Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंझौल राम चरित्र सिंह महाविद्यालय में कवि सम्मेलन आयोजित हुई।
Focus Bihar News
मंझौल राम चरित्र सिंह महाविद्यालय में कवि सम्मेलन आयोजित हुई।
More news from Bihar and nearby areas
- #बेगूसराय बालिका गृह से 5 नाबालिग लड़कियां फरार! ग्रिल काटकर भागीं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल! Mobile Tv News 👈 चैनल को #यूट्यूब_फेसबुक पर फॉलो करें1
- बांकीपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार प्रसार तेज बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने केलिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश1
- मोकामाघाट में CRPF के 88वें स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों ने दिखाई शान बिहार के मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र भगत द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद स्पेशल गार्ड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी और उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया। सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआईजी रविन्द्र भगत ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1939 में स्थापित सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद भवन पर आतंकी हमले को विफल करने से लेकर नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ सफल अभियानों तक सीआरपीएफ ने हर चुनौती का साहस और दक्षता के साथ सामना किया है। स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर परिसर में केंद्रीय विद्यालय एवं केवीए द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही अंतर-कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सभी मेस में विशेष भोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- श्री राम पूजा 🌹🙏 दुख में सुमिरन सब कोय करे सुख में करे ना कोय। ज्यों सुख में सुमिरन करे दुख काहे का होय।।1
- दोहाट नारायण छपकी नाल समस्या देखिए दो हाथ नारायण में छपकी में अधूरा नाला बना हुआ और यह कभी उड़ा ही भी नहीं होता है और आगे से बंद कर दिया गया है और पीछे सबको घर में बारिश होता है तो पानी चला जाता है इस चीज पर किसी को ध्यान नहीं है पैसा खत्म हो गया उठ गया दोबारा कभी इसको देखने के लिए भी नहीं आया इस चीज पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और ऐसे वीडियो देखने के लिए आप सब जल्दी से जल्दी इस पर कार्रवाई कीजिए और इसका नाला साफ करवाइए धन्यवाद2
- मोकामा में 300 साल पुराने वटवृक्ष को काटने की कोशिश | ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने लगाई मोकामा। मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के धवलरानी टोला में स्थित करीब 300 साल पुराने ऐतिहासिक वटवृक्ष को काटने की कोशिश के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के कड़े विरोध और शिकायत के बाद वन विभाग ने तत्काल प्रभाव से पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी है और इसे अपने संरक्षण में ले लिया है। यह ऐतिहासिक बरगद का पेड़ गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर परिसर में है। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वट सावित्री व्रत पर यहां बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा करती हैं, जबकि शादी-विवाह जैसे शुभ अवसरों पर भी वटवृक्ष और मंदिर परिसर के कुएं की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तट पर स्थित इस विशाल वटवृक्ष की मजबूत जड़ें धवलरानी टोला को कटाव से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही यह सैकड़ों पक्षियों का प्राकृतिक आश्रय स्थल भी है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जमीन पर दावा करते हुए चौथी बार इस पेड़ को काटने की कोशिश की, जिसके बाद ग्रामीणों और उसके बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद ग्रामीण मोकामा थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष कुणाल कुमार से वटवृक्ष की सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और बाढ़ वन प्रक्षेत्र की रेंजर खुशबू ने तुरंत कार्रवाई की। वन विभाग ने पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी और स्पष्ट किया कि 300 साल पुराने इस धरोहर वटवृक्ष को किसी भी कीमत पर काटने नहीं दिया जाएगा। विभाग अब इसकी सुरक्षा और संरक्षण स्वयं करेगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताई और ऐतिहासिक वटवृक्ष को बचाने के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के वारी पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने कौशल्या देवी लक्ष्मी कुमारी सहित एक दर्जन भूमिहीन परिवारों को भूमि का प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रत्येक परिवार को तीन-तीन डेसिमल वासगीत भूमि का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी गई। भूमिहीन परिवारों को भूमि का प्रमाण पत्र मिलना उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- भाकपा (माले) ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले मंगलवार को पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजुमदार की 54वीं शहादत बरसी रहीमाबाद के बहादुरनगर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी एवं जनसंगठनों को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान और मौलिक अधिकारों पर उत्पन्न खतरों तथा विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में कथित लूट और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनआंदोलनों को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील ताजपुरवासियों से की गई।1
- समस्तीपुर. मुसरीघरारी डिज्नीलैंड मेले में लगातार हो रहे मारपीट और हंगामे की घटना ने, सारे सुरक्षा व्यवस्था की पोलपटी खोल दिया है.1