खुखुंदू में तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार खुखुंदू पुलिस ने पिपरा खेमकरन के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज देवरिया। खुखुंदू थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में खुखुंदू पुलिस विगत रात्रि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिपरा खेमकरन के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित कुमार (22) पुत्र बाकेलाल, निवासी बरौली पूरब टोला, थाना भलुअनी, देवरिया के रूप में की है। बरामदगी के संबंध में खुखुंदू थाने में मुकदमा संख्या 0215/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल गिरजेश यादव और कांस्टेबल चन्दन गहलौत शामिल रहे।
खुखुंदू में तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार खुखुंदू पुलिस ने पिपरा खेमकरन के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज देवरिया। खुखुंदू थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में खुखुंदू पुलिस विगत रात्रि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिपरा खेमकरन के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित कुमार (22) पुत्र बाकेलाल, निवासी बरौली पूरब टोला, थाना भलुअनी, देवरिया के रूप में की है। बरामदगी के संबंध में खुखुंदू थाने में मुकदमा संख्या 0215/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल गिरजेश यादव और कांस्टेबल चन्दन गहलौत शामिल रहे।
- दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत!1
- साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर खंगाले तो कई कमियां मिली शौचालय की समस्या पर तत्काल पहल#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप भटनी थाने पर भी औचक निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के अभिलेख रजिस्टर एवं अपराधियों की अभिलेख के उपरांत महिलाओं की डिस्क पर रजिस्टर देख मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मौजूद रहे जिलाधिकारी ने सबसे पहले भटनी स्वास्थ्य केंद्र party औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर नहीं मिले और रजिस्टर देखी जिसमें बहुत सारी कमियां मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन रोकने की बात कही, भटनी स्वास्थ्य केंद्र जिलाधिकारी के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थित मिले इस तरह निरीक्षण में #भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार @highlight Bairagi Live News Deoria Post Rakesh Kumar Read News Media Agency Prashant Yadav Bhatni Ravi Rawat R बिहार समाचार न्यूज़ चैनल Raman Tiwari Rajendra Patel Public Pulse News UP DB खबर Deoria Daily Times DM Moradabad Deoria live DMC World DJ Championships DAT News Network B news Bhatni1
- देवरिया के लार में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप , पुलिस में ड्रोन से राखी नजर ,3 घंटे बाद उतरा देवरिया की लार थाना क्षेत्र के पटनेजी गांव में उस समय हड़कंप मच गया ।जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों की नजर गई,तो पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने लगातार परिजनों को बुलाकर युवक की बात कराई और ड्रोन से युवक में नजर रखी। 3 घंटे बाद नीचे उतरा । गौरतलब है कि इसी गांव में शुक्रवार को एक किशोरी भी इसी मोबाइल टावर पर चढ़ी थी ।जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।1
- गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से आम नागरिकों की सुरक्षित हुई सुबह पार्कों, स्कूलों और मंदिरों के आसपास पुलिस की निगरानी, मॉर्निंग वॉकर्स व बुजुर्गों से किया संवाद देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए शनिवार सुबह जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक कर रहे महिला-पुरुषों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। बुजुर्गों से आत्मीय संवाद, सुरक्षा का भरोसा अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस ने हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- पश्चिमी गंडक नहर में कूदी महिला, ग्रामीणों ने साहस दिखाकर बचाई जान, अस्पताल में उपचार के बाद हालत सामान्य1
- देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।4
- खुखुंदू में तमंचा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार खुखुंदू पुलिस ने पिपरा खेमकरन के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज देवरिया। खुखुंदू थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में खुखुंदू पुलिस विगत रात्रि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिपरा खेमकरन के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान रोहित कुमार (22) पुत्र बाकेलाल, निवासी बरौली पूरब टोला, थाना भलुअनी, देवरिया के रूप में की है। बरामदगी के संबंध में खुखुंदू थाने में मुकदमा संख्या 0215/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल गिरजेश यादव और कांस्टेबल चन्दन गहलौत शामिल रहे।1
- भलुअनी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी चाइना अंसारी के पैर में लगी गोली दरोगा का रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया। आरोपियों को लेकर पुलिस टीम वापस लौट रही थी, इसी दौरान सोनाड़ी रोड पर मुठभेड़ की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, भोर के समय सोनाड़ी रोड पर अचानक नीलगाय सामने आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और उसका पहिया फंस गया। पुलिसकर्मी वाहन को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर कथित तौर पर छीन लिया और भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया था। वापसी के दौरान आरोपी चाइना अंसारी ने पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।1