Shuru
Apke Nagar Ki App…
🙏🙏🙏🙏🙏 आप देख रहे है हमारा न्यू पेपर दैनिक शौर्य टाईम्स आपका दिन शुभ और जीवन मंगलमय हो अंबाह की आज की सुपर टॉप न्यूज
Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
🙏🙏🙏🙏🙏 आप देख रहे है हमारा न्यू पेपर दैनिक शौर्य टाईम्स आपका दिन शुभ और जीवन मंगलमय हो अंबाह की आज की सुपर टॉप न्यूज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता! 🚨 35 दिन बाद भी मिठाई के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार! 👇 दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद उठे गंभीर सवाल—सैंपल जांच में आखिर कितना समय लगेगा? ☝️👇 दिमनी/मुरैना। दिमनी थाना चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा करीब 35 दिन पहले कार्रवाई कर मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे। कार्रवाई के बाद अब तक सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 👉इस मामले में जब खाद्य विभाग के अधिकारी अनिल परिहार से कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट आने में लगने वाले समय के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई और जांच का समय निश्चित नहीं होता। इसके बाद विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि सैंपल की जांच प्रक्रिया में 14 दिवस से अधिक समय भी लग सकता है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है। ⚠️ सवाल यह है—जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक क्या होगा? खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने के बाद यदि रिपोर्ट आने में सप्ताहों या महीनों का समय लग सकता है, तो उस दौरान संबंधित दुकान पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी कैसे होगी? 👉अगर सैंपल वास्तव में मानकों के विपरीत पाए जाते हैं, तो रिपोर्ट आने तक उपभोक्ताओं द्वारा उस दुकान से खाद्य पदार्थों का सेवन किए जाने की स्थिति में जनस्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव की जिम्मेदारी किसकी होगी? *सैंपल लेने के बाद जिम्मेदारी खत्म नहीं होनी चाहिए* 👉खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य केवल सैंपल लेना नहीं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना भी है। यदि किसी दुकान से नमूना लिया गया है तो जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित मामले की निगरानी और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया कितनी प्रभावी है—इस पर भी स्पष्ट व्यवस्था होना जरूरी है। 👉यह मामला केवल एक मिठाई की दुकान तक सीमित नहीं है। खाद्य पदार्थों, दूध, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के लिए लिए जाने वाले सैंपलों की जांच प्रक्रिया में यदि अनावश्यक देरी होती है, तो इसका सीधा संबंध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़ जाता है। 🔎 जनता पूछ रही है कई सवाल ▪️ सैंपल लेने के बाद जांच रिपोर्ट आने की अधिकतम समय-सीमा क्या है? ▪️ 35 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट क्यों नहीं आई? ▪️ रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान की निगरानी कौन करता है? ▪️ यदि सैंपल अमानक पाया जाता है तो बीच की अवधि में बिके खाद्य पदार्थों की जिम्मेदारी किसकी होगी? ▪️ क्या लंबित सैंपलों की नियमित समीक्षा होती है? ▪️ आम उपभोक्ता को सैंपल की स्थिति और रिपोर्ट की जानकारी कैसे मिलेगी? *व्यवस्था पर सवाल, दुकानदार पर सीधा आरोप नहीं* 👉इस पूरे मामले में सवाल संबंधित दुकानदार से ज्यादा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया की गति पर उठ रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी दुकानदार को दोषी मानना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में देरी होती है तो प्रशासन से यह जरूर पूछा जाना चाहिए कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरिम व्यवस्था क्या है। 🚨 एक सैंपल की रिपोर्ट में देरी, हजारों उपभोक्ताओं की चिंता! खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई का असर तभी दिखाई देगा, जब सैंपल लेने से लेकर जांच रिपोर्ट और अंतिम कार्रवाई तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी हो। वरना कार्रवाई कागजों तक सीमित रह जाने का खतरा बना रहता है। 👉अब देखने वाली बात यह है कि दिमनी चौराहे की मिठाई दुकान से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आखिर कब सामने आती है और खाद्य विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।1
- बाइक को ईको कार ने मारी सामने से टक्कर, दो की मौत भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला पोरसा। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी क्षेत्र स्थित सुकाण्ड जैन मंदिर से दर्शन करने के बाद पोरसा की ओर लौट रहे थे। दोनों भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- राजाखेड़ा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने भरे नामांकन,कांग्रेस से अंजलि और बीजेपी से पूनम सोनी ने भरा पर्चा, कांग्रेस का बोर्ड बनना तय धौलपुर जिले की राजाखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन पूरे हो गए। दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए गए नामांकनों में कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 6 से चुनी गई अंजलि को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने वार्ड नंबर 28 से जीतीं पूनम सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ही उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपना पर्चा दाखिल किया। राजाखेड़ा में पालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर 6 से जीतीं अंजलि ने हाल ही में हुए वार्ड पार्षद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सरोज देवी को 205 वोटों से हराया था। वहीं वार्ड नंबर 28 से जीतीं पूनम सोनी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सतीश को 32 वोटों से हराया था। बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन जमा होने के बाद अब गुरुवार 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 18 सितंबर शुक्रवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापस लेने का समय खत्म होने के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी। राजाखेड़ा में कांग्रेस के पास बहुमत है। 14 सितंबर को हुई पार्षद पद के चुनाव की मतगणना में राजाखेड़ा के 35 वार्डों में से 23 वार्डों में कांग्रेस, 9 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और एक में बसपा ने जीत हासिल की थी। राजाखेड़ा में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बहुमत के लिए 18 वोटों की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस के पास 23 वोट होने से कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय है। राजाखेड़ा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने भरे नामांकन,कांग्रेस से अंजलि और बीजेपी से पूनम सोनी ने भरा पर्चा, कांग्रेस का बोर्ड बनना तय धौलपुर जिले की राजाखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन पूरे हो गए। दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए गए नामांकनों में कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 6 से चुनी गई अंजलि को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने वार्ड नंबर 28 से जीतीं पूनम सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ही उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपना पर्चा दाखिल किया। राजाखेड़ा में पालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित था। वार्ड नंबर 6 से जीतीं अंजलि ने हाल ही में हुए वार्ड पार्षद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सरोज देवी को 205 वोटों से हराया था। वहीं वार्ड नंबर 28 से जीतीं पूनम सोनी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सतीश को 32 वोटों से हराया था। बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन जमा होने के बाद अब गुरुवार 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 18 सितंबर शुक्रवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापस लेने का समय खत्म होने के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद 21 सितंबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी। राजाखेड़ा में कांग्रेस के पास बहुमत है। 14 सितंबर को हुई पार्षद पद के चुनाव की मतगणना में राजाखेड़ा के 35 वार्डों में से 23 वार्डों में कांग्रेस, 9 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और एक में बसपा ने जीत हासिल की थी। राजाखेड़ा में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बहुमत के लिए 18 वोटों की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस के पास 23 वोट होने से कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय है।1
- कुल्हाौली मोड़ पर किराना दुकानदार और पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, शराब-रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कुल्हाौली मोड़ पीपल वाली चौकी के पास किराना दुकान चलाने वाले भीकम रजक और उनके पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद फरियादी भीकम रजक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब 9:00 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे, तब पड़ोस में मनीष रावत और उसका दोस्त विजय बघेल शराब के नशे में गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गए। उस समय अन्य दुकानदारों के आ जाने से आरोपी वहां से चले गए थे। हथियारों और बेल्ट से किया हमला, रंगदारी की मांग अगले दिन 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी मनीष रावत, अजय रावत, विजय बघेल, सोनू रावत, पारस जाटव, पवन जाटव और 2 अन्य साथी चार मोटरसाइकिलों से आए। आरोपियों ने एकराय होकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और शराब के लिए 5,000 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अजय रावत ने बेल्ट से फरियादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। बचाने आए पड़ोसियों से भी मारपीट फरियादी को बचाने आए पड़ोसी दुकानदार नीतेश श्रीवास और मांगीलाल धाकड़ के साथ भी आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। तीन आरोपी मौके पर दबोचे गए घटनास्थल पर पत्नी और अन्य राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीन आरोपियों—विजय बघेल, मनीष रावत और अजय रावत—को मौके पर ही पकड़ लिया गया। भागते समय गिरने से आरोपियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *आगरा देहात ब्रेकिंग!!!