logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।

4 hrs ago
user_भारत समाचार 72
भारत समाचार 72
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।
    1
    सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा
सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा
गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही।
आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा।
घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल
नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है 
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।
    user_भारत समाचार 72
    भारत समाचार 72
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तिब्बत से आई तस्वीर देखने पर यह लगता है यह झील का पानी ऊंचाई पर होने के कारण इसने किसी को नहीं छोड़ा जो रास्ते में आया उसको तीनके जैसे रूप में बहा ले गया जिससे नेपाल में त्राहिमाम हो गई सामने जो आया वह इसकी आगोश में समा गया नेपाल वासी इस घटना को शायद हैं जिसने भी इस मंजर को देखा वह अपने जीवन में कैसे भूल पायेगा ईश्वर जिनके साथ रहा वह बचे बाकी सारा ब्रतांत आपके सामने है
    1
    तिब्बत से आई तस्वीर देखने पर यह लगता है यह झील का पानी ऊंचाई पर होने के कारण इसने किसी को नहीं छोड़ा जो रास्ते में आया उसको तीनके जैसे रूप में बहा ले गया जिससे नेपाल में त्राहिमाम हो गई सामने जो आया वह इसकी आगोश में समा गया नेपाल वासी इस घटना को शायद हैं जिसने भी इस मंजर को देखा वह अपने जीवन में कैसे भूल पायेगा 
ईश्वर जिनके साथ रहा वह बचे बाकी सारा ब्रतांत आपके सामने है
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • डायल 112 ड्राइवर हादसे में गंभीर घायल: गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर सुल्तानपुर में डायल 112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी स्लिप होने से यह हादसा हुआ। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार में उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई। इस हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बह रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विवेक दुबे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, आरआई राजेश कुमार (पुलिस लाइन) और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे। मरीज के साथ एक सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर गए हैं।
    2
    डायल 112 ड्राइवर हादसे में गंभीर घायल: गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
सुल्तानपुर में डायल 112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी स्लिप होने से यह हादसा हुआ। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार में उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई।
इस हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बह रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विवेक दुबे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, आरआई राजेश कुमार (पुलिस लाइन) और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे।
मरीज के साथ एक सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर गए हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिहाड़ी मांगने पर विवाद, दलित महिला ने जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप पट्टी थाना पट्टी क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव निवासिनी दलित महिला मूर्ति देवी ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां मेरा लड़का शिवम उर्फ चिक्की दिहाडी मजदूरी किया था उन्होंने मेरे लड़के को मजदूरी नहीं दी जब मेरा लड़का मजदूरी मांगने गया तो उसे जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट की धमकी तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मूर्ति देवी ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने पुत्र की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। हल्का प्रभारी एस आई विजय यादव ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दिहाड़ी मांगने पर विवाद, दलित महिला ने  जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

पट्टी थाना पट्टी क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव निवासिनी दलित महिला मूर्ति देवी ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां मेरा लड़का शिवम उर्फ चिक्की दिहाडी मजदूरी किया था उन्होंने मेरे लड़के को मजदूरी नहीं दी जब मेरा लड़का मजदूरी मांगने गया तो उसे  जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट की धमकी तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। 
मूर्ति देवी ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने पुत्र की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
हल्का प्रभारी एस आई विजय यादव ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। नदी किनारे बने सैकड़ों मकान और दुकानें जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी नदी जैसी नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में कई एक मंजिला मकानों और दुकानों की सिर्फ छतें ही पानी के ऊपर दिखाई दे रही हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। 

उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। 
नदी किनारे बने सैकड़ों मकान और दुकानें जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी नदी जैसी नजर आ रही हैं। 
वायरल वीडियो में कई एक मंजिला मकानों और दुकानों की सिर्फ छतें ही पानी के ऊपर दिखाई दे रही हैं।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं। यह वीडियो नेपाल की नहीं है , बल्कि यह यह चित्रकूट की हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और भारतीय वायुसेना की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।
    1
    चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं।
यह वीडियो नेपाल की नहीं है , बल्कि यह यह चित्रकूट की हैं।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं।
लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और भारतीय वायुसेना की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक- 31.08.2026* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *चौक, घंटाघर, पंचरस्ता एवं स्वीट हाउस सहित आसपास के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण* कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्राफा व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा त्योहारों के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत लगातार पैदल गश्त, प्रभावी पुलिसिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था को पूर्णतः दुरुस्त बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया  गया जायजा*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक- 31.08.2026*
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया  गया जायजा*
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *चौक, घंटाघर, पंचरस्ता एवं स्वीट हाउस सहित आसपास के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण* कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्राफा व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा त्योहारों के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत लगातार पैदल गश्त, प्रभावी पुलिसिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था को पूर्णतः दुरुस्त बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेपाल में तबाही के बीच यह घर अपने स्थान से ट्स से मस नहीं हुआ कारण ऊपर वाला और भाग्य पूरा मंजर इस घर के लोगों देखा और अपने आस पास के लोगों को इस त्रासदी में बिछड़ते अपनी आँखों से देखा है
    1
    नेपाल में तबाही के बीच यह घर अपने स्थान से ट्स से मस नहीं हुआ कारण ऊपर वाला और भाग्य 
पूरा मंजर इस घर के लोगों देखा और अपने आस पास के लोगों को इस त्रासदी में बिछड़ते अपनी आँखों से देखा है
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.