Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज - आज दिनांक 21.08.2026 को थाना शंकरगढ़ क्षेत्रांतर्गत रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरवल साहनी के पास घटित दुर्घटना एवं कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त बारा द्वारा दी गई बाइट- प्रयागराज - आज दिनांक 21.08.2026 को थाना शंकरगढ़ क्षेत्रांतर्गत रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरवल साहनी के पास घटित दुर्घटना एवं कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त बारा द्वारा दी गई बाइट-
राजेश कुमार
प्रयागराज - आज दिनांक 21.08.2026 को थाना शंकरगढ़ क्षेत्रांतर्गत रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरवल साहनी के पास घटित दुर्घटना एवं कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त बारा द्वारा दी गई बाइट- प्रयागराज - आज दिनांक 21.08.2026 को थाना शंकरगढ़ क्षेत्रांतर्गत रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरवल साहनी के पास घटित दुर्घटना एवं कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त बारा द्वारा दी गई बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जगदीशपुर की जलमग्न सड़क ने खोली विकास की पोल, निर्माण के बाद एक ईंट तक नहीं लगी—ग्रामीण पूछ रहे, आखिर किसके भरोसे है गांव?* प्रधान के विकास कार्यों पर उठे सवाल, सड़क- नाली-जलनिकासी की बदहाली बनी व्यवस्था का आईना; शिकायतों के बीच एसडीएम शिखा शंखवार के संज्ञान से अब शुक्रवार के निरीक्षण पर टिकीं निगाहें* बारा, जसरा, प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदीशपुर में सड़क पर भरा पानी अब सिर्फ ग्रामीणों की परेशानी नहीं, बल्कि गांव में विकास और जिम्मेदारी के दावों की खुली पड़ताल बन गया है। जिस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं, वही रास्ता इन दिनों पानी से लबालब है। पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक को रास्ता पार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह हालत अचानक नहीं बनी, बल्कि लंबे समय से रखरखाव और जलनिकासी की अनदेखी का नतीजा है। ऐसे में अब सवाल सीधे ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है—आखिर प्रधान द्वारा गांव में कौन-कौन से विकास कार्य कराए गए, किन समस्याओं का संज्ञान लिया गया और किन समस्याओं को यूं ही छोड़ दिया गया? ग्रामीणों के मुताबिक वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में इसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से आज तक सड़क पर मरम्मत के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई। यदि यह दावा सही है तो सवाल और गंभीर हो जाता है कि निर्माण के बाद सड़क के रखरखाव की व्यवस्था क्या रही? सड़क की हालत लगातार खराब होती रही तो ग्राम पंचायत स्तर पर इसकी सुध क्यों नहीं ली गई? आखिर किस स्तर पर इसकी निगरानी होनी थी और अब तक किसी जिम्मेदार ने इसकी वास्तविक स्थिति का संज्ञान क्यों नहीं लिया? ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने के पीछे केवल बारिश को जिम्मेदार ठहराकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। यदि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था होती तो सड़क पर लंबे समय तक जलभराव की स्थिति क्यों बनती? गांव में नाली और जलनिकासी की व्यवस्था किस स्थिति में है?यदि नाली है तो उसकी सफाई कब हुई? यदि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है तो उसे विकसित कराने की जिम्मेदारी किसकी है? ये सवाल अब ग्रामीणों की जुबान पर हैं। सबसे बड़ा सवाल ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर भी उठ रहा है। प्रधान द्वारा अब तक गांव में कौन-कौन से विकास कार्य कराए गए, उनकी प्राथमिकता क्या रही और जिन रास्तों से बड़ी आबादी गुजरती है, उनकी हालत पर कितनी बार ध्यान दिया गया? ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जब सड़क, नाली, जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत जरूरत सामने आती है तो ग्रामीणों को अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में जनता यह जानना चाहती है कि ग्राम पंचायत में विकास का वास्तविक पैमाना क्या है—कागजों पर दर्ज कार्य या जमीन पर दिखाई देने वाली सुविधा? ग्रामीणों के अनुसार समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन लंबे समय तक प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी। उनका आरोप है कि न तो स्थानीय स्तर पर समस्या का स्थायी समाधान कराया गया और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति को गंभीरता से देखा। आधी से अधिक आबादी के आवागमन से जुड़े रास्ते का इस तरह पानी में डूबा रहना व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जरूर हलचल दिखाई दी। गुरुवार को मीडिया द्वारा उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार से समस्या के संबंध में बातचीत की गई। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराने तथा ग्रामीणों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है, लेकिन अब असली सवाल निरीक्षण के बाद होने वाली कार्रवाई का है। क्या शुक्रवार का निरीक्षण केवल सड़क पर भरे पानी की तस्वीर देखकर लौट आएगा या फिर सड़क निर्माण से लेकर उसके रखरखाव, जलनिकासी और ग्राम पंचायत की भूमिका तक पूरी स्थिति की पड़ताल होगी?क्या यह देखा जाएगा कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में कराया गया निर्माण किस स्थिति में है और उसके बाद सड़क के रखरखाव के लिए क्या कदम उठाए गए? क्या ग्राम पंचायत से यह पूछा जाएगा कि इस महत्वपूर्ण रास्ते की समस्या को लेकर अब तक क्या कार्रवाई की गई? और यदि शिकायतें हुई थीं तो उन पर क्या संज्ञान लिया गया? ग्रामीणों की परेशानी का असली समाधान तभी माना जाएगा जब निरीक्षण के बाद सड़क से पानी हटे, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था बने और जरूरत के अनुसार सड़क की मरम्मत कराई जाए। महज पानी निकाल देना समस्या का अंत नहीं होगा, क्योंकि अगली बारिश में यदि वही पानी फिर सड़क पर जमा हो गया तो पूरा मामला वहीं लौट आएगा। जरूरत स्थायी जलनिकासी और मजबूत सड़क व्यवस्था की है। जगदीशपुर की सड़क अब प्रशासन के सामने एक सीधा सवाल बनकर खड़ी है।निर्माण हुआ तो उसके बाद रखरखाव क्यों नहीं हुआ? सड़क खराब हुई तो समय रहते मरम्मत क्यों नहीं हुई? पानी भरता रहा तो जलनिकासी की व्यवस्था क्यों नहीं सुधारी गई? ग्रामीण शिकायत करते रहे तो संज्ञान क्यों नहीं लिया गया? और यदि ग्राम पंचायत में विकास कार्य हुए हैं तो उनका असर जमीन पर कहां दिखाई दे रहा है? अब गेंद प्रशासन के पाले में है। शुक्रवार का स्थलीय निरीक्षण यह तय करेगा कि जगदीशपुर की शिकायत सिर्फ एक और शिकायत बनकर फाइलों में दबती है या फिर मौके की हकीकत देखकर जिम्मेदारी और समाधान दोनों की दिशा में ठोस कदम उठता है। ग्रामीणों को अब आश्वासन नहीं, जवाब चाहिए; निरीक्षण नहीं, समाधान चाहिए; और कागजी विकास नहीं, जमीन पर दिखाई देने वाला विकास चाहिए1
- सहारनपुर बिग ब्रेकिंग दिशा की बैठक में भिड़ गए सांसद इमरान और विधायक आशु। सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक के बीच बहस आप चेयर से अनुमति लेकर सवाल पूछें- इमरान मसूद ये दिशा की बैठक है कोई रैली नहीं- आशु मलिक। इमरान मसूद ने कहा यहां तो नियम ही चलेगा। सवाल मेरा है मैं जवाब से संतुष्ट नहीं हूं- आशु सवाल हम नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा- आशु मलिक। इमरान ने कहा दूसरे लोगों को भी बोलने दीजिए। सवालों की बारी और समय को लेकर नोकझोंक सहारनपुर बिग ब्रेकिंग दिशा की बैठक में भिड़ गए सांसद इमरान और विधायक आशु। सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक के बीच बहस आप चेयर से अनुमति लेकर सवाल पूछें- इमरान मसूद ये दिशा की बैठक है कोई रैली नहीं- आशु मलिक। इमरान मसूद ने कहा यहां तो नियम ही चलेगा। सवाल मेरा है मैं जवाब से संतुष्ट नहीं हूं- आशु सवाल हम नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा- आशु मलिक। इमरान ने कहा दूसरे लोगों को भी बोलने दीजिए। सवालों की बारी और समय को लेकर नोकझोंक1
- प्रयागराज में जलजमाव को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन, नहीं मानी बात तो बड़ा आंदोलन। प्रयागराज में जलजमाव को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन, नहीं मानी बात तो बड़ा आंदोलन प्रयागराज शहर में भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने शुक्रवार को पत्थर गिरजा घर धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसीएम प्रथम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। सपा ने ज्ञापन में बताया कि मुंडेरा, धूमनगंज, करेली, गौस नगर, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, सलोरी, राजापुर, बेली गांव समेत दर्जनों मोहल्लों में कई दिनों से पानी भरा है। सीवर का पानी घरों में घुस गया है। नैनी स्टेशन रोड, जमुनानगर बस्ती, चीनी मिल, रामलीला मैदान, महेवा, डांडी, नैनी बाजार में भी जलभराव है। नेताओं ने कहा कि पेयजल, राशन और बिजली की भारी किल्लत है। गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। सपा ने भाजपा सरकार पर "स्मार्ट सिटी" के नाम पर धन की बर्बादी का आरोप लगाया। सपा ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, बासुदेव यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।3
- आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए,मंत्री संजय निषाद का जवाब सुनिए ! | THE DEBATE | गजब रेलाई की आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए,मंत्री संजय निषाद का जवाब सुनिए ! | THE DEBATE | गजब रेलाई की1
