logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए प्रभावी प्रयासों का असर, दुर्घटनाओं में 28.7 प्रतिशत की कमी हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे निरंतर एवं समन्वित प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों के साथ समन्वय, दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधारात्मक कार्य तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा NH-34 पर किए गए विभिन्न सुरक्षा संबंधी कार्यों के फलस्वरूप वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में जनवरी से जुलाई की अवधि में सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों एवं घायलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2025 में जनपद में 251 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि वर्ष 2026 की समान अवधि में यह संख्या घटकर 179 रह गई। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में 72 मामलों की कमी अर्थात 28.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसी अवधि में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 139 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, जो वर्ष 2026 में घटकर 111 रह गई। इस प्रकार मृतकों की संख्या में 28 की कमी अर्थात 20.1 प्रतिशत की कमी आई। वहीं वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 194 व्यक्ति घायल हुए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 153 रह गई, जो 21.1 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा के साथ-साथ NH-34 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भी सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। इनमें सड़क की सतह की नियमित जांच, गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान, बिटुमिनस पैच रिपेयर एवं सड़क की सतह का सुधार शामिल है। दुर्घटना एवं क्षति की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर प्री-मानसून मरम्मत कार्य भी कराए गए हैं। विशेष रूप से यमुना पुल, बेतवा पुल, चंद्रावल पुल तथा चिह्नित नगरीय क्षेत्रों में सड़क की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कार्य किए गए। मानसून के दौरान भी गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की निगरानी कर आवश्यकतानुसार त्वरित मरम्मत की जा रही है। अप्रैल से जुलाई 2026 के मध्य प्रमुख हॉट-बिटुमिनस मरम्मत कार्य भी कराए गए। सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए T-Junction एवं लिंक रोड के पहुंच मार्गों पर अनिवार्य, चेतावनी एवं दिशात्मक संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। लगभग 48 लिंक-रोड स्थानों को सावधानी, नियामक एवं चेतावनी संबंधी साइनेज से कवर किया गया है। प्रत्येक संबंधित लिंक-रोड पर आवश्यकता के अनुसार T-Junction, STOP, GIVE WAY तथा 30 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा से संबंधित संकेतक लगाए गए हैं। इन कार्यों के अंतर्गत 72-72 नग T-Junction बोर्ड, 30 किमी/घंटा गति सीमा बोर्ड, STOP साइन बोर्ड एवं GIVE WAY साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को चौराहों एवं लिंक रोड के पहुंच मार्गों पर पहले से संकेत मिलने, गति नियंत्रित करने तथा सुरक्षित तरीके से मार्ग परिवर्तन करने में सहायता मिल रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान, सड़क की स्थिति में सुधार, यातायात संकेतकों की उपलब्धता, यातायात नियमों के अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क की बेहतर स्थिति, स्पष्ट यातायात संकेतक, नियंत्रित गति, प्रभावी निगरानी और वाहन चालकों में जागरूकता—इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। जनपद में सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, सड़क संकेतकों का पालन करें तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाई जा सकती है।

1 hr ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
15ba6aad-600f-44d0-8ad4-2b6f9209b5ff

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे नारे हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर जोश-खरोश से निकला जुलूस, गूंजे  नारे
हमीरपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे में जुलूस पूरे जोश-खरोश के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
जुलूस की शुरुआत ईदगाह मैदान से हुई। इमिलिया थोक, सब्जी मंडी, छोटी मस्जिद और नरही मार्ग के जुलूस नेहा नर्सिंग होम के पास एक साथ होकर आगे बढ़े। जुलूस थाना चौराहा, बस स्टैंड, अवतार मोटर के पास से होते हुए गप्पू की दुकान के सामने से थाने की ओर मुड़ा और हाईवे पहुंचा। इसके बाद पशु बाजार तथा गढ़ी मोहल्ले से होकर वापस ईदगाह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस में शामिल लोग इस्लामी परचम लेकर ‘हुजूर की आमद मरहबा’, ‘नारे तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारे रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी और मौलाना रियाजुल हसन ने किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ पूरे जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यह देखिए सर ग्राम भरसवां में इन विचारों का बरसात के कारण घर गिर गया है और इस घर में तीन परिवार का गुजारा होता है कृपया इनको प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं कृपया ग्राम प्रधानों से निवेदन है ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें तो महान दया
    1
    यह देखिए सर ग्राम भरसवां में इन विचारों का बरसात के कारण घर गिर गया है और इस घर में तीन परिवार का गुजारा होता है कृपया इनको प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं कृपया ग्राम प्रधानों से निवेदन है ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें तो महान दया
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    1
    मनरेगा कार्य के दौरान सर्पदंश से किसान की मौत ,परिवार मे मचा कोहराम
साढ़ थाना क्षेत्र के कुंदोली के मजरा गांव का किसान शिवासरे नरेगा में चल रहे वृक्षारोपण रोपड़ का कम चल रहा था वहीं पर नरेगा  में काम करने गए थे समय लग भग 9 बजे सर्प ने कट लिया तब घर में सूचना दी तो मृतक का बेटा उमाशंकर ने आनन फानन पिता को लेकर भीतरगांव  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव में ले गए जहां पर इलाज न होने के कारण कानपुर लेकर भागे जहां पर ले जाते समय किसान शिवआसरे की रास्ते में मौत हो गई जैसे मौत की सूचना घर में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया वहीं पर परिवारों जनो ने पुलिस को सूचना दी है जब साढ़ थाना प्रभारी के के मिश्रा से जानकारी की गई बताओ बताया कि जानकारी मिली है शव को पी एम के लिए कानपुर भेज दिया गया है
