logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

17 hrs ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
5fab49ac-8c7d-4f7f-b863-fa0af4175952
bd298552-4609-4a7c-af61-0829585950ad
7fc97122-2158-443c-81ba-db699d7fa76f

देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    4
    देवरिया में पुलिस मुठभेड़: आरोपी के पैर में लगी गोली, दरोगा का रिवॉल्वर बरामद

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने दो आरोपियों चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल बरामद किया गया। वापसी के दौरान पुलिस वाहन के सामने नीलगाय आने से वाहन फिसल गया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार चाइना अंसारी ने एक उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने छीना गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बलिया में BSA के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, दी आत्महत्या की चेतावनी; ​बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी मांगों और न्याय की गुहार को लेकर टावर पर चढ़ने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामीपुर नरही स्थित शिव मंदिर के पास बने एक मोबाइल टावर पर दो युवक चढ़ गए और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ​BSA मनीष सिंह पर लगाए गंभीर आरोप टावर के शीर्ष से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए युवकों ने सीधे तौर पर बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े। युवकों का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोग—पिता (पारसनाथ यादव), बेटा (देवेंद्र यादव) और बहू (माधुरी यादव)—फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने और सरकारी वेतन व पेंशन उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानक विहीन 'चंद्रा पब्लिक स्कूल' चलाने और शिक्षकों के स्कूल न जाने का भी आरोप लगाया। ​'3 साल से लगा रहे थे चक्कर, अब टावर ही आखिरी रास्ता' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए युवकों ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से 70-70 पेजों के साक्ष्य लेकर अधिकारियों की चौखट और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जनसूचना और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अधिकारियों की अनदेखी और निराशा से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। ​प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटों से दोनों युवक टावर पर जमे हुए हैं, जबकि नीचे मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लाउडस्पीकर और मान-मनौव्वल के जरिए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। विभाग के खिलाफ इस तरह के खुले विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक गलियारों में भारी खलबली मची हुई है।
    1
    बलिया में BSA के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, दी आत्महत्या की चेतावनी; 
​बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी मांगों और न्याय की गुहार को लेकर टावर पर चढ़ने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामीपुर नरही स्थित शिव मंदिर के पास बने एक मोबाइल टावर पर दो युवक चढ़ गए और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दे डाली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
​BSA मनीष सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
टावर के शीर्ष से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए युवकों ने सीधे तौर पर बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप जड़े। युवकों का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोग—पिता (पारसनाथ यादव), बेटा (देवेंद्र यादव) और बहू (माधुरी यादव)—फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने और सरकारी वेतन व पेंशन उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानक विहीन 'चंद्रा पब्लिक स्कूल' चलाने और शिक्षकों के स्कूल न जाने का भी आरोप लगाया।
​'3 साल से लगा रहे थे चक्कर, अब टावर ही आखिरी रास्ता'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए युवकों ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से 70-70 पेजों के साक्ष्य लेकर अधिकारियों की चौखट और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जनसूचना और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के अधिकारियों की अनदेखी और निराशा से तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
​प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटों से दोनों युवक टावर पर जमे हुए हैं, जबकि नीचे मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लाउडस्पीकर और मान-मनौव्वल के जरिए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। विभाग के खिलाफ इस तरह के खुले विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक गलियारों में भारी खलबली मची हुई है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत!
    1
    दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर खंगाले तो कई कमियां मिली शौचालय की समस्या पर तत्काल पहल#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप भटनी थाने पर भी औचक निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के अभिलेख रजिस्टर एवं अपराधियों की अभिलेख के उपरांत महिलाओं की डिस्क पर रजिस्टर देख मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मौजूद रहे जिलाधिकारी ने सबसे पहले भटनी स्वास्थ्य केंद्र party औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर नहीं मिले और रजिस्टर देखी जिसमें बहुत सारी कमियां मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन रोकने की बात कही, भटनी स्वास्थ्य केंद्र जिलाधिकारी के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थित मिले इस तरह निरीक्षण में #भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार @highlight Bairagi Live News Deoria Post Rakesh Kumar Read News Media Agency Prashant Yadav Bhatni Ravi Rawat R बिहार समाचार न्यूज़ चैनल Raman Tiwari Rajendra Patel Public Pulse News UP DB खबर Deoria Daily Times DM Moradabad Deoria live DMC World DJ Championships DAT News Network B news Bhatni
    1
    साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर खंगाले तो कई कमियां मिली शौचालय की समस्या पर तत्काल पहल#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार
साधारण चप्पल में अचानक भटनी पहुंचे डीएम स्वास्थ्य केंद्र से थाने तक मचा हड़कंप भटनी थाने पर भी औचक निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस  के अभिलेख रजिस्टर एवं अपराधियों की अभिलेख के उपरांत महिलाओं की डिस्क पर रजिस्टर देख  मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता मौजूद रहे  जिलाधिकारी ने सबसे पहले भटनी स्वास्थ्य केंद्र party औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर नहीं मिले और  रजिस्टर देखी जिसमें बहुत सारी कमियां मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन रोकने की बात कही,  भटनी स्वास्थ्य केंद्र  जिलाधिकारी के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मचारी की रजिस्टर में अनुपस्थित मिले इस तरह निरीक्षण में #भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #DMDeoria #डीएम_का_निरीक्षण #स्वास्थ्य_केंद्र #UpNews #DeoriaNews #BhatniNews #DMInspection #UPPolice #योगी_सरकार @highlight Bairagi Live News  Deoria Post Rakesh Kumar Read News Media Agency Prashant Yadav Bhatni Ravi Rawat R बिहार समाचार न्यूज़ चैनल Raman Tiwari Rajendra Patel Public Pulse News UP DB खबर Deoria Daily Times DM Moradabad Deoria live DMC World DJ Championships DAT News Network B news Bhatni
