Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर गांव में घघरा नदी से पीड़ित लोगों से रिपोर्टिंग
Ashutosh Social Activist
रामनगर क्षेत्र के हेतमापुर गांव में घघरा नदी से पीड़ित लोगों से रिपोर्टिंग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाढ़ की विभीषिका से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, राजस्व अधिकारियों पर बरसी पीड़ित महिला बाराबंकी। सरयू नदी की बाढ़ और कटान से तबाही झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब प्रशासनिक इंतजामों को लेकर सामने आने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राजस्व अधिकारियों के पहुंचने पर एक पीड़ित महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए जमकर नाराजगी जताई। महिला ने दर्द भरे अंदाज में कहा, “घर कट गवा, नान-नान बच्चे हैं, सामान है… यू सब कहा लय के जै, बताओ? जोन इंतजाम कल लावा गवा है, यू पहले से होत तो गांव न काटत।” महिला की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पीड़ितों का कहना है कि जब बाढ़ और कटान का खतरा लगातार बढ़ रहा था, तब यदि समय रहते प्रभावी इंतजाम कर दिए जाते तो शायद हालात इतने भयावह न होते। ग्रामीणों के मुताबिक अब कई परिवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर उजड़ने के बाद छोटे बच्चों और गृहस्थी के सामान को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां। राहत और बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दे रही है। बाढ़ की मार झेल रहे लोगों का कहना है कि उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान, भोजन, रहने की व्यवस्था और अन्य जरूरी मदद की जरूरत है। वहीं ग्रामीणों की नाराजगी ने प्रशासन के राहत इंतजामों की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- *बाराबंकी के अवध मॉल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह* *बाराबंकी।* बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे आज बाराबंकी के अवध मॉल पहुंचे। उनके मॉल में पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अभिनेता ने लोगों से मुलाकात की और फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। मॉल में मौजूद लोगों में अभिनेता को अपने बीच पाकर काफी उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभिनेता ने कुछ देर मॉल में समय बिताया। *एंकर लिंक:* बाराबंकी के अवध मॉल में आज बॉलीवुड सितारे की झलक देखने को मिली। बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे अचानक अवध मॉल पहुंचे, जिसके बाद वहां फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। अमित दूबे मॉल में एंट्री करते हुए, लोगों की भीड़, फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए]* बाराबंकी के अवध मॉल की हैं। आज यहाँ बॉलीवुड अभिनेता अमित दूबे पहुंचे। अभिनेता को अपने बीच पाकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी ली। इस दौरान मॉल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।3
- ओमप्रकाश राजभर को इलाज की जरूरत है - शिवपाल यादव1
- बाराबंकी से विनोद साहनी हत्याकांड में गोंडा जा रहे हैं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को पुलिस ने रोका बाराबंकी विनोद साहनी हत्याकांड में गोंडा जा रहे हैं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को पुलिस ने रोका बताते चले की बाराबंकी से विनोद साहनी हत्याकांड में गोंडा जा रहे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को रामनगर के बुढवल में पुलिस ने रोका गोंडा जाने की कोशिश कर रहे सपा नेताओ को पुलिस ने मौके पर ही रोक कर वापस भेजा मामले को लेकर सियासी हलचल हुई तेज1
- 🚨 बंथरा विवाद मामले में दरोगा पर गिरी गाज............... लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र में दिनांक 09 सितंबर 2026 को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के निस्तारण में लापरवाही बरतने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में उपनिरीक्षक सचिन कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में पुलिस विभाग द्वारा विभागीय कार्यवाही प्रचलित किए जाने के साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी, लखनऊ द्वारा पूरे मामले को लेकर बाइट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी गई।1
- थाना बंथरा, जनपद लखनऊ क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों में हुए विवाद के निस्तारण में लापरवाही बरतने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में उ0नि0 सचिन कुमार यादव के तत्काल प्रभाव से निलबंन/ दिनांक 09.09.2026 को प्रचलित विभागीय कार्यवाही व अन्य विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी द्वारा दी गई बाइट।‼️1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाढ़ के पानी में बुजुर्ग महिला को कढ़ाई में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के सिनौली गांव से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव की गलियों में बाढ़ का पानी भरने के कारण एक ग्रामीण को बुजुर्ग महिला को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए नाव के बजाय कढ़ाई का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था और उन्हें उपचार के लिए सड़क तक पहुंचाना जरूरी था। गांव की गलियों में पानी भरा होने के साथ ही रास्ता संकरा होने के कारण बड़ी नाव वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में ग्रामीण ने कढ़ाई को ही अस्थायी नाव का रूप दिया। ग्रामीण ने बुजुर्ग महिला को कढ़ाई में बैठाया और बाढ़ के पानी से होकर उन्हें गांव की गली से मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ने गांव में जलभराव और ग्रामीणों की परेशानियों को भी सामने ला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी के बीच बीमार और बुजुर्ग लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामला कायमगंज के सिनौली गांव का बताया जा रहा है।1
- बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले जन संपर्क मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।मामला बलिदान बगिया चौराहा से गोबरहा नथुनिया मोड़ तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क का है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कच्चा रास्ता गोबरहा, कारीडीहा, सरवा, एलिहा, ताजपुर और सदियाबाद समेत कई ग्राम सभाओं को मुख्य लखनऊ मार्ग से जोड़ता है। सड़क कच्ची होने से लाखों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पक्की डामर सड़क बनवाने के लिए वे कई बार स्थानीय विधायक, जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, वीडियो हुजूरपुर और सांसद तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर आज समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर जिलाधिकारी बहराइच को ज्ञापन सौंपने आए हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा कारीडीहा के बलिदान बगिया चौराहे से ग्राम सभा गोबरहा के नथुनिया मोड़ तक पक्की डामर सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।1