*बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण तेज ,11 मई तक सभी चरण होंगे पूरे* बालूमाथ। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सोमा उरांव ने की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण को पांच बैचों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक बैच में 45 प्रशिक्षक शामिल हैं। हर बैच का प्रशिक्षण तीन तीन दिनों तक चलेगा और 11 मई तक सभी चरण पूर्ण कर लिए जाएंगे।प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं प्रशिक्षकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है,जिसके माध्यम से जनसंख्या के साथ साथ सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं। उन्होंने सभी कर्मियों को इस कार्य की गंभीरता समझते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर घर सर्वेक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षकों द्वारा प्रगणकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया,डेटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही तकनीकी बिंदुओं पर विशेष जोर देते हुए प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जनगणना कार्य पूरा करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मियों को आगामी कार्य के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रखंड क्षेत्र के लोग 1 मई से 15 मई के बीच स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

- पत्रकार पर हमले के विरोध में लातेहार प्रेस क्लब का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन लातेहार। हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में गुरुवार को लातेहार प्रेस क्लब के सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित पत्रकार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर आघात हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा हैं। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन द्वारा त्वरित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।1
- पुलिस कैंप में बनाया गया बिल्डिंग पेमेंट नहीं मिलने से मजदूर परेशान जांच का विषय1
- मदरसा चौक पर बदला मौसम का मिजाज: काले बादलों ने डेरा डाला, झमाझम बारिश के आसार मदरसा चौक (स्थानीय रिपोर्टर): आज दोपहर बाद मदरसा चौक और इसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद आसमान में उमड़ते काले बादलों को देखकर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल1
- लातेहार में राहुल गांधी का पुतला फूका गया4
- महुआडांड़ (संवाददाता):नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जारी सियासी घमासान अब महुआडांड़ की सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ तीखा आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलकर आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इतने अहम कानून पर कांग्रेस का रुख नकारात्मक रहा है, जिससे आम जनता में गलत संदेश गया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सीधे-सीधे महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। *मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल का तीखा बयान:* मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने दो टूक कहा,नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का मजबूत प्रयास है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने से पीछे हट रहे हैं। अब देश की जनता सब समझ रही है और ऐसे नेताओं को जवाब जरूर देगी।”उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ कानून नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है और इसे हर हाल में जमीन पर उतारना जरूरी है। *प्रदर्शन में ये रहे प्रमुख चेहरे:* प्रशांत सिंह (मंडल अध्यक्ष), अमित जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल, दिलीप प्रसाद, संजय राय, विश्वनाथ राम, रोहित सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजेंद्र सोनी, कृष्णा लोहारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई और सरकार से मांग उठी कि अधिनियम को जल्द और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को इसका वास्तविक लाभ मिल सके1
- लोहरदगा dto जया शंखी मुर्मू जी का एक अनोखी पहल जो बिना हेलमेट पहने हुए लोगों को चलान काटने के बजाय हेलमेट देकर ऑर फूल माला से स्वागत किया4
- लातेहार। हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना पर लातेहार प्रेस क्लब के पत्रकारों ने काला बिला लगाकर विरोध किया। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- महुआडांड़ प्रखंड में बिजली व्यवस्था एक बार फिर मजाक बनकर रह गई है। हल्की आंधी-तूफान ने ही पूरे सिस्टम की पोल खोल दी—जैसे ही हवा चली, वैसे ही ‘बिजली रानी’ ने हाथ खड़े कर दिए और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जरा सी हवा या बूंदाबांदी होते ही बिजली सप्लाई ठप पड़ जाती है, जिससे साफ जाहिर होता है कि विभागीय मेंटेनेंस सिर्फ कागजों तक सीमित है। सवाल उठ रहा है कि जब हल्की आंधी में ही हालात ऐसे हैं, तो तेज तूफान या बारिश में क्या होगा?बिजली गुल होने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया, वहीं गर्मी और उमस के बीच लोग रातभर बेहाल रहे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो लाइन दुरुस्त की जाती है और न ही कोई स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हर बार ‘जल्द सुधार’ का भरोसा देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।1