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • देवरिया के लार में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप , पुलिस में ड्रोन से राखी नजर ,3 घंटे बाद उतरा देवरिया की लार थाना क्षेत्र के पटनेजी गांव में उस समय हड़कंप मच गया ।जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों की नजर गई,तो पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने लगातार परिजनों को बुलाकर युवक की बात कराई और ड्रोन से युवक में नजर रखी। 3 घंटे बाद नीचे उतरा । गौरतलब है कि इसी गांव में शुक्रवार को एक किशोरी भी इसी मोबाइल टावर पर चढ़ी थी ।जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।
    1
    देवरिया के लार में टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप , पुलिस में ड्रोन से राखी नजर ,3 घंटे बाद उतरा
देवरिया की लार थाना क्षेत्र के पटनेजी  गांव में उस समय हड़कंप मच गया ।जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों की नजर गई,तो पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने लगातार परिजनों को बुलाकर युवक की बात कराई और ड्रोन से युवक में नजर रखी। 3 घंटे बाद नीचे उतरा ।
गौरतलब  है कि इसी गांव में शुक्रवार को एक किशोरी भी इसी मोबाइल टावर पर चढ़ी थी ।जिसे बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से आम नागरिकों की सुरक्षित हुई सुबह पार्कों, स्कूलों और मंदिरों के आसपास पुलिस की निगरानी, मॉर्निंग वॉकर्स व बुजुर्गों से किया संवाद देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए शनिवार सुबह जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक कर रहे महिला-पुरुषों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। बुजुर्गों से आत्मीय संवाद, सुरक्षा का भरोसा अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस ने हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से आम नागरिकों की सुरक्षित हुई सुबह
पार्कों, स्कूलों और मंदिरों के आसपास पुलिस की निगरानी, मॉर्निंग वॉकर्स व बुजुर्गों से किया संवाद
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए शनिवार सुबह जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती।
पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक कर रहे महिला-पुरुषों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
बुजुर्गों से आत्मीय संवाद, सुरक्षा का भरोसा
अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस ने हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस के मुताबिक “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुठभेड़ में फरार दो बदमाश व लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार तमंचा-कारतूस, लूटे गए सोने के आभूषण व तीन मोबाइल बरामद मऊ । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए दो वांछित अभियुक्तों और लूट-चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को हलधरपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पीली धातु के तीन लॉकेट, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को मु0अ0सं0 195/26 व 190/26 के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मयंक उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गहनी गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मयंक उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपितों ने पांच सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपती को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित लूटे गए आभूषणों को बेचने के लिए रघौली बाजार स्थित जिज्ञासा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुनार अनुराग वर्मा से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी, लाला उर्फ योगेंद्र राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी तथा सुनार अनुराग वर्मा निवासी माउरबोझ, थाना घोसी के रूप में हुई है।
    2
    मुठभेड़ में फरार दो बदमाश व लूट का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
तमंचा-कारतूस, लूटे गए सोने के आभूषण व तीन मोबाइल बरामद
मऊ । पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए दो वांछित अभियुक्तों और लूट-चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को हलधरपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पीली धातु के तीन लॉकेट, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को मु0अ0सं0 195/26 व 190/26 के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मयंक उर्फ प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गहनी गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मयंक उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपितों ने पांच सितंबर को जमीन सहरुल्लाह के पास एक दंपती को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने की बात भी स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित लूटे गए आभूषणों को बेचने के लिए रघौली बाजार स्थित जिज्ञासा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुनार अनुराग वर्मा से मोलभाव कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी, लाला उर्फ योगेंद्र राजभर निवासी रसड़ी, थाना घोसी तथा सुनार अनुराग वर्मा निवासी माउरबोझ, थाना घोसी के रूप में हुई है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बेल्थरा रोड के नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में वाराणसी में गंगा स्वच्छता अभियान, बेल्थरा रोड। बेल्थरा रोड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शास्त्री नगर निवासी नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में वाराणसी के नाटी इमली में ‘स्पर्शगंगा अभियान’ के तहत गंगा स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। नवल मद्धेशिया लंबे समय से श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गंगा को भारतीय संस्कृति और आस्था की जीवनधारा बताते हुए इसके संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की। वहीं, बेल्थरा रोड से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद निलेश कुमार ‘दीपू’ भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवल मद्धेशिया सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए गंगा संरक्षण तथा युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अर्पित फाउंडेशन की अध्यक्ष हनी पाठक, डॉ. नम्रता जोशी, प्रोफेसर राजेश कुमार सहित शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बेल्थरा रोड से वाराणसी तक पहुंचे इस अभियान ने गंगा संरक्षण और युवा सशक्तिकरण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    1
    बेल्थरा रोड के नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में वाराणसी में गंगा स्वच्छता अभियान, 
बेल्थरा रोड। बेल्थरा रोड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शास्त्री नगर निवासी नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में वाराणसी के नाटी इमली में ‘स्पर्शगंगा अभियान’ के तहत गंगा स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
नवल मद्धेशिया लंबे समय से श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिलने की बात कही गई।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गंगा को भारतीय संस्कृति और आस्था की जीवनधारा बताते हुए इसके संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की।
वहीं, बेल्थरा रोड से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद निलेश कुमार ‘दीपू’ भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवल मद्धेशिया सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए गंगा संरक्षण तथा युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में अर्पित फाउंडेशन की अध्यक्ष हनी पाठक, डॉ. नम्रता जोशी, प्रोफेसर राजेश कुमार सहित शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
बेल्थरा रोड से वाराणसी तक पहुंचे इस अभियान ने गंगा संरक्षण और युवा सशक्तिकरण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.