दिहाड़ी मांगने पर विवाद, दलित महिला ने जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप पट्टी थाना पट्टी क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव निवासिनी दलित महिला मूर्ति देवी ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां मेरा लड़का शिवम उर्फ चिक्की दिहाडी मजदूरी किया था उन्होंने मेरे लड़के को मजदूरी नहीं दी जब मेरा लड़का मजदूरी मांगने गया तो उसे जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट की धमकी तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मूर्ति देवी ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने पुत्र की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। हल्का प्रभारी एस आई विजय यादव ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
दिहाड़ी मांगने पर विवाद, दलित महिला ने जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप पट्टी थाना पट्टी क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव निवासिनी दलित महिला मूर्ति देवी ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां मेरा लड़का शिवम उर्फ चिक्की दिहाडी मजदूरी किया था उन्होंने मेरे लड़के को मजदूरी नहीं दी जब मेरा लड़का मजदूरी मांगने गया तो उसे जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट की धमकी तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मूर्ति देवी ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने पुत्र की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। हल्का प्रभारी एस आई विजय यादव ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- दिहाड़ी मांगने पर विवाद, दलित महिला ने जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप पट्टी थाना पट्टी क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव निवासिनी दलित महिला मूर्ति देवी ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां मेरा लड़का शिवम उर्फ चिक्की दिहाडी मजदूरी किया था उन्होंने मेरे लड़के को मजदूरी नहीं दी जब मेरा लड़का मजदूरी मांगने गया तो उसे जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट की धमकी तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मूर्ति देवी ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने पुत्र की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। हल्का प्रभारी एस आई विजय यादव ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।1
- बदलापुर विधानसभा में ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ को मिला व्यापक जनसमर्थन, बदलाव की आवाज हुई बुलंद बदलापुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया। पदयात्रा के दौरान गांवों की गलियों में लोगों की मौजूदगी और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनके अधिकारों, सम्मान और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। पदयात्रा के दौरान उदयभानपुर और बदलापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान ‘बदलाव चाहिए’, ‘नई दिशा चाहिए’ और ‘जनता का हक एवं सम्मान चाहिए’ जैसे नारों के साथ क्षेत्र की समस्याओं और बेहतर भविष्य को लेकर आवाज बुलंद की गई। आयोजकों ने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को जनसंकल्प में बदलने का प्रयास है। उनका कहना है कि अब जनता केवल वादों को सुनने के बजाय अपने अधिकारों, विकास और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल चाहती है। पदयात्रा में बाबा दूबे के नेतृत्व और उनकी जनहित से जुड़ी पहल को लेकर समर्थकों में उत्साह नजर आया। समर्थकों ने कहा कि बदलापुर विधानसभा में जनता की आवाज को मजबूती देने और क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान पदयात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जनता की भागीदारी, विकास और बदलाव को लेकर संकल्प व्यक्त किया। आयोजकों की ओर से कहा गया कि ‘जन गण विश्वास पदयात्रा’ का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। संदेश स्पष्ट है—जनता की आवाज को मजबूत करना और बदलापुर के बेहतर भविष्य के लिए बदलाव के संकल्प को आगे बढ़ाना।1
- सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा सफाईकर्मी से दबंगई, आराम की बात पर भड़का युवक—लाठी से बेरहमी से पीटा गाली-गलौज के बाद बरसाई लाठियां, जमीन पर गिरने के बाद भी नहीं रुका हमला; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ क्षेत्र में एक सफाईकर्मी के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने सफाईकर्मी को गाली-गलौज करते हुए लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सफाईकर्मी के पीठ, हाथ और पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार दोपहर कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अजय से घास छीलने के लिए कहा। लगातार काम कर रहे अजय ने थकान के चलते कुछ देर आराम करने की बात कही। आरोप है कि इतना सुनते ही युवक अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने हाथ में मौजूद लाठी से अजय पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने सफाईकर्मी की पीठ, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। मारपीट के दौरान अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे नहीं बख्शा और पीटता रहा। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी किसी तरह वहां से निकला और मामले की शिकायत लेकर कोतवाली लम्भुआ पहुंचा। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सफाईकर्मी की पिटाई ने खड़े किए सवाल नगर पंचायत में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी के साथ इस तरह की कथित दबंगई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि महज कुछ देर आराम करने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। अब देखना यह है कि पुलिस मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद क्या कार्यवाही करती है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं। पीड़ित के कहने अनुसार आरोपी का नाम स्वतंत्र त्रिपाठी है फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और पीड़ित पुलिस कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठा है।1
- तिब्बत से आई तस्वीर देखने पर यह लगता है यह झील का पानी ऊंचाई पर होने के कारण इसने किसी को नहीं छोड़ा जो रास्ते में आया उसको तीनके जैसे रूप में बहा ले गया जिससे नेपाल में त्राहिमाम हो गई सामने जो आया वह इसकी आगोश में समा गया नेपाल वासी इस घटना को शायद हैं जिसने भी इस मंजर को देखा वह अपने जीवन में कैसे भूल पायेगा ईश्वर जिनके साथ रहा वह बचे बाकी सारा ब्रतांत आपके सामने है1
- #प्रतापगढ़*डीएम ने सराय बहेलिया पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल निलंबित*1
- डायल 112 ड्राइवर हादसे में गंभीर घायल: गाड़ी स्लिप होने से हुआ हादसा, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर सुल्तानपुर में डायल 112 के ड्राइवर विवेक दुबे मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी स्लिप होने से यह हादसा हुआ। उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। विवेक दुबे हलियापुर थाने में तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर कुड़वार थाना क्षेत्र के गजहेड़ी बाजार में उनकी गाड़ी अचानक स्लिप हो गई। इस हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। नाक और मुंह से खून बह रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही 112 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल विवेक दुबे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मदद की। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा, आरआई राजेश कुमार (पुलिस लाइन) और कुड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचे। मरीज के साथ एक सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राज और दो सिपाही लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर गए हैं।2
- उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। उत्तर प्रदेश का चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में है। नदी किनारे बने सैकड़ों मकान और दुकानें जलमग्न हो गए हैं। सड़कें भी नदी जैसी नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में कई एक मंजिला मकानों और दुकानों की सिर्फ छतें ही पानी के ऊपर दिखाई दे रही हैं।1
- नेपाल में तबाही के बीच यह घर अपने स्थान से ट्स से मस नहीं हुआ कारण ऊपर वाला और भाग्य पूरा मंजर इस घर के लोगों देखा और अपने आस पास के लोगों को इस त्रासदी में बिछड़ते अपनी आँखों से देखा है1