logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले जन संपर्क मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।मामला बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कच्चा रास्ता गोबरहा, कारीडीहा, सरवा, एलिहा, ताजपुर और सदियाबाद समेत कई ग्राम सभाओं को मुख्य लखनऊ मार्ग से जोड़ता है। सड़क कच्ची होने से लाखों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पक्की डामर सड़क बनवाने के लिए वे कई बार स्थानीय विधायक, जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, वीडियो हुजूरपुर और सांसद तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर आज समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपने आए हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा कारीडीहा के बलिदान बगिया चौराहे से ग्राम सभा गोबरहा के नथुनिया मोड़ तक पक्की डामर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।

5 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले जन संपर्क मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।मामला बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कच्चा रास्ता गोबरहा, कारीडीहा, सरवा, एलिहा, ताजपुर और सदियाबाद समेत कई ग्राम सभाओं को मुख्य लखनऊ मार्ग से जोड़ता है। सड़क कच्ची होने से लाखों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पक्की डामर सड़क बनवाने के लिए वे कई बार स्थानीय विधायक, जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, वीडियो हुजूरपुर और सांसद तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर आज समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपने आए हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा कारीडीहा के बलिदान बगिया चौराहे से ग्राम सभा गोबरहा के नथुनिया मोड़ तक पक्की डामर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।
    1
    बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले जन संपर्क मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।मामला बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कच्चा रास्ता गोबरहा, कारीडीहा, सरवा, एलिहा, ताजपुर और सदियाबाद समेत कई ग्राम सभाओं को मुख्य लखनऊ मार्ग से जोड़ता है। सड़क कच्ची होने से लाखों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पक्की डामर सड़क बनवाने के लिए वे कई बार स्थानीय विधायक, जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, वीडियो हुजूरपुर और सांसद तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर आज  समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपने आए हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा कारीडीहा के बलिदान बगिया चौराहे से ग्राम सभा गोबरहा के नथुनिया मोड़ तक पक्की डामर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विनोद साहनी मौत मामला: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा सर्किट हाउस, पुलिस तैनाती पर जताई नाराजगी *विनोद साहनी मौत मामला: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा सर्किट हाउस, पुलिस तैनाती पर जताई नाराजगी* *गोंडा।* बीते 9 सितंबर को रेक्सडिया गांव निवासी विनोद साहनी के साथ हुई मारपीट के बाद 10 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को गोंडा सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अपने घोषित कार्यक्रम के तहत मंत्री संजय निषाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां भारी पुलिस बल तैनात देख वह भड़क उठे और कहा कि "क्या निषाद समाज के लोग गुंडा, बदमाश हैं, जो इतनी फोर्स लगाई गई है।" इसके बाद डीएम और एसपी उन्हें कमरे में ले गए, जहां बंद कमरे में वार्ता शुरू हुई। फिलहाल मृतक विनोद साहनी के घर और जिला मुख्यालय पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    विनोद साहनी मौत मामला: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा सर्किट हाउस, पुलिस तैनाती पर जताई नाराजगी
*विनोद साहनी मौत मामला: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे गोंडा सर्किट हाउस, पुलिस तैनाती पर जताई नाराजगी*
*गोंडा।* बीते 9 सितंबर को रेक्सडिया गांव निवासी विनोद साहनी के साथ हुई मारपीट के बाद 10 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को गोंडा सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी व बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
अपने घोषित कार्यक्रम के तहत मंत्री संजय निषाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां भारी पुलिस बल तैनात देख वह भड़क उठे और कहा कि "क्या निषाद समाज के लोग गुंडा, बदमाश हैं, जो इतनी फोर्स लगाई गई है।"
इसके बाद डीएम और एसपी उन्हें कमरे में ले गए, जहां बंद कमरे में वार्ता शुरू हुई। फिलहाल मृतक विनोद साहनी के घर और जिला मुख्यालय पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाढ़ की विभीषिका से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, राजस्व अधिकारियों पर बरसी पीड़ित महिला बाराबंकी। सरयू नदी की बाढ़ और कटान से तबाही झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब प्रशासनिक इंतजामों को लेकर सामने आने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों के पहुंचने पर एक पीड़ित महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए जमकर नाराजगी जताई। महिला ने दर्द भरे अंदाज में कहा, “घर कट गवा, नान-नान बच्चे हैं, सामान है… यू सब कहा लय के जै, बताओ? जोन इंतजाम कल लावा गवा है, यू पहले से होत तो गांव न काटत।” महिला की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पीड़ितों का कहना है कि जब बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ रहा था, तब यदि समय रहते प्रभावी इंतजाम कर दिए जाते तो शायद हालात इतने भयावह न होते। ग्रामीणों के मुताबिक अब कई परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर उजड़ने के बाद छोटे बच्चों और गृहस्थी के सामान को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां। राहत और बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दे रही है। बाढ़ की मार झेल रहे लोगों का कहना है कि उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान, भोजन, रहने की व्यवस्था और अन्य जरूरी मदद की जरूरत है। वहीं ग्रामीणों की नाराजगी ने प्रशासन के राहत इंतजामों की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बाढ़ की विभीषिका से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, राजस्व अधिकारियों पर बरसी पीड़ित महिला
