Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में तबाही के बीच यह घर अपने स्थान से ट्स से मस नहीं हुआ कारण ऊपर वाला और भाग्य पूरा मंजर इस घर के लोगों देखा और अपने आस पास के लोगों को इस त्रासदी में बिछड़ते अपनी आँखों से देखा है
Ashok verma
नेपाल में तबाही के बीच यह घर अपने स्थान से ट्स से मस नहीं हुआ कारण ऊपर वाला और भाग्य पूरा मंजर इस घर के लोगों देखा और अपने आस पास के लोगों को इस त्रासदी में बिछड़ते अपनी आँखों से देखा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार सजे: लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले 5 से 1000 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार के सामानों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के तुरंत बाद होने के कारण अभी भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को अगले एक-दो दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। श्रृंगार का सामान 5-10 रुपए से लेकर 400-500 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा, झूले 120 रुपए से 3000 रुपए तक, सिंहासन 50 रुपए से 1000 रुपए तक, माला 5 रुपए से 1000 रुपए तक और पगड़ी 5 रुपए से 400 रुपए तक के दामों में बेचे जा रहे हैं। राधा और कृष्ण की पोशाकें भी 100 रुपए से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें मोरपंख और मटकी भी शामिल हैं। शहर के मुरारी दास गली स्थित मुरारी दास एंड संस के मालिक ओजस अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के सामान की खरीदारी के लिए अभी कम लोग आ रहे हैं। उन्होंने इसका कारण हाल ही में समाप्त हुआ रक्षाबंधन का बाजार बताया। अग्रवाल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन्माष्टमी के सामानों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट भी इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।4
- लम्भुआ तेज हवा और बारिश बनी आफत,कच्चे मकान पर गिरा महुआ का पेड़,युवती गंभीर रूप से घायल* लम्भुआ तेज हवा और बारिश बनी आफत,कच्चे मकान पर गिरा महुआ का पेड़,युवती गंभीर रूप से घायल* *गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त,घायल युवती सीएचसी से जिला अस्पताल फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* लगातार बारिश और तेज हवा के बीच मदनपुर पनियार गांव में बड़ा हादसा हो गया। बीती रात महुआ का विशाल पेड़ अचानक एक कच्चे मकान पर गिर गया। मकान में सो रही ममता गौतम पुत्री स्व. कृपा शंकर उम्र 25 वर्ष इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं,युवती के दादा रामफेर को भी हल्की चोटें आईं हैं। वहीं घर में रखा गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को मलबे से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी लम्भुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।1
- खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता सुल्तानपुर। कामतागंज बाजार के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में कोतवाली देहात में तैनात होमगार्ड सत्यनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भदैया डढ़वा गांव निवासी 47 वर्षीय सत्यनारायण सिंह बाइक से कामतागंज बाजार से घर लौट रहे थे। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी से करीब 100 मीटर आगे लंभुआ की ओर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके सिर, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान लंभुआ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।4
- नैनी क्षेत्र में बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की स्थिति से लोग परेशान हैं। जमुना नगर के स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी समस्या को सामने रखा है। *नैनी क्षेत्र में बारिश से फिर बिगड़े हालात, लोग परेशान* नैनी क्षेत्र में बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की स्थिति से लोग परेशान हैं। जमुना नगर के स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी समस्या को सामने रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। लोगों ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। 📢 स्थानीय लोगों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- बदलापुर विधानसभा में ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ को मिला व्यापक जनसमर्थन, बदलाव की आवाज हुई बुलंद बदलापुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया। पदयात्रा के दौरान गांवों की गलियों में लोगों की मौजूदगी और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनके अधिकारों, सम्मान और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। पदयात्रा के दौरान उदयभानपुर और बदलापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान ‘बदलाव चाहिए’, ‘नई दिशा चाहिए’ और ‘जनता का हक एवं सम्मान चाहिए’ जैसे नारों के साथ क्षेत्र की समस्याओं और बेहतर भविष्य को लेकर आवाज बुलंद की गई। आयोजकों ने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को जनसंकल्प में बदलने का प्रयास है। उनका कहना है कि अब जनता केवल वादों को सुनने के बजाय अपने अधिकारों, विकास और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल चाहती है। पदयात्रा में बाबा दूबे के नेतृत्व और उनकी जनहित से जुड़ी पहल को लेकर समर्थकों में उत्साह नजर आया। समर्थकों ने कहा कि बदलापुर विधानसभा में जनता की आवाज को मजबूती देने और क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान पदयात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जनता की भागीदारी, विकास और बदलाव को लेकर संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों की ओर से कहा गया कि ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। संदेश स्पष्ट है—जनता की आवाज को मजबूत करना और बदलापुर के बेहतर भविष्य के लिए बदलाव के संकल्प को आगे बढ़ाना।1
- ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बची मासूम की जान, हादसे के बाद तुरंत पहुंचाया अस्पताल।1
- बरसात के कारण एक पेड़ महुए का एक गरीब के आशियाने पर गिरा और घर में सो रहे लोग इसकी चपेट में आने के कारण ममता पुत्री स्वर्गीय कृपा शंकर छप्पर के नीचे दब गई आनंद आनंद में ग्रामीणों की सहायता से उसको बाहर निकाला गया और ममता की बड़ी बहन गुड़िया की छप्पर के नीचे दव गई थी गुड़िया की उम्र लगभग 20 वर्ष जिसकी शादी तय है वही बाबा रामफेर को भी हल्की फुल्की चोटे आई ममता के पिता की मृत्यु आज की 5 वर्ष पहले हो चुकी है वही आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया परिजनों ने यह भी बताया कि सुल्तानपुर जनपद से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया जिससे इलाज अच्छे से अच्छा हो सके महुआ का पेड़ काफी पुराना था रोती हुई मां ने यह बताया पड़ोसी से मुकदमा चल रहा है लाख कहने के बाद पेड़ नहीं काटने दिया विधि को जो मंजूर था आज वह पेड़ बारिश के कारण और जड़े कमजोर होना इस कारण पेड़ घर पर गिर गया जिसके कारण ममता को अंदरुनी काफी चोटे आई है कच्चा घर बना अभिशाप और आशीर्वाद मोटी दीवार ने बचाई जान अन्यथा जान गवां कर ही अन्त होता3
- सलाहपुर ग्राम सभा में बारिश से राम भरोसे निषाद और राम कैलाश निषाद के मकान हुए धराशायी, हरसंभव मदद का भरोसा* *बारिश में गिरे दो कच्चे मकान, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची टीम सेवार्थम* *सलाहपुर ग्राम सभा में बारिश से राम भरोसे निषाद और राम कैलाश निषाद के मकान हुए धराशायी, हरसंभव मदद का भरोसा* भदैया। लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों पर आफत बनी हुई है। भदैया मंडल की सलाहपुर ग्राम सभा में बारिश के कारण दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में राम भरोसे निषाद और राम कैलाश निषाद के परिवार प्रभावित हुए। मकान गिरने से दोनों परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है।घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में टीम सेवार्थम फाउंडेशन मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। टीम ने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। संस्था की ओर से परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। *जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है टीम सेवार्थम* लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे समय में टीम सेवार्थम द्वारा प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी लेना और सहयोग का भरोसा देना स्थानीय स्तर पर राहत एवं सेवा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। टीम ने जरूरत पड़ने पर आगे भी पीड़ित परिवारों की मदद करने की बात कही।2
- सैदपुर में मोहम्मद साहब, इमाम सादिक के जन्मदिन पर महफ़िल का आयोजन, शायरों ने सुनाए शेर सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर चीनी मिल में पैगम्बर मोहम्मद और इमाम-ए जाफर-ए सादिक के जन्मदिन के अवसर पर एक महफ़िल का आयोजन किया गया। इस महफ़िल में शायरों ने अपने कलाम पेश किए, जिसका सिलसिला देर रात तक चला। इमामबाड़ा मीर राहत हुसैन में आयोजित इस महफ़िल को संबोधित करते हुए मौलाना असगर नकी ने कहा कि कुरआन में अल्लाह फरमाता है कि वह रेसालत (पैगम्बरी) को कहाँ रखा जाए, यह बेहतर जानता है। उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद के दुनिया में आने से पहले ही उनके पिता अब्दुल्लाह का इंतकाल हो चुका था। उनकी मां आमिना और दादा अब्दुलमुत्तलिब मौजूद थे। मौलाना ने आगे कहा कि जब मोहम्मद साहब कुछ वर्ष के हुए और दादा अब्दुलमुत्तलिब का भी इंतकाल हो गया, तब उन्होंने हजरत मोहम्मद को अपने बेटे अबूतालिब को पालने के लिए सौंपा। मौलाना ने कुरआन का हवाला देते हुए कहा कि अल्लाह ने फरमाया, "मेरे हबीब, हमने आपको यतीम पाकर पाला नहीं।" उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद ने दुनिया में आने के बाद 40 साल तक अपने चरित्र से लोगों पर गहरा प्रभाव डाला। इसके बाद उन्होंने इस्लाम का प्रचार शुरू किया और 23 साल तक इस तरह तबलीग की कि अल्लाह ने पैगम्बर के दुनिया से पर्दा करने से पहले कुरआन में ऐलान कर दिया कि वह दीन-ए इस्लाम से राजी हो गया है। मौलाना ने पैगम्बर मोहम्मद की जिंदगी का सबसे बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि इंसान कोई भी हो, उसे अपनी ओर से कभी दुःख नहीं पहुंचाना चाहिए। महफ़िल का संचालन अली जाफरी ने किया। इस अवसर पर शेर अली, मौलाना अमन, शैबी रिज़वी, अज़हर अब्बास, ज़मीर सैदपुरी, नजर नकी, महफूज सुल्तानपुरी, वामिक, आबिद और यासिर जैसे शायरों ने अपने शेर सुनाए। इस आयोजन में नजर इमाम, शबीह अहमद बब्लू, जीशान, शब्बी, अज़मी और अली मेंहदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।3