Shuru
Apke Nagar Ki App…
मीरगंज में 24 घंटे से लगातार बारिश, रास्तों पर जलभराव से लोग परेशान संवाददाता — आयुष मिश्रा मीरगंज क्षेत्र में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के चलते कई रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और अन्य वाहनों से गुजरने वाले राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
Ayush Mishra
मीरगंज में 24 घंटे से लगातार बारिश, रास्तों पर जलभराव से लोग परेशान संवाददाता — आयुष मिश्रा मीरगंज क्षेत्र में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के चलते कई रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और अन्य वाहनों से गुजरने वाले राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
More news from मीरगंज and nearby areas
- बरेली मीरगंज में गूंजा वंदे मातरम, विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन में लिया हिस्सा बरेली के मीरगंज में ठाकुर दीन दयाल रोहिला सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।1
- बरेली उत्तर प्रदेश 26 सितंबर की लाइव खबर कल सुबह की बारिश स्टार्ट हुई है ना कल तो धीमी धीमी हो रही थी लेकिन शाम 4:00 बजे से कंटिन्यू बारिश का तहत जारी है1
- Bareilly Ke Thana baradari ka mamla parkash mein aya/ Kundal chhinne wale girftar/ phone bike baramad/ Bareilly police ka bada dhamaka / Kundal chori mein teen girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Badmash chadhe police ke hatthe/ Bareilly Ke Thana baradari ka mamla parkash mein aya/ Kundal chhinne wale girftar/ phone bike baramad/ Bareilly police ka bada dhamaka / Kundal chori mein teen girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Badmash chadhe police ke hatthe/1
- थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा महिला से कुंडल छिनैती की घटना करने वाले 03 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 कानो के कुंडल (पीली धातु), 02 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक बाइक व अवैध असलाह थाना बारादरी #bareillypolice द्वारा महिला से कुंडल छिनैती की घटना करने वाले 03 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 कानो के कुंडल (पीली धातु), 02 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक बाइक व अवैध असलाह व कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली की बाइट।1
- नालों के काम पर बड़ा सवाल! एक महीने में टूटने लगे स्लैब? | Rampur News रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज से बरेली गेट तक नालों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने करीब एक महीने पहले डाले गए नाले के स्लैब को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ स्लैब टूटने लगे हैं, कई जगह नाला खुला है और कुछ स्थानों पर काम अधूरा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में गिरने से कुछ दिन पहले दो मासूम बच्चों की मौत की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद नालों को ढकने का काम कराया गया। वहीं समाजसेवी और चेयरपर्सन सना खान के पति मामून शाह खान की ओर से शहर में विकास कार्य होने की बात कही गई है। दूसरी ओर एडवोकेट आरिफ ने नगर पालिका के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं। नोट: वीडियो में शामिल आरोप और बयान संबंधित लोगों के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है। यह वीडियो जनहित और सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। #RampurNews #Rampur #RampurNagarPalika #RampurNewsToday #UPNews #Nala #NagarPalika #HindiNews #LocalNews #GroundReport1
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद की समीक्षा बैठक में कुछ बातें करते हुए पदाधिकारी।1
- असद नगर में लगातार 15 घंटे से बारिश, रास्तों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित संवाददाता — आयुष मिश्रा असद नगर। असद नगर में लगातार करीब 15 घंटे से हो रही बारिश के चलते कई रास्तों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार बारिश से रास्तों पर जमा पानी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।1
- पंचायत भवनों का किया निरीक्षण, सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया। जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। करीब 15 साल की उम्र में घर से लापता हुई चमनवती अब करीब 26 साल की हो चुकी हैं। पुलिस की लगातार तलाश और विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2015 को ग्राम जमालपुर निवासी राजू पुत्र रामदास ने थाना बनियाठेर में अपनी बहन चमनवती के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। उस समय चमनवती की उम्र करीब 15 साल थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 268/2015, धारा 363 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। लापता युवती की तलाश में पुलिस ने पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार कराया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर 4-5 जनपदों में भी तलाश की गई। आखिरकार 25 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस ने बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम भण्डवा के मजरा हैदराबाद से चमनवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चमनवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थीं और करीब 4-5 साल तक हरिद्वार के एक आश्रम में रहीं। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के बाद चमनवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से 11 साल पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया।1