logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता सुल्तानपुर। कामतागंज बाजार के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में कोतवाली देहात में तैनात होमगार्ड सत्यनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भदैया डढ़वा गांव निवासी 47 वर्षीय सत्यनारायण सिंह बाइक से कामतागंज बाजार से घर लौट रहे थे। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी से करीब 100 मीटर आगे लंभुआ की ओर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके सिर, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान लंभुआ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

13 hrs ago
user_SantoshPandit
SantoshPandit
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
bb1089f1-8a32-4a37-a302-99a6372fecbc

खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता सुल्तानपुर। कामतागंज बाजार के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में कोतवाली देहात

में तैनात होमगार्ड सत्यनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भदैया डढ़वा गांव निवासी 47 वर्षीय सत्यनारायण सिंह बाइक से कामतागंज बाजार से घर लौट रहे थे। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी से करीब 100 मीटर आगे लंभुआ की ओर उनकी बाइक सड़क

किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके सिर, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान लंभुआ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार वहां से गुजर रहे थे।

उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डायल 112 ड्राइवर हादसे में गंभीर घायल: गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर सुल्तानपुर में डायल 112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी स्लिप होने से यह हादसा हुआ। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार में उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई। इस हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बह रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विवेक दुबे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, आरआई राजेश कुमार (पुलिस लाइन) और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे। मरीज के साथ एक सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर गए हैं।
    2
    डायल 112 ड्राइवर हादसे में गंभीर घायल: गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
सुल्तानपुर में डायल 112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी स्लिप होने से यह हादसा हुआ। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार में उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई।
इस हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बह रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विवेक दुबे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, आरआई राजेश कुमार (पुलिस लाइन) और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे।
मरीज के साथ एक सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर गए हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। नदी किनारे बने सैकड़ों मकान और दुकानें जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी नदी जैसी नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में कई एक मंजिला मकानों और दुकानों की सिर्फ छतें ही पानी के ऊपर दिखाई दे रही हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। 

उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। 
नदी किनारे बने सैकड़ों मकान और दुकानें जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी नदी जैसी नजर आ रही हैं। 
वायरल वीडियो में कई एक मंजिला मकानों और दुकानों की सिर्फ छतें ही पानी के ऊपर दिखाई दे रही हैं।
    user_न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    न्यू पुष्पांजलि टाइम्स
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं। यह वीडियो नेपाल की नहीं है , बल्कि यह यह चित्रकूट की हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और भारतीय वायुसेना की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।
    1
    चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं।
यह वीडियो नेपाल की नहीं है , बल्कि यह यह चित्रकूट की हैं।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं।
लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और भारतीय वायुसेना की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक- 31.08.2026* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *चौक, घंटाघर, पंचरस्ता एवं स्वीट हाउस सहित आसपास के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण* कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्राफा व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा त्योहारों के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत लगातार पैदल गश्त, प्रभावी पुलिसिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था को पूर्णतः दुरुस्त बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    1
    आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया  गया जायजा*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक- 31.08.2026*
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया  गया जायजा*
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *चौक, घंटाघर, पंचरस्ता एवं स्वीट हाउस सहित आसपास के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण* कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्राफा व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा त्योहारों के दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत लगातार पैदल गश्त, प्रभावी पुलिसिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था को पूर्णतः दुरुस्त बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता सुल्तानपुर। कामतागंज बाजार के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में कोतवाली देहात में तैनात होमगार्ड सत्यनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भदैया डढ़वा गांव निवासी 47 वर्षीय सत्यनारायण सिंह बाइक से कामतागंज बाजार से घर लौट रहे थे। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी से करीब 100 मीटर आगे लंभुआ की ओर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके सिर, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान लंभुआ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
    4
    खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल
लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता
खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, होमगार्ड गंभीर घायल
लंभुआ थाने में तैनात सिपाही राजकुमार ने दिखाई मानवता
सुल्तानपुर। कामतागंज बाजार के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में कोतवाली देहात में तैनात होमगार्ड सत्यनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भदैया डढ़वा गांव निवासी 47 वर्षीय सत्यनारायण सिंह बाइक से कामतागंज बाजार से घर लौट रहे थे। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी से करीब 100 मीटर आगे लंभुआ की ओर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।
हादसे में उनके सिर, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान लंभुआ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *लगातार बारिश में ढहा कच्चा मकान, छोटे बच्चों संग डर के साए में रहने को मजबूर परिवार* भादर (अमेठी)। जनपद अमेठी के विकासखंड भादर अंतर्गत ग्रामसभा त्रिसुंडी में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। बारिश के चलते एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना दिन के समय हुई और मकान के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से परिवार का गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ और हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान का जो हिस्सा अभी खड़ा है, वह भी काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। ऐसे में परिवार भय के माहौल में रहने को मजबूर है। पीड़ित कल्लू साहू ने बताया कि परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और बहू हैं। मकान गिरने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी समस्या रहने की खड़ी हो गई है। मजबूरी में परिवार कच्ची और जर्जर दीवारों के सहारे चद्दर डालकर रहने को विवश है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण बची हुई दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं। परिवार को हर समय इस बात का डर बना रहता है कि कहीं मकान का बचा हुआ हिस्सा भी अचानक न गिर जाए और कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मकान गिरने के बाद परिवार ने शासन और प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए आपदा राहत के तहत आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे परिवारों का जल्द सर्वे कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं की गई तो जर्जर दीवारों के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
    4
    *लगातार बारिश में ढहा कच्चा मकान, छोटे बच्चों संग डर के साए में रहने को मजबूर परिवार*
भादर (अमेठी)। जनपद अमेठी के विकासखंड भादर अंतर्गत ग्रामसभा त्रिसुंडी में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। बारिश के चलते एक पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना दिन के समय हुई और मकान के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मकान गिरने से परिवार का गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ और हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान का जो हिस्सा अभी खड़ा है, वह भी काफी जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। ऐसे में परिवार भय के माहौल में रहने को मजबूर है।
पीड़ित कल्लू साहू ने बताया कि परिवार में छोटे-छोटे बच्चे और बहू हैं। मकान गिरने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी समस्या रहने की खड़ी हो गई है। मजबूरी में परिवार कच्ची और जर्जर दीवारों के सहारे चद्दर डालकर रहने को विवश है।
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण बची हुई दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं। परिवार को हर समय इस बात का डर बना रहता है कि कहीं मकान का बचा हुआ हिस्सा भी अचानक न गिर जाए और कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मकान गिरने के बाद परिवार ने शासन और प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए आपदा राहत के तहत आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे परिवारों का जल्द सर्वे कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं की गई तो जर्जर दीवारों के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।
    1
    सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा
सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा
गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही।
आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा।
घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल
नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है 
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।
    user_भारत समाचार 72
    भारत समाचार 72
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार सजे: लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले 5 से 1000 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार के सामानों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के तुरंत बाद होने के कारण अभी भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को अगले एक-दो दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। श्रृंगार का सामान 5-10 रुपए से लेकर 400-500 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा, झूले 120 रुपए से 3000 रुपए तक, सिंहासन 50 रुपए से 1000 रुपए तक, माला 5 रुपए से 1000 रुपए तक और पगड़ी 5 रुपए से 400 रुपए तक के दामों में बेचे जा रहे हैं। राधा और कृष्ण की पोशाकें भी 100 रुपए से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें मोरपंख और मटकी भी शामिल हैं। शहर के मुरारी दास गली स्थित मुरारी दास एंड संस के मालिक ओजस अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के सामान की खरीदारी के लिए अभी कम लोग आ रहे हैं। उन्होंने इसका कारण हाल ही में समाप्त हुआ रक्षाबंधन का बाजार बताया। अग्रवाल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन्माष्टमी के सामानों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट भी इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
    4
    सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार सजे: लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले 5 से 1000 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध
सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार के सामानों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के तुरंत बाद होने के कारण अभी भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को अगले एक-दो दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। श्रृंगार का सामान 5-10 रुपए से लेकर 400-500 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा, झूले 120 रुपए से 3000 रुपए तक, सिंहासन 50 रुपए से 1000 रुपए तक, माला 5 रुपए से 1000 रुपए तक और पगड़ी 5 रुपए से 400 रुपए तक के दामों में बेचे जा रहे हैं। राधा और कृष्ण की पोशाकें भी 100 रुपए से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें मोरपंख और मटकी भी शामिल हैं।
शहर के मुरारी दास गली स्थित मुरारी दास एंड संस के मालिक ओजस अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के सामान की खरीदारी के लिए अभी कम लोग आ रहे हैं। उन्होंने इसका कारण हाल ही में समाप्त हुआ रक्षाबंधन का बाजार बताया। अग्रवाल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन्माष्टमी के सामानों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है।
जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट भी इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.