Shuru
Apke Nagar Ki App…
सलोन में काल बना बेलगाम डंपर: सब्जी कारोबारी को डम्फर ने रौंदा,मौत सलोन,रायबरेली।कोतवाली अंतर्गत सलोन परशदेपुर मार्ग पर सड़क निर्माण में लगी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी 48 वर्षीय मोहम्मद अयाज को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों ने शव के साथ मार्ग जाम कर दिया।।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि डंफर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है।तहरीर के आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
सलोन में काल बना बेलगाम डंपर: सब्जी कारोबारी को डम्फर ने रौंदा,मौत सलोन,रायबरेली।कोतवाली अंतर्गत सलोन परशदेपुर मार्ग पर सड़क निर्माण में लगी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी 48 वर्षीय मोहम्मद अयाज को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों ने शव के साथ मार्ग जाम कर दिया।।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि डंफर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है।तहरीर के आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सलोन,रायबरेली।कोतवाली अंतर्गत सलोन परशदेपुर मार्ग पर सड़क निर्माण में लगी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी 48 वर्षीय मोहम्मद अयाज को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डम्फर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों ने शव के साथ मार्ग जाम कर दिया।।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि डंफर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है।तहरीर के आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।2
- रायबरेली - फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए तीन दर्जन से अधिक लोग तिलक समारोह में दूषित भोजन करने से बीमार हुए लोग बीमार लोगों को सीएचसी शिवगढ़ में कराया गया भर्ती गंभीर रूप से बीमार दो लोग जिला अस्पताल रेफर तिलेंडा जिलेदार ग्रीन में राजन गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम1
- ऊंचाहार विधायक के जन्मदिवस पर भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन वितरण ऊंचाहार, रायबरेली ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज पांडेय के जन्मदिवस पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सेवा और समर्पण के भाव से मनाया। उन्होंने रायबरेली शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर के सामने निर्धारित लोगों को फल ,भोजन , जल ,चाय वितरित किया । जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा करके उन्हें भी फल बिस्कुट नमकीन चाय वितरित किया । इसके बाद वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया। उन्होंने वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन परोसा एवं मौसमी फल चाय बिस्कुट नमकीन वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों के मुख पर प्रसन्नता देखते ही बनती थी। भाजपा नेता ने कहा कि "हमारे विधायक का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। ऊंचाहार से लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीतना यह दर्शाता है कि आम लोगों में उनकी लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं है । आज वो ऊंचाहार के जन जन की अपेक्षा और उम्मीद के रूप में विद्यमान है। उनके जन्मदिवस पर उनसे प्रेरणा लेकर हमने यह लघु प्रयास किया है। वृद्धजनों ,गरीबो ,यतीमों की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है। विधायक जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की हम सब कामना करते हैं।"इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने भाजपा नेता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत समस्त वृद्धजनों ने विधायक जी के सुदीर्घ जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे वातावरण में सौहार्द एवं आत्मीयता का संचार दिखाई दिया। इसके बाद ऊंचाहार के अनुष्ठान होटल में भी भाजपा नेता के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें केक काटकर विधायक का जन्मदिन बनाया गया । इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल , ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी , विजय सोनकर , बीडीसी मनीष कौशल , डॉ पंकज गुप्ता , हिमांशु सोनी , कुशाग्र त्रिपाठी , प्रियांशु , शिवम चौरसिया , बीडीसी गुड्डन यादव , यश त्रिपाठी , विजय पाल , बाल्मिक यादव , विनोद निर्मल , अजय चौरसिया आदि लोग मौजूद थे ।4
- Post by Roshan1
- लालगंज (रायबरेली): रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग का गोला बन गई, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी परिसर की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आग देखते ही दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एंबुलेंस बुरी तरह जल चुकी थी।3
- ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के ठीक सामने स्थित एक तालाब में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। तालाब के सूखे हिस्सों और आस-पास जमा कचरे व सूखी झाड़ियों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अस्पताल के बिल्कुल नजदीक आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अनहोनी की आशंका में लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घनी आबादी और अस्पताल के समीप होने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। आसमान के लोगों नें आग पर काबू पा लिया है!1
- jila Panchayat sadasya Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- सलोन,रायबरेली।उमरी फीडर में लाइन सिप्टिंग के दौरान लिए गए शटडाउन के बीच बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस कार्य के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में उसे सीएचसी सलोन से उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना अवर अभियंता ने दी है।सलोन क्षेत्र के उमरी,नायन, सूची में मिश्री लाल एसोसियट प्राइवेट लिमटेड कम्पनी की तरफ से नई विद्युत लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।मंगलवार को उमरी स्थित एसबीआई बैंक के सामने फीडर पर संविदाकर्मी लाइन मैन शिवकुमार विद्युत तार खींच रहा था।इसी बीच अचानक लाइन में करंट दौड़ने लगा।जिससे संविदाकर्मी करंट से झुलस कर खम्बे पर ही चीख पुकार के साथ तड़पने लगा।आनन फानन स्थानीय लोगो ने सूची बिजली उपकेंद्र पर फोन कर विद्युत लाइन को बंद कराया गया।जिसके बाद घायल संविदा कर्मी को पोल से उतार कर सलोन सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस सम्बंध में सूची पावर हाउस के अवर अभियंता विनय कुमार का कहना है की उमरी ग्रामीण फीडर पर वितरण परिवर्तक को शिफ्टिंग का कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना हो गई है।जिससे एक आदमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।उन्होंने बताया कि उक्त जगह पर कार्य करने के लिए मिश्री लाल एसोसियट्स प्रा.लि. रामानन्द के द्वारा शडाउन लिया गया था।1