झींझक में संघ के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण के पांच विषयों पर मंथन झींझक (कानपुर देहात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को झींझक के रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति, युवा तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान राष्ट्र निर्माण से जुड़े पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार, सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन को मजबूत करने पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर ने की, जबकि संचालन राम जी ने किया। मुख्य अतिथि संत भगवान दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की उन्नति समाज की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। आयोजकों ने इसे शताब्दी वर्ष की प्रेरणादायक शुरुआत बताते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
झींझक में संघ के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण के पांच विषयों पर मंथन झींझक (कानपुर देहात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को झींझक के रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति, युवा तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान राष्ट्र निर्माण से जुड़े पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार, सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन को मजबूत करने पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर ने की, जबकि संचालन राम जी ने किया। मुख्य अतिथि संत भगवान दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की उन्नति समाज की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। आयोजकों ने इसे शताब्दी वर्ष की प्रेरणादायक शुरुआत बताते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
- #kanpurdehat मे कमाल का सिस्टम कैबिनेट मंत्री @RakeshSachan_के कहने पर भी सुनवाई नहीं, तो आम आदमी किससे उम्मीद करे? समाधान दिवस में जर्जर मकान की मजबूरी लेकर पहुंचा पीड़ित, पीड़ित बोला फिर जाऊंगा मंत्री जी @RakeshSachan_के पास2
- गिरा हुए पीपल का पेड़ अचानक हुआ खड़ा, हरे पत्ते फूटे — ग्रामीणों ने माना चमत्कार उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में आस्था और आश्चर्य से जुड़ी एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक गिरे हुए पीपल के पेड़ के अचानक खड़ा हो जाने और उसमें हरे पत्ते निकल आने से ग्रामीणों में श्रद्धा और कौतूहल का माहौल बन गया है। मामला भोगनीपुर तहसील के तुर्कीमऊ गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पीपल का एक पेड़ लंबे समय से जमीन पर गिरा हुआ पड़ा था, लेकिन अचानक वह सीधा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं, कुछ ही समय में उसमें हरे पत्ते भी फूटने लगे। इस अद्भुत दृश्य को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों ने इसे चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पेड़ की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं ने इसे ईश्वरीय कृपा बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि दैवीय प्रकट की देन है। उनका मानना है कि इस दिन को गांव ही नहीं, बल्कि पूरे संसार के लोग याद रखेंगे। मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने वहां टेंट लगाकर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी शुरू कर दिया है। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे प्रकृति का अनोखा रहस्य बता रहे हैं। लेकिन इस अनोखे नजारे ने हर किसी को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया है।1
- संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित दनियापुर गांव के पास शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दनियापुर गांव निवासी योगेश कुमार अपनी बाइक से निटर्रा की ओर जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रहे कुलदीप यादव की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को तत्काल हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।1
- औरैया-उत्तरप्रदेश भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी प्रशासन से नहीं मिला कोई आश्वासन1
- औरैया। थाना अछल्दा पुलिस ने शनिवार को बकरी चोरी गिरोह के पाँच सदस्यों नीरज तिवारी , सान मोहम्मद, शहादत खाँ , अकील, व सोएब आलम को कमारा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी दिन में व्यापारी बन रैकी करते और रात में चोरी को अंजाम देते थे। टीम ने उनके पास से 5 बकरियाँ, .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और ₹2,000 नकद बरामद किए। नीरज तिवारी पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन, एएसपी के नेतृत्व और सीओ बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा की टीम (उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद, उ.नि. राशिद हुसैन, हेका धीरज कुमार, का. विनोद, का. पवन प्रताप) ने कार्रवाई की। अभियुक्तों पर मु.अ.सं. 19/26 धारा 305A/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी।1
