सरकारी आवास के नाम पर लगातार हो रही धन उगाही कई ग्रामीणों ने सिकंदरा तहसील परिसर में की शिकायत खबर कानपुर देहात पत्रकार – इकबाल अहमद सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये वसूली का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रुपये वसूले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़िता, निवासी ग्राम अंतापुर, विकास खंड राजपुर, ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे कुल 15,000 रुपये ले लिए गए। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो आवास स्वीकृत हुआ और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे टालमटोल किया जा रहा है। मजबूर होकर उसने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सरकारी आवास के नाम पर लगातार हो रही धन उगाही कई ग्रामीणों ने सिकंदरा तहसील परिसर में की शिकायत खबर कानपुर देहात पत्रकार – इकबाल अहमद सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये वसूली का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रुपये वसूले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़िता, निवासी ग्राम अंतापुर, विकास खंड राजपुर, ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा सरकारी आवास
दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे कुल 15,000 रुपये ले लिए गए। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो आवास स्वीकृत हुआ और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे टालमटोल किया जा रहा है। मजबूर होकर उसने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- खबर कानपुर देहात पत्रकार – इकबाल अहमद सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये वसूली का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रुपये वसूले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़िता, निवासी ग्राम अंतापुर, विकास खंड राजपुर, ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे कुल 15,000 रुपये ले लिए गए। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो आवास स्वीकृत हुआ और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे टालमटोल किया जा रहा है। मजबूर होकर उसने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।2
- झींझक में संघ के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण के पांच विषयों पर मंथन झींझक (कानपुर देहात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को झींझक के रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति, युवा तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान राष्ट्र निर्माण से जुड़े पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार, सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन को मजबूत करने पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर ने की, जबकि संचालन राम जी ने किया। मुख्य अतिथि संत भगवान दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की उन्नति समाज की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। आयोजकों ने इसे शताब्दी वर्ष की प्रेरणादायक शुरुआत बताते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।1
- कानपुर देहात में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोगनीपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार तड़के करीब 2 बजे मंगलपुर बंबा के पास की है। जानकारी के मुताबिक मनावा थाना ककवन निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ अपने बेटे, नाती और अन्य परिचितों के साथ शादी समारोह में शामिल होने भोगनीपुर गए थे। बारात से लौटते समय अचानक सामने से तेज रफ्तार डंपर आ गया। डंपर को बचाने की कोशिश में बोलेरो चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में अंश पाल को छोड़कर बाकी सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया गया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नंदना गांव निवासी अनुपम कुमार ने शनिवार को करीब 1 बजे समाधान दिवस में तहसील पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं और मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र होने के बावजूद अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। पीड़ित का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें पक्के मकान की सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण वह मजबूरी में कच्ची छत के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जर्जर छत के चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अनुपम कुमार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराते हुए योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।1
- औरैया जनपद के थाना एरवाकटरा के अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीफा पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुलिस चौकी की जीप में आगे की सीट पर बैठकर किसी को कुछ करने को कह रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संज्ञान लेकर कारवाही की है। फिलहाल संवाददाता वायरल वीडिओ की पुष्टि नही करता। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने क्षेत्राधिकारी बिधूना की प्राथमिक जांच के आधार पर थानाध्यक्ष एरवाकटरा को लाइन हाजिर ,उमरैन चौकी इंचार्ज व आरक्षी चालक को किया गया निलंबित।1
- औरैया हर बच्चे की प्रतिभा को सलाम' की थीम पर हुआ बाल मेले का आयोजन पीबीआरपी अकादमी औरैया में शनिवार को बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक श्री संतोष कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष डॉ प्रियंका पाण्डेय एवं डॉ. ललित कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधक डॉ. सोनम पांडे एवं इंजीनियर दिनेश पांडे भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, खेलों और स्वयं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें चाट, अंकुरित अनाज, सैंडविच, चाइनीज़ फूड, केक,ब्रेड पकोड़ा, कॉफी एवं जूस आदि शामिल रहे। बच्चों ने ग्राहकों से बातचीत कर बिक्री की और धन प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की। मेले में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था। विद्यालय प्रबंध समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही एवं सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में समस्त स्टाफ का पूर्ण योगदान रहा।6
- औरैया में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव और ई-कॉमर्स कंपनियों की कथित मनमानी के विरोध में जनपद के व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल औरैया इकाई के बैनर तले व्यापारियों ने क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र दोहरे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार को पारंपरिक बाजार के लिए “धीमा जहर” बताया। ज्ञापन में कंपटीशन एक्ट 2002 के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया गया कि चुनिंदा विक्रेताओं और निजी लेबल को बढ़ावा देकर छोटे व्यापारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाकर ऑनलाइन कंपनियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सांसद जितेंद्र दोहरे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संसद और संबंधित मंत्रालयों तक मजबूती से मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार – इकबाल अहमद सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये वसूली का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस में एक महिला ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रुपये वसूले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम अफसरिया, विकास खंड राजपुर की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व उनके सहयोगी द्वारा सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसी के तहत उससे 10,000 रुपये ले लिए गए। महिला का कहना है कि करीब 9 माह बीत जाने के बाद भी उसे आवास का लाभ नहीं मिला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उसे टालमटोल किया जा रहा है। मजबूर होकर उसने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।3