधरी, मुख्य सचेतक  जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष  जसराज  राजपुरोहित सहित भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों व जिला प्रशासन की मौजूदगी रही।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena
    1
    Post by RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena
    user_RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena
    RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Kisanlaljoshi3777@gmail.com
    2
    Post by Kisanlaljoshi3777@gmail.com
    user_Kisanlaljoshi3777@gmail.com
    Kisanlaljoshi3777@gmail.com
    Photographer गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • waseda
    1
    waseda
    user_Dev nai
    Dev nai
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिरे मंदिर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विद्या मंदिर का अवलोकन कर कार्यक्रम को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा शिक्षा का यह मंदिर आने वाली पीढ़ी के लिए उज्जवल भविष्य का दर्पण है इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी विद्या मंदिर के पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिरे मंदिर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विद्या मंदिर का अवलोकन कर कार्यक्रम को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा शिक्षा का यह मंदिर आने वाली पीढ़ी के लिए उज्जवल भविष्य का दर्पण है इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी विद्या मंदिर के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.