logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की दोपहर 3:16 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के बाईपास मोर धर्मरायचक मोड़ के समीप से हलसी थाना क्षेत्र के नोमा गांव निवासी एक व्यक्ति को चार लीटर 875 मिली लीटर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, बड़हिया थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त पटना जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। इस प्रकार, लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराब कारोबारी और तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है।

16 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
16 hrs ago

लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की दोपहर 3:16 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के बाईपास मोर धर्मरायचक मोड़ के समीप से हलसी थाना क्षेत्र के नोमा गांव निवासी एक व्यक्ति को चार लीटर 875 मिली लीटर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, बड़हिया थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त पटना जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। इस प्रकार, लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराब कारोबारी और तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की दोपहर 3:16 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के बाईपास मोर धर्मरायचक मोड़ के समीप से हलसी थाना क्षेत्र के नोमा गांव निवासी एक व्यक्ति को चार लीटर 875 मिली लीटर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, बड़हिया थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त पटना जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। इस प्रकार, लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराब कारोबारी और तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की दोपहर 3:16 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के बाईपास मोर धर्मरायचक मोड़ के समीप से हलसी थाना क्षेत्र के नोमा गांव निवासी एक व्यक्ति को चार लीटर 875 मिली लीटर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, बड़हिया थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त पटना जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। इस प्रकार, लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराब कारोबारी और तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    16 hrs ago
  • #बेगूसराय बालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां फरार! ग्रिल काटकर भागीं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल! Mobile Tv News 👈 चैनल को #यूट्यूब_फेसबुक पर फॉलो करें
    1
    #बेगूसराय बालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां फरार! ग्रिल काटकर भागीं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल!
Mobile Tv News  👈 चैनल को #यूट्यूब_फेसबुक पर फॉलो करें
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा इसकी प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्राप्त आवेदनों के साथ 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक तथा 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता बिजली विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक सोमवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।
    1
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा इसकी प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त किए जा सकें।

बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को प्राप्त आवेदनों के साथ 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर ₹60,000 तक तथा 3 किलोवाट क्षमता पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक पात्र उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता बिजली विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक सोमवार शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • अलीगंज (जमुई) के बाजार में स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, रैक तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान संचालक मो. बादशाह ने बताया कि रविवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर सभी बिजली कनेक्शन और मुख्य स्विच बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था और खोलना संभव नहीं था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से पूरे दुकान में फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रैक, काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना के बाद दुकान संचालक गहरे सदमे में हैं। दुकानदार मो. बादशाह ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से क्षति का आकलन कर उचित आपदा सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से अलीगंज बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
    1
    अलीगंज (जमुई) के बाजार में स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, रैक तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

दुकान संचालक मो. बादशाह ने बताया कि रविवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर सभी बिजली कनेक्शन और मुख्य स्विच बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था और खोलना संभव नहीं था।

इस दौरान आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से पूरे दुकान में फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जब शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रैक, काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना के बाद दुकान संचालक गहरे सदमे में हैं।

दुकानदार मो. बादशाह ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से क्षति का आकलन कर उचित आपदा सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से अलीगंज बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
    user_Md Mumtaz
    Md Mumtaz
    Media and information sciences faculty जमुई, जमुई, बिहार•
    18 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की मांगों के आगे आखिरकार मोदी सरकार झुक गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर आते ही बेगूसराय में आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और अपनी सफलता का जश्न मनाया।
    3
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की मांगों के आगे आखिरकार मोदी सरकार झुक गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर आते ही बेगूसराय में आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और अपनी सफलता का जश्न मनाया।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में सोमवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त आवेदनों में जमीन की नापी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, दाखिल-खारिज, रसीद में खाता-खेसरा दर्ज कराने, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण हटाने, फर्जी केवाला की जांच, पैतृक संपत्ति का बंटवारा, माता-पिता के भरण-पोषण, कसार पंचायत में बिजली आपूर्ति, सरमैदान में ट्रांसफॉर्मर लगाने, रंगदारी मांगने, रास्ता अवरुद्ध करने, नाली की निकासी, बिजली बिल में सुधार, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, लंबित वाद के निष्पादन, मारपीट, गिरवी रखे गए जेवर वापस दिलाने तथा बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने जैसे मामले शामिल थे। जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने एक-एक फरियादी को बुलाकर उनकी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और किसी भी आवेदक को अपने कार्य के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सोमवार शाम करीब चार बजे संपन्न हुआ।
    1
    शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में सोमवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रखीं। इस कार्यक्रम में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

