Shuru
Apke Nagar Ki App…
Corruption in Bhadra Rajasthan Munsipality Ward No. 27 Near Utsav Marriage Palace Near Ambedkar Chowk Bhadra Ward no 27 Near Utsav Marriage Palace Bhadra,Hanumangarh,Rajasthan Rakesh Kumar Goyal Bhadra 8904166666
Rakesh Kumar Goyal
Corruption in Bhadra Rajasthan Munsipality Ward No. 27 Near Utsav Marriage Palace Near Ambedkar Chowk Bhadra Ward no 27 Near Utsav Marriage Palace Bhadra,Hanumangarh,Rajasthan Rakesh Kumar Goyal Bhadra 8904166666
More news from राजस्थान and nearby areas
- मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा किए होंगे कांग्रेस ने किए होंगे झूठे वादे मैं कहता हूं वह करता हूं चूरू को मिलेगा यमुना का पानी राजेंद्र राठौड़ को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी का संकेत पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ के लिए बोली बड़ी बात चूरू वासियों के मन में है वह जल्दी पूरा करेंगे1
- धौरहरा में भतीजे की दबंगई, चाची पर जूते-चप्पलों से हमला — दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस पर भी उठे सवाल खबर: धौरहरा कस्बे के पठान वार्ड में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक भतीजे ने अपने ही चाची पर जूते-चप्पलों से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले को लेकर पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और दबंगई के चलते कोई बड़ी घटना हो जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलता है या नहीं। हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्र शन्नो आचार्य 9005899149 हर खबर के लिए संपर्क करें1
- चूरू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू चूरू संभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय चूरू की ओर से यह प्रक्रिया राजकीय गोपीराम गोयनका उमावि, चूरू में आयोजित की जा रही है। संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। प्रबोधन समिति के सदस्य सचिव महेन्द्र बडसरा ने बताया कि भर्ती के तहत कुल 18,012 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया 11 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन 750 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग श्रेणी के 750 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा पुनः परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चूरू को भेज दी गई है। सत्यापन प्रक्रिया में पहले बायोमेट्रिक सत्यापन, फिर रजिस्ट्रेशन और उसके बाद 30 टीमों द्वारा दस्तावेज जांच की जा रही है। पूरी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए परिवेदना समिति, खेल समिति, अनुशासन समिति और सामान्य व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।1
- हनुमानगढ़। बढ़ती महंगाई और घरेलू एलपीजी गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर आम जनता को राहत देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। खेती के साथ-साथ लाखों मजदूर भी इससे जुड़े हुए हैं, जो खेतों के अलावा अन्य काम करके किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। आप नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के बाद देश में रोजगार और व्यापार पहले ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अनेक लोगों के रोजगार छिन गए और छोटे-छोटे व्यवसाय बंद हो गए। इसके बावजूद रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम आदमी का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों का हवाला देकर घरेलू एलपीजी गैस के दामों में करीब 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जबकि सरकार खुद यह कहती रही है कि देश में पेट्रोलियम पदार्थांे के भंडारण को लेकर कोई संकट नहीं है। ऐसे में गैस के दाम बढ़ाना आम जनता को अनुचित और बोझिल लग रहा है। आप पदाधिकारियों ने यह भी आशंका जताई कि युद्ध की स्थिति का बहाना बनाकर आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थांे सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ जाएंगे, जिससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का दोहरा बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों के बाद कई स्थानों पर खाद्य पदार्थांे के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए हैं, जिससे आम उपभोक्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि घरेलू व कॉमर्शियल एलपीजी गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं तथा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाए, ताकि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर आप के प्रदेश सचिव राजवीर माली, लीलाधर भाट, गुलशन सोनी, सुभाष पारीक, मदनलाल, राजकुमार गर्ग, राज इसरानी, मांगीलाल, बलवंत सिंह, जयपाल स्वामी, ललित कुमार मौजूद रहे।1
- Post by Bhajan Lal1
- Bhiwani a1
- LPG की देश में नहीं है कमी, सरकार ने कहा अफवाह फैलाने वालों से सावधान।1
- Churu शहर के प्रतिभानगर स्थित Sheetla Mata Temple Churu में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालुओं ने मां शीतला देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। शीतला अष्टमी को बासौड़ा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से माता की पूजा कर पापड़, गुलगुला, हलवा सहित विभिन्न बासी व्यंजनों का भोग अर्पित किया और गुलाल चढ़ाकर माता की आराधना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मां शीतला की पूजा करने से संक्रामक रोगों से रक्षा और परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बनाया गया ठंडा भोजन ही माता को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस का जाप्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।1
- Bhiwani1