दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार धमाका: पश्चिमी चंपारण ने राज्य स्तर पर लहराया परचम पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत 14 से 15 फरवरी 2026 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने चारों कोटियों—शारीरिक, मंदबुद्धि, मूक-बधिर और दृष्टिहीन—में भाग लिया। दिव्या कुमारी ने 100 मीटर दौड़ और चक फेंक में प्रथम स्थान, आर्या कुमारी ने भाला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। आरा ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनिल कुमार ने 200 मीटर दौड़ और गोला फेंक में प्रथम स्थान पाया, जबकि अनमोल सांकृत ने गोला फेंक में प्रथम और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आज 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6:00 बजे जिला खेल विभाग कार्यालय, पश्चिम चंपारण में जिला खेल पदाधिकारी राजेश पंडित ने सभी मेडल विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता बाधा नहीं, बल्कि चुनौती है जिसे हौसले और मेहनत से हराया जा सकता है।

- पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत 14 से 15 फरवरी 2026 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने चारों कोटियों—शारीरिक, मंदबुद्धि, मूक-बधिर और दृष्टिहीन—में भाग लिया। दिव्या कुमारी ने 100 मीटर दौड़ और चक फेंक में प्रथम स्थान, आर्या कुमारी ने भाला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। आरा ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनिल कुमार ने 200 मीटर दौड़ और गोला फेंक में प्रथम स्थान पाया, जबकि अनमोल सांकृत ने गोला फेंक में प्रथम और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आज 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6:00 बजे जिला खेल विभाग कार्यालय, पश्चिम चंपारण में जिला खेल पदाधिकारी राजेश पंडित ने सभी मेडल विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता बाधा नहीं, बल्कि चुनौती है जिसे हौसले और मेहनत से हराया जा सकता है।1
- प. चंपारण दिव्यांग खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन बेतिया। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स में पश्चिमी चंपारण के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। दिव्या कुमारी, आर्या कुमारी, अनिल कुमार, जहाँ आरा व अनमोल सांक्रित ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीते। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी।1
- बेतिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने अपने पूजनीय माता पिता को बेतिया राज के द्वारा 200 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर पहुंच कर माता-पिता के साथ आचार्य उमेश त्रिपाठी मंत्र उच्चारण की बा महादेव को पूजा अर्चना की पुजारी मंदिर की पुजारी अचार्य उमेश त्रिपाठी इसको कायम रखना और विकास करना हम लोग कर्तव्य है त्रिपाठी से मंदिर के इतिहास और भूगोल और वर्तमान को जाने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा कीजिए बोले यह राष्ट्रीय धरोहर ऐसे धरोहर को विकास कर पर्यटक से जोड़ा जाएगा1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिलाओं को प्रति लाभुक 10 हजार रुपया बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। 16.02.2026.1
- बथुआ बाजार पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी । मो.नेयाज उर्फ डब्लू आलम । के द्वारा बथुआ बाजार मे नाला का सफाई करवाया गया । और सभी नाला सफाई कर्मी को गमछा देकर सम्मानित किया गया । बथुआ बाजार के सभी वासियों को सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।3
- मैनाटांड प्रखंड मे चल रही है बिना लाइसेंस के कृषि उत्पादों की दुकानों पर ठगे जा रहे है किसान और अधिकारी है निश्चिंत आखिर कैसे बिना लाइसेंस वाली दुकानों को मिल जाते है कृषि सम्बंधित कीटनाशक और अन्य दवाये ऐसी अवैध दुकानों की जानकारी पंचायत कृषि सलाहकारों और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रहने के बाबजूद क्यूँ नहीं होती कार्यवाही1
- जिला प्रशासन द्वारा 16 फरवरी, सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा कल से शुरू होगी और 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं—बेतिया में 27, बगहा में 13 और नरकटियागंज में 15 केंद्र। परीक्षा में 55,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 27,848 छात्र और 27,969 छात्राएं हैं। निगरानी के लिए 2,528 वीक्षक तैनात रहेंगे और 158 सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी और उड़न दस्ता सक्रिय रहेंगे। चार केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां परीक्षार्थियों का स्वागत विशेष रूप से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही मिलेगा और जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।1