प्राप्त आवेदनों में जमीन की नापी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, दाखिल-खारिज, रसीद में खाता-खेसरा दर्ज कराने, पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण हटाने, फर्जी केवाला की जांच, पैतृक संपत्ति का बंटवारा, माता-पिता के भरण-पोषण, कसार पंचायत में बिजली आपूर्ति, सरमैदान में ट्रांसफॉर्मर लगाने, रंगदारी मांगने, रास्ता अवरुद्ध करने, नाली की निकासी, बिजली बिल में सुधार, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, लंबित वाद के निष्पादन, मारपीट, गिरवी रखे गए जेवर वापस दिलाने तथा बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने जैसे मामले शामिल थे।

जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने एक-एक फरियादी को बुलाकर उनकी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और किसी भी आवेदक को अपने कार्य के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सोमवार शाम करीब चार बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • शेखपुरा के कच्ची रोड स्थित निजी कोचिंग संस्थानों में अभया ब्रिगेड और पुलिस दीदी टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। नगर थाना की एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा, पीटीसी नवल कुमार मंडल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को संदिग्ध लोगों, अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध कॉल या मैसेज करता है अथवा रास्ते में किसी लड़की के साथ बदसलूकी, छेड़खानी या परेशान करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में डायल 112 बेहद महत्वपूर्ण है। छात्राएं किसी भी खतरे को नजरअंदाज न करें और तत्काल 112 पर कॉल करें। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस टीम मदद के लिए पहुंचेगी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से सुरक्षित रहने और किसी भी घटना की जानकारी परिवार व पुलिस को देने की अपील की गई।
    1
    शेखपुरा के कच्ची रोड स्थित निजी कोचिंग संस्थानों में अभया ब्रिगेड और पुलिस दीदी टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। नगर थाना की एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा, पीटीसी नवल कुमार मंडल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए।

एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को संदिग्ध लोगों, अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध कॉल या मैसेज करता है अथवा रास्ते में किसी लड़की के साथ बदसलूकी, छेड़खानी या परेशान करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में डायल 112 बेहद महत्वपूर्ण है। छात्राएं किसी भी खतरे को नजरअंदाज न करें और तत्काल 112 पर कॉल करें। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस टीम मदद के लिए पहुंचेगी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से सुरक्षित रहने और किसी भी घटना की जानकारी परिवार व पुलिस को देने की अपील की गई।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    17 hrs ago
  • देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद मुंबई की वेसिवी पांचाल नंदन पहाड़ पहुंची हैं। दर्शन-पूजन के बाद नंदन पहाड़ पर मौजूद वेसिवी पांचाल वहां से अपनी बात और अनुभव बता रही हैं।
    1
    देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद मुंबई की वेसिवी पांचाल नंदन पहाड़ पहुंची हैं। दर्शन-पूजन के बाद नंदन पहाड़ पर मौजूद वेसिवी पांचाल वहां से अपनी बात और अनुभव बता रही हैं।
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    20 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर जानलेवा हमला किया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने देशी पिस्तौल दिखाकर भय का माहौल बनाया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मनीष सिंह और विक्की किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे। घटना के बाद पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए गांव में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर जानलेवा हमला किया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग उनके घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने देशी पिस्तौल दिखाकर भय का माहौल बनाया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मनीष सिंह और विक्की किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

घटना के बाद पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए गांव में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.