Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर के ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। मंगलवार को अल सुबह बुजुर्ग व युवा स्नान करके भीगे हुए वस्त्रों में ही होली चौक पहुंचे। जहां ढोल व कुंडियों की थाप और होली माता के जयकारों के बीच होली माता को धोक लगाकर दहकते होली के अंगारों पर चल कर जलती होली को पार कर लिया। यह सिलसिला एक के बाद एक चलता रहा। जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्रो के लोग उमड़ पड़े। जलते होली के अंगारों को पार करते ग्रामीणों को देखकर हरकोई हैरान था । इसमें भाग लेने वाले ग्रामीणों का गांव के सर्व समाज की ओर से बहुमान किया गया। • अखिलेश पंड्या
VAGAD news24
कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर के ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। मंगलवार को अल सुबह बुजुर्ग व युवा स्नान करके भीगे हुए वस्त्रों में ही होली चौक पहुंचे। जहां ढोल व कुंडियों की थाप और होली माता के जयकारों के बीच होली माता को धोक लगाकर दहकते होली के अंगारों पर चल कर जलती होली को पार कर लिया। यह सिलसिला एक के बाद एक चलता रहा। जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्रो के लोग उमड़ पड़े। जलते होली के अंगारों को पार करते ग्रामीणों को देखकर हरकोई हैरान था । इसमें भाग लेने वाले ग्रामीणों का गांव के सर्व समाज की ओर से बहुमान किया गया। • अखिलेश पंड्या
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोकापुर में ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार किए कोकापुर के ग्रामीणों ने होली के धधकते अंगारे नंगे पांव पार करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। मंगलवार को अल सुबह बुजुर्ग व युवा स्नान करके भीगे हुए वस्त्रों में ही होली चौक पहुंचे। जहां ढोल व कुंडियों की थाप और होली माता के जयकारों के बीच होली माता को धोक लगाकर दहकते होली के अंगारों पर चल कर जलती होली को पार कर लिया। यह सिलसिला एक के बाद एक चलता रहा। जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्रो के लोग उमड़ पड़े। जलते होली के अंगारों को पार करते ग्रामीणों को देखकर हरकोई हैरान था । इसमें भाग लेने वाले ग्रामीणों का गांव के सर्व समाज की ओर से बहुमान किया गया। • अखिलेश पंड्या3
- गांव बेड़ास मे गैर नृत्य करते हुए1
- सागवाड़ा। शहर सहित गांवों में सोमवार शाम को शुभ मुहूर्त अनुसार होलिका पूजन कर होली दहन किया गया। परंपरा के मुताबिक नगर पालिका की ओर से मांडवी चौक पर होलिका दहन हुआ। होली की आग को ले जाकर विभिन्न मोहल्लों में होली जलाई गई। मांडवी चौक पर पंडि़त विनय शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ एसडीएम सुबोध सिंह चारण, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजन किया गया। जिसके बाद होली दहन हुआ।1
- Post by Rajendra Tabiyar1
- नई ग्राम पंचायत जगलावदा को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में सभी नागरिकों का समर्थन मिल रहा है होगा वह अच्छा ही होगा1
- कुशलगढ़ नगर में धूलंडी पर्व हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। गली-मोहल्लों में रंग-गुलाल की फुहारों से शहर रंगमय नजर आया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक विद्या निकेतन में एकत्रित होकर घोष व वंदन के साथ “राणा की जय, शिवाजी की जय” उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले और अनुशासित ढंग से होली खेली। प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने भी आपसी सद्भाव से गुलाल लगाकर पर्व मनाया। युवाओं की टोलियां उत्साह में झूमती दिखीं। खंड संचालक कैलाश राव ने होली को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। पूर्व संसदीय सचिव भीमाबाई डामोर, बैंक अधिकारी जितेंद्र राठौर, तहसीलदार हरीश सोनी, समाजसेवी मुकेश अग्रवाल, समाजसेवी मनोहर कावड़िया और एडवोकेट हरेंद्र पाठक ने प्रेम, एकता और सद्भाव से पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ रमेश तलेसेरा का जन्मदिन भी संगठन के लोगों ने मनाया।1
- सीमलवाड़ा। चौतरा क्षेत्र में धुलंडी पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। चौतरा गांव में बंजारा समाज की ओर से धुलंडी पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल बंजारा के निवास पर आयोजित गैर नृत्य महोत्सव में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जमकर गैर नृत्य खेला। सुबह से ही समाज के लोग एकत्रित होने लगे। ढोल, कुंडी और थाली की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने गोल घेरा बनाकर गैर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-गुलाल की बौछारों के बीच पूरा वातावरण फागुन के रंग में रंगा नजर आया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर धुलंडी की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उदयलाल बंजारा ने सभी को धुलंडी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखने का आह्वान किया। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों पर गैर नृत्य में सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार हुआ। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। अंत में समाजजनों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। धुलंडी के इस आयोजन ने चौतरा में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।1
- विप्र फाउंडेशन परिवार डूंगरपुर द्वारा रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय शांतिलाल जी चौबीसा साहब पुर्व रिटायर्ड डी वाई एस पि रहे। सभी विप्र समाज के सदस्य उपस्थित होकर भगवान परशु राम सर्किल पर विभिन्न प्रकार के रंग चढ़ाकर प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने इसे मौके पर डूंगरपुर विप्र फाउंडेशन द्धारा समाज हित में जो कार्ड किए जा रहे हैं उसको मुक्त कण्ठ से सराहना की। जिला अध्यक्ष ललित उपाध्याय ने आगामी अप्रैल में आने वाले परशु राम जयंती पर 3 दिन होने वाले फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी। लगभग 40000/ चालीस हजार विप्र समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मातृ शक्ति द्वारे रंगोत्सव गीत पर नाच कर खुशी व्यक्त्त की। सभी सदस्यों द्वारा आपस में तिलक लगाकर एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। आदरणीय प्रशांत जी चौबीसा, हरीश जी मेहता आस्था इंश्योरेंस कंपनी द्वारे ठंडाई व पकौड़ी की व्यवस्थ की गई। कार्यक्रम में सीनियर सदस्यों के साथ साथ मातृ शक्ति, युवा शक्ति की भी उपस्थिति रही। आभार जिले महामंत्री प्रशांत चौबीसा ने व्यक्त किया।1