- *थाना अछल्दा पुलिस द्वारा 05 बकरी चोर अभियुक्तगण को चोरी की बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बिधूना के निकट पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत थाना अछल्दा क्षेत्र से आज दिनांक 22/02/26 को समय 02.02 बजे कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण- नीरज तिवारी 2. सान मोहम्मद 3.शहादत खाँ 4. अकील 5. सोएब आलम को चोरी की पाँच बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस तथा कुल दो हजार रूपये नकद सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगणों द्वारा दिन में व्यापारी बनकर रैकी करना एवं रात्रि में चोरी कर लेना। *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *बरामदगी-* 1. पाँच अदद बकरी 2. एक अदद तमंचा .315 बोर 3. दो जिंदा कारतूस .315 बोर 4. कुल दो हजार रूपये नकद *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.नीरज तिवारी पुत्री जवाहर लाल तिवारी निवासी दुर्गानगर गढी थाना तिर्वा जनपद कन्नौज हाल पता सुरेन्द्र नगर रावतपुर थाना रावतपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष 2.सान मोहम्मद पुत्र रज्जाक निवासी बग्दौती मंधना थाना विठूर कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल निवास खानपुर पाता थाना फफूँद जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष 3.शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली निवासी सेनपुर थाना कोतबाली औरैया जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष 4.अकील पुत्र सईद निवासी रहमतनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर कमिश्नरेट उम्र 28 वर्ष 5.सोएब आलम पुत्र अजमेरी निवासी शान्ति नगर थाना चौबेपुर कानपुर कमिश्नरेट उम्र 26 वर्ष *01. अभि0 नीरज तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 253/22 धारा 120-B/201/302/394/411/413 भादवि0 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना बेला जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 255/22 धारा 307 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैया। 3.मु0अ0सं0 590/16 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4.मु0अ0सं0 145/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5.मु0अ0सं0 384/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 6.मु0अ0सं0 421/19 धारा 307 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 7.मु0अ0सं0 422/19 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 8.मु0अ0सं0 370/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 9.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 10.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *02. अभि0 सान मोहम्मद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *03.अभि0 शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *04.अभि0 अकील पुत्र सईद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *05.अभि0 सोएब आलम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *गिरफ्तारकर्ता टीम-* 01. श्री पंकज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अछल्दा जनपद औरैया। 02. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना अछल्दा जनपद औरैया। 03. उ0नि0 राशिद हुसैन थाना अछल्दा जनपद औरैया। 04. हे0का0 धीरज कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 05. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 06. का0 पवन प्रताप सिह थाना अछल्दा जनपद औरैया। 07. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया।2
- कानपुर देहात जनपद की भोगनीपुर तहसील के तुर्कीमऊ गांव में आज कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया। गांव में वर्षों से जमीन पर गिरा पड़ा एक पुराना पीपल का पेड़… अचानक सीधा खड़ा नजर आया। सुबह जब ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकले, तो उन्होंने देखा कि जो पेड़ लंबे समय से धरती पर पड़ा था, वह अब तनकर खड़ा है। इतना ही नहीं — उसकी टहनियों पर ताज़े हरे पत्ते भी निकल आए। यह खबर फैलते ही गांव में हलचल मच गई। लोग मौके पर जुटने लगे। महिलाओं ने पूजा की थाल सजाई, अगरबत्ती जलाई गई, आरती उतारी गई और भजन-कीर्तन शुरू हो गया। माहौल पूरी तरह आस्था में डूब गया। कुछ ग्रामीण इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत संयोग मान रहे हैं। लेकिन तुर्कीमऊ गांव में आज जो हुआ… उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या यह सचमुच चमत्कार है? या प्रकृति का कोई अनोखा रहस्य? यह सवाल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।4
- झींझक कस्बे से गुजर रहे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शनिवार की शाम करीब 7बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद भूठा गांव निवासी जितिन प्रताप सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ट्रेन के पायलट ने स्टेशन मास्टर सोनू राजपूत को दी, जिसके बाद आरपीएफ को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल देवेंद्र सिंह गुर्जर व राजकुमार ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया कि जितिन खेत से काम करके लौट रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।1
- सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत सिकंदरा कानपुर देहात कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सरकारी आवास दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। विकासखंड राजपुर क्षेत्र के ग्राम अफसरिया की दो महिलाओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता इमराना पत्नी मुफीस ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के सहयोगी द्वारा सरकारी आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर उनसे कुल 15,000 रुपये लिए गए। उनका कहना है कि रकम देने के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ और न ही पैसा वापस किया गया। वहीं दूसरी शिकायतकर्ता गुलफ्शा पत्नी नौशाद ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनसे 10,000 रुपये आवास दिलाने के नाम पर लिए गए, लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मांग करने पर टालमटोल जवाब दिए जाने की बात भी कही गई है। दोनों महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, दिए गए रुपये वापस दिलाने तथा पात्रता के आधार पर सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की बात कही जा रही है।1