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विधायक आवास के पीछे नारकीय हालात: बारिश के बाद नाली और सड़क हुई एक, नगर पालिका बेखबर घाटमपुर। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी में नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिल रही है। यहाँ लंबे समय से सड़क न बनने के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि यह बदहाली क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के आवास के ठीक पीछे की है।हाल ही में हुई बारिश के बाद इस इलाके के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क न होने की वजह से पूरी गली में जलभराव हो गया है, जिससे नाली और सड़क का अंतर पूरी तरह खत्म हो चुका है। गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों के सामने जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।इस अव्यवस्था के कारण मोहल्ले के आम लोगों को आने-जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सत्ताधारी विधायक के घर के पीछे होने के बावजूद नगर पालिका इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठी है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
    1
    विधायक आवास के पीछे नारकीय हालात: बारिश के बाद नाली और सड़क हुई एक, नगर पालिका बेखबर
घाटमपुर। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी में नगर पालिका की एक बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिल रही है। यहाँ लंबे समय से सड़क न बनने के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। सबसे हैरत की बात यह है कि यह बदहाली क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील के आवास के ठीक पीछे की है।हाल ही में हुई बारिश के बाद इस इलाके के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क न होने की वजह से पूरी गली में जलभराव हो गया है, जिससे नाली और सड़क का अंतर पूरी तरह खत्म हो चुका है। गंदा पानी और कीचड़ लोगों के घरों के सामने जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।इस अव्यवस्था के कारण मोहल्ले के आम लोगों को आने-जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सत्ताधारी विधायक के घर के पीछे होने के बावजूद नगर पालिका इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठी है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस अनदेखी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    12 hrs ago
  • कैंट क्षेत्र की जनसमस्या पर जनप्रतिनिधियों से अपील माननीय भाजपा सांसद महोदय एवं भाजपा के सम्मानित पार्षदों से विनम्र निवेदन है कि कैंट क्षेत्र स्थित मेथाडिस्ट स्कूल के आसपास बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र की सड़क भी काफी खराब हो चुकी है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। बरसात के दौरान बच्चों को जलभराव और टूटी सड़क के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। जनहित में अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क मरम्मत की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
    1
    कैंट क्षेत्र की जनसमस्या पर जनप्रतिनिधियों से अपील
माननीय भाजपा सांसद महोदय एवं भाजपा के सम्मानित पार्षदों से विनम्र निवेदन है कि कैंट क्षेत्र स्थित मेथाडिस्ट स्कूल के आसपास बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र की सड़क भी काफी खराब हो चुकी है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। बरसात के दौरान बच्चों को जलभराव और टूटी सड़क के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है।
जनहित में अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क मरम्मत की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा। सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    1
    हमीरपुर :खुल्ले कराने गया रिक्शा चालक, पीछे से रिक्शा लेकर फरार हुआ सवारी बैठा चोर
मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में बुधवार को एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। फत्तेपुरवा नई बस्ती निवासी सुरेश साहू पुत्र रामपाल साहू ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह मालिकुआं चौराहे से एक सवारी को रिक्शे पर बैठाकर तहसील रोड स्थित ठेके के पास पहुंचा।
सुरेश के मुताबिक सवारी ने 200 रुपये का नोट देकर खुल्ले मांगे। उसके पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए वह खुल्ले कराने के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान सवारी मौका पाकर उसका रिक्शा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिक्शे की तलाश कराने और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    खिड़की तोड़कर 41 हजार रुपए नगदी एलईडी टीवी वह सीसीटीवी कैमरे चोरी
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से 41 हजार रुपये नकद, एलईडी टीवी, नौ सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह प्रधानाध्यापक प्रदीप मिश्रा विद्यालय पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। खिड़की टूटी थी और दीवारों पर लगे सभी नौ सीसीटीवी कैमरे गायब थे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
    1
    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना का हुआ सीधा प्रसारण
हमीरपुर। महिला समानता दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृ शक्ति यात्रा योजना’ तथा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिला यात्रियों तथा उनके साथ एक सहयात्री को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन ‘महिलाओं का सम्मान-हमारी प्राथमिकता’ एवं ‘बराबरी से ही बनेगा बेहतर कल’ के संकल्प के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से महिलाओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष भाजपा अंकित गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर डिपो राम प्रताप साहू, डिपो प्रभारी निरंजन वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जी.के. द्विवेदी ने किया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.