Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने पंडोखर धाम पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बालाजी महाराज और हाथीवान महाराज के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री सारंग ने शुक्रवार रात साढ़े 09 बजे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु चरण महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री के आगमन को लेकर धाम परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
Shahid Qureshi
मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने पंडोखर धाम पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बालाजी महाराज और हाथीवान महाराज के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री सारंग ने शुक्रवार रात साढ़े 09 बजे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु चरण महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री के आगमन को लेकर धाम परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।1
- दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- झांसी। महानगर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी के समीप खातीबाबा रोड पर स्थित मकान की ऊपरी मंजिल पर देर शाम अचानक आग लग गई। सिलिंडर फटने से हुए तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संत प्रकाश त्रिपाठी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ऊपर मंजिल पर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी ईसाईटोला खातीबाबा रोड पर राजबहादुर का मकान है। राजबहादुर ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। घर पर पत्नी ने मकान की ऊपरी मंजिल पर गैस सिलिंडर पर खाना बनाया और शाम होने के कारण पूजा का दीया आदि जलाकर नीचे आ गई। इसी बीच अचानक आग लग गई और सिलिंडर फटने से हुए तेज धमाके से हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज संत प्रकाश त्रिपाठी सहित स्टॉप मौके पर पहुंचा व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से ऊपरी मंजिल पर रखा सामान जल गया। वहीं, थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ऊपरी मंजिल में आग लगी थी जिसे दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।4
- Post by प्रवीण कुमार श्रीवास्तव1
- झांसी। आवारा जानवरों का आतंक फैल रहा है। बबीना में एक लावारिश घोड़ा atm में घुसने का प्रयास करते हुए।1
- भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।1
- दतिया। जिले के उन्नाव थाना क्षेत्र अंतर्गत लमान माता रोड स्थित लमान माता मंदिर के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की भैंस से टक्कर हो गई, जिसमें एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब गुरुवार 8 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय दतिया पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 12 वर्षीय सत्यम सेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आनंद सेन, अक्षय दुबे (18 वर्ष) और रज्जन यादव (40 वर्ष) निवासी उन्नाव गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए जानवर से टकराना बताया जा रहा है।1
- Post by S News1