- बारा तहसील का (पांडर)कालिका का पूरा जलमग्न, एसडीएम बारा को नहीं है जानकारी बारा प्रयागराज। मामला तहसील बारा अंतर्गत पांडर ग्राम सभा का मजरा कालिका का पूरा का है जहां पर तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों में तथा पूरे रास्ते में पानी भर गया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज एवं एसडीएम बारा को फोन द्वारा दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा और अगर पहुंचा तो एसडीएम बारा को वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दी गई शाम को जब एसडीएम बारा से संवाददाता ने जानकारी लेनी चाही तो उनका जवाब सुनकर हैरान हो जाएंगे उनका कहना है कि सिर्फ खेतों में पानी भरा होने की जानकारी है गांवों में लोगों का घर डूब गया है इसकी जानकारी नहीं है अगर आप लोगों के पास फोटो वीडियो हो तो शेयर करें मतलब साफ है उनके द्वारा भेजे गए कर्मचारी वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दी गई जब की हकीकत इससे अलग है।2
- अयोध्या - चंपत राय के लेटर बम पर नृपेंद्र मिश्र का बयान - मैंने पत्र नहीं देखा , आप लोग विवाद कराना चाहते हैं !! अयोध्या - चंपत राय के लेटर बम पर नृपेंद्र मिश्र का बयान - मैंने पत्र नहीं देखा , आप लोग विवाद कराना चाहते हैं !!1
- जौनपुर -बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल; मची चीख-पुकार धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर में गुरुवार को बस और बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय स्कूल वैन में बच्चे सवार थे। धरमपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बस और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वैन में फंसे और घायल बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू करते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की। सड़क पर खून से लथपथ बच्चों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में भी अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पतालों की ओर पहुंचे। घायल बच्चों को उपलब्ध साधनों से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बच्चों की हालत को देखते हुए परिजन उन्हें उपचार के लिए सुजानगंज, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर और प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों में लेकर गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए परिजन बड़े अस्पतालों की ओर रवाना हुए। सूचना मिलने पर मुंगरा बादशाहपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। दुर्घटना के कारण मौके पर कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया। घायल बच्चों का उपचार प्राथमिकता से कराने की कवायद शुरू की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायलों की संख्या और सभी बच्चों की चिकित्सकीय स्थिति के संबंध में आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। विडियो वायरल जौनपुर -बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल; मची चीख-पुकार धरमपुर में हुआ हादसा, घायल बच्चों को लेकर अलग-अलग अस्पतालों की ओर भागे परिजन मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के धरमपुर में गुरुवार को बस और बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय स्कूल वैन में बच्चे सवार थे। धरमपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बस और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वैन में फंसे और घायल बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू करते हुए बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की। सड़क पर खून से लथपथ बच्चों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में भी अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पतालों की ओर पहुंचे। घायल बच्चों को उपलब्ध साधनों से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बच्चों की हालत को देखते हुए परिजन उन्हें उपचार के लिए सुजानगंज, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर और प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों में लेकर गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए परिजन बड़े अस्पतालों की ओर रवाना हुए। सूचना मिलने पर मुंगरा बादशाहपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। दुर्घटना के कारण मौके पर कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया। घायल बच्चों का उपचार प्राथमिकता से कराने की कवायद शुरू की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायलों की संख्या और सभी बच्चों की चिकित्सकीय स्थिति के संबंध में आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।1
