logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामसागर जी महाराज बालाजी मंदिर में हरतालिका तीज पर उमड़ा महिलाओं का उत्साह महू,l किशनगंज महू स्थित श्री रामसागर जी महाराज बालाजी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरतालिका तीज के पावन पर्व पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। हरतालिका तीज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं इस पर्व को विशेष श्रद्धा के साथ मनाती हैं। तीज के अवसर पर मंदिर परिसर महिलाओं की चहल-पहल बनी महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

1 day ago
user_Dinesh Rathore
Dinesh Rathore
Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
1 day ago
45d02246-15ad-49b5-9218-8fe2439c7884

रामसागर जी महाराज बालाजी मंदिर में हरतालिका तीज पर उमड़ा महिलाओं का उत्साह महू,l किशनगंज महू स्थित श्री रामसागर जी महाराज बालाजी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरतालिका तीज के पावन पर्व पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। हरतालिका तीज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं इस पर्व को विशेष श्रद्धा के साथ मनाती हैं। तीज के अवसर पर मंदिर परिसर महिलाओं की चहल-पहल बनी महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट
    1
    नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू  तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर  कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर  निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट
नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू  तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर  कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर  निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए। छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों। ✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज** टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र
    1
    महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे
महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए।
छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों।
✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज**
टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र
    user_Dinesh Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें
    1
    इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें
    user_AARTI Jadhav
    AARTI Jadhav
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते 🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध 🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा 🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद 🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त 🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई 🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर

तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते
🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध
🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद
🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त
🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई
🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।
    1
    इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल
परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला 
इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए
    1
    इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नगर निगम जनसुनवाई में उमड़े शिकायतकर्ता, 30 से अधिक आवेदन पहुंचे एंकर—इंदौर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। वीओ—इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण और अन्य विभागों से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें सामने आईं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य आवेदन संबंधित विभागों को जांच और निराकरण के लिए भेजे गए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में समाधान कराया जाएगा। बाइट—क्षितिज सिंघल, निगम आयुक्त, इंदौर
    1
    नगर निगम जनसुनवाई में उमड़े शिकायतकर्ता, 30 से अधिक आवेदन पहुंचे
एंकर—इंदौर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
वीओ—इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण और अन्य विभागों से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें सामने आईं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य आवेदन संबंधित विभागों को जांच और निराकरण के लिए भेजे गए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में समाधान कराया जाएगा।
बाइट—क्षितिज सिंघल, निगम आयुक्त, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • धार्मिक जुलूस में नाचने के दौरान धक्का लगने पर विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक जुलूस के दौरान नाचने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कृष्ण नामक नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वीओ घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ युवक नाच रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
    1
    धार्मिक जुलूस में नाचने के दौरान धक्का लगने पर विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक जुलूस के दौरान नाचने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कृष्ण नामक नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
वीओ
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ युवक नाच रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया।
अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट
राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.