Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवरगढ़ की पहाड़ियों में परंपरागत होलिका दहन, 1577 से चली आ रही विरासत का निर्वहन आवरगढ़ की पहाड़ियों में परंपरागत होलिका दहन, 1577 से चली आ रही विरासत का निर्वहन
Vishnu lohar
आवरगढ़ की पहाड़ियों में परंपरागत होलिका दहन, 1577 से चली आ रही विरासत का निर्वहन आवरगढ़ की पहाड़ियों में परंपरागत होलिका दहन, 1577 से चली आ रही विरासत का निर्वहन
More news from राजस्थान and nearby areas
- आवरगढ़ की पहाड़ियों में परंपरागत होलिका दहन, 1577 से चली आ रही विरासत का निर्वहन1
- udaipur: मंगलवार को रंगों के पर्व होली के मद्देनज़र पुलिस थाना घंटाघर की मांग पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर श्री दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों की तैनाती की गई। पिछले चार वर्षों में पानी में डूबने की घटनाओं को देखते हुए इस बार गंगौर घाट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए मौके पर गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। ड्यूटी पर तैनात टीम में विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, भवानी शंकर, विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया, प्रकाश राठौड़ सहित अन्य जवान मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। Hashtags: #होली2026 #उदयपुर #गंगौरघाट #राजस्थानपुलिस #नागरिकसुरक्षा #होलीसुरक्षा #घंटाघरथाना #प्रशासनमुस्तैद #सुरक्षितहोली #LakeCityNews #RajasthanNews #UdaipurNews #जनसुरक्षा1
- उदयपुर जिले के भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवों में होली दहन के बाद धूलंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर के गांवों में परंपरा के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। युवाओं बुजुर्गों महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर धुलण्डी खेलने का आनंद लिया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के कलर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं महिलाओं ने भी होली खेलने का जमकर लुफ्त उठाया। ढोल की थाप पर होली चौक में ग्रामीणों ने पारंपरिक गैर एवं लोक नृत्य करने का आनंद लिया। गांव के वरिष्ठ पंच पटेल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गमी वाले परिवारों में भी जाकर के तिलक लगाकर होली खेलने का न्योता दिया। ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर गांव के हर घर में जाकर लोगों के कलर लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। वही छोटे बच्चों और युवाओं ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर के रंगो उत्सव मनाया। इस दौरान जगह-जगह पर डीजे साउंड की धुन पर लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए लोक गीतों पर नाचने गाने का लुफ्त उठाया। सोशल मीडिया पर भी परिवार के लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर संदेश भेजें। इधर मावली के समीपवर्ती खेमपुर व लदानी सहित कई गांवो में गाजे बाजे के साथ लोगो ने प्रेमभाव व उल्लास का रंग लगाया। लदानी के प्रमुख चौराहों पर युवाओ व बुजुर्गों के साथ महिलाओं व छोटे बच्चों ने एक दूसरे के रंग लगाकर खुशियां मनाई1
- पीछे आ रहे वाहन बाल-बाल बचे, चालक सुरक्षित सरूपगंज थाना क्षेत्र के नई धनारी के पास नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के पास स्थित खड्डे में जा गिरा। घटना के समय पीछे आ रहे वाहन चालकों ने सतर्कता दिखाते हुए अपने वाहन नियंत्रित कर लिए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर तेज गति में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। कंटेनर रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे में कंटेनर चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।1
- कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर के ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। मंगलवार को अल सुबह बुजुर्ग व युवा स्नान करके भीगे हुए वस्त्रों में ही होली चौक पहुंचे। जहां ढोल व कुंडियों की थाप और होली माता के जयकारों के बीच होली माता को धोक लगाकर दहकते होली के अंगारों पर चल कर जलती होली को पार कर लिया। यह सिलसिला एक के बाद एक चलता रहा। जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्रो के लोग उमड़ पड़े। जलते होली के अंगारों को पार करते ग्रामीणों को देखकर हरकोई हैरान था । इसमें भाग लेने वाले ग्रामीणों का गांव के सर्व समाज की ओर से बहुमान किया गया। • अखिलेश पंड्या3
- गांव बेड़ास मे गैर नृत्य करते हुए1
- सिरोही जिले के आबूरोड में सोमवार देर शाम एम एस बिट्टा जेड प्लस सुरक्षा के बीच पहुंचे आबू रोड रेलवे, एम एस बिट्टा मार्केडेश्वर धाम ओर जीरावला में दर्शन कर सड़क मार्ग होते हुए पहुंचे आबूरोड रेलवे स्टेशन, आबू रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एम एस बिट्टा के साथ सेल्फी लेने का भी लोगों में दिखा क्रेज,रेलवे स्टेशन पहुंचे एम एस बिट्टा राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए हुए रवाना, जेड प्लस सुरक्षा के साथ आबू रोड शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी, जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार चौहान, RPF समेत पुलिस कर्मचारी भी सुरक्षा के लिए मौके पर मौजूद रहे। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में होली के त्यौहार पर कई वर्षों से चली आरही परम्परा का आज भी कायम है। जमरा बिज पर वल्लभनगर के कबूतर चौक में सालो से चली परम्परा के रूप में इलाजी बावजी के द्वार पर किन्नरों की बारात चढ़ने की परंपरा है। दरसल मान्यता के अनुसार बावजी के मन्दिर परिसर में क्षेत्र के किन्नर बारात के रूप में आकर नृत्य करके लोगो का मनोरंजन करते है। जिसको देखने के लिए कबूतर चौक में हजारों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती है। जमरा बिज पर रात्रि 9बजे सर्व समाज के लोग गाजे बाजे और ढोल लेकर राणी बाई के निवास स्थान पर पहुंचते है। उनको कबूतर चौक में इलाजी बावजी के यहां लोक गीतों पर नृत्य करने का निमंत्रण दिया जाता है। लेकिन परम्परा के अनुसार पहले निमंत्रण में किन्नर बारात लेकर नही आते है इसके बाद पुनः ग्रामवासी निमंत्रण देते है इसी तरह यह सिलसिला तीन बार तक चलता है। तीसरा और अंतिम निमंत्रण देने के बाद किन्नर राणी बाई अपने सहयोगी कई किन्नरों के साथ विशेष वेशभूषा पहनकर होली के गीतों की प्रस्तुति देने कबूतर चौक स्थित इलाजी बावजी के मन्दिर के पास पहुंचते है। यहाँ पर सबसे पहले इलाजी बावजी की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद बावजी पर गुलाल, अभिर व फूलो से वर्षा कर फाग खेलाई जाएगी। इसके बाद किन्नरों द्वारा इलाजी बावजी को नमन करते हुए होली के लोक गीतों एवं बॉलीवुड गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी।1