उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद इटावा से तीर्थ यात्रियों का जत्था आज विकास भवन परिसर से रवाना हुआ- उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद इटावा से तीर्थ यात्रियों का जत्था आज विकास भवन परिसर से रवाना हुआ। श्री मोहित सिंह जिला पर्यटन अधिकारी/ सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् एवं श्री कृपा नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष सदस्य इटावा में हरी जल्दी दिखाकर यात्रा को लखनऊ प्रस्थान कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित इस योजना का उद्देश्य को भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत और आस्था से जोड़ना है । यात्रा के तहत प्रत्येक जिले से एवं एक नोडलअधिकारी को सोमनाथ मंदिर के दर्शन हेतु भेजा जा रहा है । पर्यटन अधिकारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति आस्था और आत्म गौरव का प्रतीक है ।जनपद से चयनित तीर्थ यात्रा में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी , विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी ,शामिल है । यात्रा के नोडल अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार को बनाया गया है तीर्थ यात्री 19 अप्रैल को लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से 21 अप्रैल को गुजरात पहुंचेंगे और 22 ,23 अप्रैल को धार्मिक एवं संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेंगे 24 अप्रैल को यात्री की वापसी प्रस्तावित हैl
उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद इटावा से तीर्थ यात्रियों का जत्था आज विकास भवन परिसर से रवाना हुआ- उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद इटावा से तीर्थ यात्रियों का जत्था आज विकास भवन परिसर से रवाना हुआ। श्री
मोहित सिंह जिला पर्यटन अधिकारी/ सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् एवं श्री कृपा नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष सदस्य इटावा में हरी जल्दी दिखाकर यात्रा को लखनऊ प्रस्थान कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित इस योजना का उद्देश्य को भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत और आस्था से जोड़ना
है । यात्रा के तहत प्रत्येक जिले से एवं एक नोडलअधिकारी को सोमनाथ मंदिर के दर्शन हेतु भेजा जा रहा है । पर्यटन अधिकारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति आस्था और आत्म गौरव का प्रतीक है ।जनपद से चयनित तीर्थ यात्रा में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी , विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी
,शामिल है । यात्रा के नोडल अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार को बनाया गया है तीर्थ यात्री 19 अप्रैल को लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से 21 अप्रैल को गुजरात पहुंचेंगे और 22 ,23 अप्रैल को धार्मिक एवं संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेंगे 24 अप्रैल को यात्री की वापसी प्रस्तावित हैl
- Post by विनोद राजपूत1
- हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार: अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई जसवंतनगर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह सोमवार को जसवंतनगर थाने में अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाठकपुरा से धनुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए स्थान पर एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ विजय कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम धनुआ, थाना जसवंतनगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूस पर 8 MM KF अंकित था। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने गांव में पुरानी रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी युवक ने 10 अप्रैल को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ विजय कुमार के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को मौके पर ही सील कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप पर भी अपलोड की गई है।1
- खबर भारत मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,,8109833095 भिंडः SDM की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से गेहूं क्रय करने का मामला हजारों कुंटल गेहूं का भंडारण पकड़ा गया SDM ने अवैध गेहूं भंडारण पर मारा छापा1
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।1
- सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से एक मारपीट का वीडिओ वायरल हो रहा है. दो मिनिट के इस वीडिओ में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे है.वही कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे है। वायरल वीडियो एमपी के ग्वालियर का बताया जा रहा है. रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी.यह पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।1
- माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!3
- Post by Kanhaiya lal1
- भारतीय जहाज पर फायरिंग, होर्मुज से गुजर रहे थे SHIP..अमेरिका पर ईरान गरमाया, होर्मुज स्ट्रेट फिर किया बंद !1
- इटावा कलम की आवाज दबाने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब —पत्रकार झुकेगा नहीं, लड़ेगा। इटावा में सच दिखाने की सज़ा—सवाल पूछने वाले पत्रकार पर दर्ज कराया गया गंभीर मुकदमा।सत्ता के दबाव में सच को कुचलने की कोशिश लेकिन पत्रकारिता डरने वाली नहीं। क्या अब जनता की आवाज उठाना जुर्म हो गया है? क्या सवाल पूछने वालों को जेल भेजना ही नया कानून है? फर्जी मुकदमों के सहारे सच को दबाने की कोशिश — लेकिन इतिहास गवाह है, कलम हमेशा जीतती है।पत्रकार असित यादव की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा वार है।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश — जनता सब देख रही है और जवाब भी देगी।यदि पत्रकार सवाल पूछेगा तो मुकदमा लिखोगे, जेल भेजोगे — यह कैसा लोकतंत्र है? सत्ता के अहंकार में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए — पत्रकार की आवाज दबाने से सच्चाई नहीं बदलती।आज असित यादव को फंसाया गया है, कल किसी और की बारी हो सकती है — इसलिए चुप रहना भी अपराध है।पत्रकारों और समाजसेवियों का साफ संदेश — डर और दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी।यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा, आवाज उठेगी और सड़कों पर संघर्ष भी होगा।यह लड़ाई केवल एक पत्रकार की नहीं, बल्कि सच और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।।2