* आगरा सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण तबाही, पूरा घर धू-धूकर जला सिलेंडर फटते ही मकान में लगी भीषण आग, लाखों की गृहस्थी खाक बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान भीषण आग में जलकर राख सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, घर का सामान धू-धूकर जला मोटरसाइकिल, फ्रिज, फर्नीचर और सिलाई मशीन आग की भेंट चढ़ी शादी की खुशियों की तैयारी पर आग का कहर, बेटी के लिए रखा सामान जला एक धमाके ने उजाड़ दी पूरी गृहस्थी, लाखों रुपये का सामान राख सिलेंडर फटा और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को लिया चपेट में घर में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान नगर पंचायत और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा, काबू में आई आग गनीमत रही हादसे के वक्त घर में नहीं था कोई, बड़ा हादसा टला किरावली के वार्ड नंबर 14 में सिलेंडर ब्लास्ट, घर का कोना-कोना जला आग ने निगली पूरी गृहस्थी, बेटी की शादी का सामान भी नहीं बचा सिलेंडर विस्फोट के बाद भड़की आग, मकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक किरावली में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, परिवार को लाखों की चपत धुएं और आग से घिरा मकान, नगर पंचायत व दमकल टीम ने पाया काबू...1
- साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक राजकीय महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 500 छात्र-छात्राओं व स्टाफ को दी सुरक्षा की जानकारी धौलपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा सभी सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई। फर्जी जॉब ऑफर और निवेश से रहें सावधान पुलिस अधिकारियों ने टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर, ट्रेडिंग एप, क्रिप्टोकरेंसी और निवेश योजनाओं से सावधान रहने की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठग अधिक रिटर्न का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग एप पर निवेश करवाते हैं और बाद में टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगते हैं। संदिग्ध APK फाइल और स्क्रीन शेयरिंग एप से बचने की सलाह कार्यक्रम में संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और मोबाइल में एप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई। व्हाट्सऐप व टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा AnyDesk, QuickSupport और UltraViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में जागरूक किया गया। KYC के नाम पर ठगी से रहें सतर्क पुलिस ने बताया कि साइबर ठग बैंक या टेलीकॉम अधिकारी बनकर फोन करते हैं और KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता या सिम बंद होने का डर दिखाते हैं। इसके बाद OTP, कार्ड नंबर या UPI पिन हासिल कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को स्पष्ट किया गया कि बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। फर्जी शॉपिंग साइट, लॉटरी और फिशिंग लिंक से सावधानी फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट, सस्ते ऑफर, लॉटरी, इनाम और गिफ्ट के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग नकली लिंक अथवा वेबसाइट के जरिए लोगों से भुगतान करवाते हैं या बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या उसमें व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई। लोन एप और ब्लैकमेलिंग से रहें सावधान नकली लोन एप के जरिए होने वाली ठगी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे एप मोबाइल के कॉन्टेक्ट और गैलरी का एक्सेस लेकर बाद में अधिक ब्याज व शुल्क के नाम पर रकम मांग सकते हैं तथा भुगतान नहीं करने पर फोटो के दुरुपयोग के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास कर सकते हैं। अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, एप या निवेश प्रस्ताव पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।4
- बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने1
- बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण बीआरसी लहार और सांदीपनि प्राचार्य ने किया एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण लहार। शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चल रहे चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) अजय कुमार झा और सांदीपनि प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) भिंड शिवब्रह्म सिंह जादौन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड लहार के कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के प्रभावी शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीआरसी अजय कुमार झा और प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया। अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं, ताकि कक्षा का वातावरण भयमुक्त, रुचिकर और आनंदमयी बन सके। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक पूरी निष्ठा के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अधिकारी व स्टाफ: वरिष्ठ बीएसी उमाशंकर त्रिपाठी, ब्लॉक सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया, एमआईएस कोऑर्डिनेटर रमाकांत शर्मा और आकाश दीक्षित। मास्टर ट्रेनर्स: धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, सौरभ ओझा, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार।1