Shuru
Apke Nagar Ki App…
ASP ने अधिकारियों को दिए निर्देश शांतिपूर्ण परीक्षा कराने पर जोर SI परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क नकल रोकने को पुलिस मुस्तैद परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा कड़ी बलरामपुर में भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी ASP ने अधिकारियों को दिए निर्देश शांतिपूर्ण परीक्षा कराने पर जोर
Rahul Ratna
ASP ने अधिकारियों को दिए निर्देश शांतिपूर्ण परीक्षा कराने पर जोर SI परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क नकल रोकने को पुलिस मुस्तैद परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा कड़ी बलरामपुर में भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी ASP ने अधिकारियों को दिए निर्देश शांतिपूर्ण परीक्षा कराने पर जोर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ट्रक डम्पर की टक्कर से कार सवार 5 लोग घायल, एक की मौत; एसएसबी ने पहुंचाया अस्पताल श्रावस्ती, 13 मार्च। चिल्हारिया-भिनगा रोड पर गुलरा पटरा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रक डम्पर की टक्कर से कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 07:55 बजे उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा और चालक आरक्षी गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर हुई दुर्घटना देखी, जहां एक ट्रक डम्पर ने कार को टक्कर मार दी थी। घटना को देखते ही उप कमांडेंट और उनकी टीम ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी मनीष कुमार सोनी (33), सूर्यभान सोनी (32), ओजेश (18) और अतुल सोनी (17) शामिल हैं, जबकि संतोष कुमार सोनी (31) की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। टीम ने घायलों का हालचाल लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। एसएसबी अधिकारियों और जवानों द्वारा समय पर की गई मानवीय मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।1
- Post by Mithlesh Kumar1
- बहराइच। सालारगंज स्थित जनता मॉन्टेसरी स्कूल में वार्षिक समारोह एवं परिणाम वितरण दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सालारगंज के सभासद सुरेश गुप्ता मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और अतिथि भी काफी उत्साहित नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर उम्मे अरम को पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने साइकिल देकर सम्मानित किया, जिसे पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके साथ ही विद्यालय के 16 बच्चों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए चांदी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी कई मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देखकर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बच्चों में भी पुरस्कार पाने और मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि यासिर शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व प्रतिभा का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रेरणा से भरपूर रहा। वार्षिक समारोह न केवल विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करने का अवसर होता है, बल्कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जुड़ाव और प्रेरणा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।1
- बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हुई मौत परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन बहराइच। जनपद में एक विद्युत कर्मी उस वक्त हादसे का शिकार हो गया। जब वह ट्रांसफार्मर मे आयी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजनों ने भारी संख्या में एकत्र होकर डीएम कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना बहराइच के गुल्लाबीr इलाके की है जहां रामगाँव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीप चंद्र मौर्य विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। जिन्हें गुल्लाबीर इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को दूर करने के लिए लगाया गया था। वह ट्रांसफार्मर सही कर रहे थे की इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपचंद के शव को अस्पताल की मर्चरी में पीएम के लिए रखवाया गया है। वहीं परिजनों ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए डीएम तिराहा पर सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही।4
- Post by सकील अहमद1
- Post by Rajan1
- कांशीराम जयंती पर बाराबंकी में गरजेगा आजाद समाज पार्टी का मंच, सांसद चंद्रशेखर आजाद करेंगे शिरकत 15 मार्च को बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सांसद चंद्रशेखर आजाद होंगे शामिल कांशीराम जयंती और पार्टी स्थापना दिवस पर बाराबंकी पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में जुटेगा बहुजन समाज, चंद्रशेखर आजाद करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित1
- अलविदा की नमाज़ के बाद शिया जामा मस्जिद में मनाया गया आलमी यौमे कुदस बहराइच। शहर के काज़ीपुरा स्थित शिया जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अदा की गयी। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने आलमी यौमे कुदस मनाया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों मस्जिदे अक़्सा की आज़ादी की दुआ मांगी।1
- Post by सकील अहमद1