- प्रयागराज-भारी बारिश के चलते वरिष्ठ पत्रकार का तीन मंजिला मकान जमींदोज..... मड़ौका (करछना), प्रयागराज जिला के करछना तहसील अंतर्गत वार्ड नंबर 29, मड़ौका गांव में आपदा और प्रशासनिक संवेदनशीलता की कमी का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। बीती 18 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे, लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार भारतीया का तीन मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस हादसे में पीड़ित पत्रकार की जीवन भर की गाढ़ी कमाई मलबे में तब्दील हो गई है। गनीमत रही कि घटना से महज 10 मिनट पहले ही खतरे को भांपते हुए परिवार बाहर निकल आया था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। पत्रकार अनिल कुमार भारतीय के अनुसार, मकान के पीछे लंबे समय से हो रहे जलभराव और पानी की निकासी न होने के कारण मकान की नींव पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी। 18 अगस्त 2026 की रात अचानक दीवारें चटकने लगीं, जिसके बाद पूरा परिवार आनन-फानन में बाहर भागा। देखते ही देखते उनकी तीन पीढ़ियों की मेहनत से खड़ा किया गया आशियाना जमींदोज हो गया। घर में रखा सारा कीमती सामान, जरूरी दस्तावेज, अनाज और कपड़े मलबे में दबकर नष्ट हो गए हैं। इस भीषण तबाही के बाद से अनिल भारतीय के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता पर उठे सवाल, इतने बड़े हादसे के बाद सिर्फ लेखपाल और पार्षद ही मौके पर पहुँचे इस बड़ी आपदा के बाद स्थानीय प्रशासन का रवैया बेहद निराशाजनक और गैर-जिम्मेदाराना रहा है। घटना को बीते कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मौके पर केवल स्थानीय लेखपाल और क्षेत्र के पार्षद ही औपचारिकता पूरी करने पहुँचे हैं। जिले के किसी भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (DM, SDM या नगर निगम के आला अफसरों) ने न तो घटनास्थल का दौरा किया और न ही पीड़ित परिवार से फोन पर संपर्क कर ढांढस बंधाने की जहमत उठाई। एक चौथे स्तंभ के सिपाही (पत्रकार) के साथ प्रशासन के इस उपेक्षापूर्ण व्यवहार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।जलभराव की स्थायी समस्या बनी कालस्थानीय निवासियों का कहना है कि मड़ौका के इस इलाके में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। इसी प्रशासनिक लापरवाही की कीमत आज एक सम्मानित पत्रकार परिवार को अपना घर गंवाकर चुकानी पड़ी है। पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय और मुआवजे की गुहार खुले आसमान के नीचे दाने-दाने को मोहताज पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और मकान के पुनर्निर्माण के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शासन की ओर से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत नहीं दी गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- नालियां बंद, घरों में घुसा पानी: बारी बजहिया में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत बड़गोहना खुर्द रोड पर जलभराव से आधा दर्जन से अधिक मकान प्रभावित, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार प्रयागराज। संवाददाता। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया-बड़गोहना खुर्द मार्ग पर तेज बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सड़क किनारे बने आधा दर्जन से अधिक मकानों में बारिश का पानी घुस गया। डॉ. अशोक महाजन और मुरारी पटेल के आवास वाली गली में स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर बनी नालियों को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। नालियां बंद होने से बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है और थोड़ी सी बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। डीहवारिन माई चौरा जाने में परेशानी बारी गांव के कालू का पूरा मजरा स्थित डीहवारिन माई चौरा जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है। इससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाली महिलाओं और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौरा के आसपास स्थित मकान भी जलभराव से घिरे हुए हैं। सांप-बिच्छुओं के खतरे से दहशत लगातार जलभराव के कारण घरों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के घुसने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कौंधियारा पुलिस और उपजिलाधिकारी करछना से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा बंद नालियों को खुलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की तत्काल सफाई कराकर जलनिकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को जलभराव और जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे से राहत मिल सके।1