बाराबंकी। सरयू नदी की बाढ़ और कटान से तबाही झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब प्रशासनिक इंतजामों को लेकर सामने आने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों के पहुंचने पर एक पीड़ित महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए जमकर नाराजगी जताई।
महिला ने दर्द भरे अंदाज में कहा, “घर कट गवा, नान-नान बच्चे हैं, सामान है… यू सब कहा लय के जै, बताओ? जोन इंतजाम कल लावा गवा है, यू पहले से होत तो गांव न काटत।”
महिला की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पीड़ितों का कहना है कि जब बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ रहा था, तब यदि समय रहते प्रभावी इंतजाम कर दिए जाते तो शायद हालात इतने भयावह न होते।
ग्रामीणों के मुताबिक अब कई परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर उजड़ने के बाद छोटे बच्चों और गृहस्थी के सामान को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां। राहत और बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
बाढ़ की मार झेल रहे लोगों का कहना है कि उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान, भोजन, रहने की व्यवस्था और अन्य जरूरी मदद की जरूरत है। वहीं ग्रामीणों की नाराजगी ने प्रशासन के राहत इंतजामों की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • यूपी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन CyVajra के तहत 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार,,,,,,,,,,, बहराइच पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 7 शातिर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संगठित गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले कुल 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में मो. आमिर, रामजी यादव, सौरभ मिश्रा, फहीम, साहिल बेग, सत्येन्द्र कुमार चौहान और संतोष सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 406/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
    1
    यूपी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन CyVajra के तहत 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार,,,,,,,,,,,
बहराइच पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 7 शातिर साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संगठित गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले कुल 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में मो. आमिर, रामजी यादव, सौरभ मिश्रा, फहीम, साहिल बेग, सत्येन्द्र कुमार चौहान और संतोष सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 406/2026, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Photographer Bahraich, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन नानपारा तहसील के लक्ष्मणपुर सलारपुर जनपद बहराइच के नानपारा तहसील के सहाबा पावर हाउस के लक्ष्मणपुर सलारपुर गांव में टिकट एक महीने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है गुस्साए पुरुष तथा महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया
    1
    खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा किया प्रदर्शन नानपारा तहसील के लक्ष्मणपुर सलारपुर
जनपद बहराइच के नानपारा तहसील के सहाबा पावर हाउस के लक्ष्मणपुर सलारपुर गांव में टिकट एक महीने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है गुस्साए पुरुष तथा महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर गांव में घघरा नदी से पीड़ित लोगों से रिपोर्टिंग
    1
    रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर गांव में घघरा नदी से पीड़ित लोगों से रिपोर्टिंग
    user_Ashutosh Social Activist
    Ashutosh Social Activist
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच लखनऊ में कल भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका था। आज उसी के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सीएम योगी का पुतला फूकने पहुंचे थे। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोका हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा। #samajwadiparty #yogiadityanath #akhileshyadav #uttarpradesh #election2027
    1
    रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच 

लखनऊ में कल भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका था। आज उसी के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सीएम योगी का पुतला फूकने पहुंचे थे। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोका हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा।

#samajwadiparty #yogiadityanath #akhileshyadav #uttarpradesh #election2027
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बर्तन व्यापारी मुकेश साहनी हत्याकांड: कांग्रेस नेता ने की बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग* *बर्तन व्यापारी मुकेश साहनी हत्याकांड: कांग्रेस नेता ने की बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग* *गोंडा।* बर्तन व्यापारी मुकेश साहनी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग उठाई है। वहीं, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
    1
    बर्तन व्यापारी मुकेश साहनी हत्याकांड: कांग्रेस नेता ने की बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग*
*बर्तन व्यापारी मुकेश साहनी हत्याकांड: कांग्रेस नेता ने की बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग*
*गोंडा।* बर्तन व्यापारी मुकेश साहनी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग उठाई है।
वहीं, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
हत्याकांड के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.