साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक राजकीय महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 500 छात्र-छात्राओं व स्टाफ को दी सुरक्षा की जानकारी धौलपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा सभी सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई। फर्जी जॉब ऑफर और निवेश से रहें सावधान पुलिस अधिकारियों ने टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर, ट्रेडिंग एप, क्रिप्टोकरेंसी और निवेश योजनाओं से सावधान रहने की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठग अधिक रिटर्न का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग एप पर निवेश करवाते हैं और बाद में टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगते हैं। संदिग्ध APK फाइल और स्क्रीन शेयरिंग एप से बचने की सलाह कार्यक्रम में संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और मोबाइल में एप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई। व्हाट्सऐप व टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा AnyDesk, QuickSupport और UltraViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में जागरूक किया गया। KYC के नाम पर ठगी से रहें सतर्क पुलिस ने बताया कि साइबर ठग बैंक या टेलीकॉम अधिकारी बनकर फोन करते हैं और KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता या सिम बंद होने का डर दिखाते हैं। इसके बाद OTP, कार्ड नंबर या UPI पिन हासिल कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को स्पष्ट किया गया कि बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। फर्जी शॉपिंग साइट, लॉटरी और फिशिंग लिंक से सावधानी फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट, सस्ते ऑफर, लॉटरी, इनाम और गिफ्ट के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग नकली लिंक अथवा वेबसाइट के जरिए लोगों से भुगतान करवाते हैं या बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या उसमें व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई। लोन एप और ब्लैकमेलिंग से रहें सावधान नकली लोन एप के जरिए होने वाली ठगी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे एप मोबाइल के कॉन्टेक्ट और गैलरी का एक्सेस लेकर बाद में अधिक ब्याज व शुल्क के नाम पर रकम मांग सकते हैं तथा भुगतान नहीं करने पर फोटो के दुरुपयोग के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास कर सकते हैं। अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, एप या निवेश प्रस्ताव पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक राजकीय महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 500 छात्र-छात्राओं व स्टाफ को दी सुरक्षा की जानकारी धौलपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा सभी सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने की सलाह
दी गई। फर्जी जॉब ऑफर और निवेश से रहें सावधान पुलिस अधिकारियों ने टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर, ट्रेडिंग एप, क्रिप्टोकरेंसी और निवेश योजनाओं से सावधान रहने की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठग अधिक रिटर्न का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग एप पर निवेश करवाते हैं और बाद में टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगते हैं। संदिग्ध APK फाइल और स्क्रीन शेयरिंग एप से बचने की सलाह कार्यक्रम में संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और मोबाइल में एप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई। व्हाट्सऐप व टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा AnyDesk, QuickSupport और UltraViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से होने वाली ठगी के
बारे में जागरूक किया गया। KYC के नाम पर ठगी से रहें सतर्क पुलिस ने बताया कि साइबर ठग बैंक या टेलीकॉम अधिकारी बनकर फोन करते हैं और KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता या सिम बंद होने का डर दिखाते हैं। इसके बाद OTP, कार्ड नंबर या UPI पिन हासिल कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को स्पष्ट किया गया कि बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। फर्जी शॉपिंग साइट, लॉटरी और फिशिंग लिंक से सावधानी फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट, सस्ते ऑफर, लॉटरी, इनाम और गिफ्ट के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग नकली लिंक अथवा वेबसाइट के जरिए लोगों से भुगतान करवाते हैं या बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या उसमें व्यक्तिगत एवं
वित्तीय जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई। लोन एप और ब्लैकमेलिंग से रहें सावधान नकली लोन एप के जरिए होने वाली ठगी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे एप मोबाइल के कॉन्टेक्ट और गैलरी का एक्सेस लेकर बाद में अधिक ब्याज व शुल्क के नाम पर रकम मांग सकते हैं तथा भुगतान नहीं करने पर फोटो के दुरुपयोग के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास कर सकते हैं। अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, एप या निवेश प्रस्ताव पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
- साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक राजकीय महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 500 छात्र-छात्राओं व स्टाफ को दी सुरक्षा की जानकारी धौलपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा सभी सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई। फर्जी जॉब ऑफर और निवेश से रहें सावधान पुलिस अधिकारियों ने टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले फर्जी वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर, ट्रेडिंग एप, क्रिप्टोकरेंसी और निवेश योजनाओं से सावधान रहने की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठग अधिक रिटर्न का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग एप पर निवेश करवाते हैं और बाद में टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगते हैं। संदिग्ध APK फाइल और स्क्रीन शेयरिंग एप से बचने की सलाह कार्यक्रम में संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और मोबाइल में एप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई। व्हाट्सऐप व टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑटो डाउनलोड फीचर बंद रखने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा AnyDesk, QuickSupport और UltraViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में जागरूक किया गया। KYC के नाम पर ठगी से रहें सतर्क पुलिस ने बताया कि साइबर ठग बैंक या टेलीकॉम अधिकारी बनकर फोन करते हैं और KYC अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता या सिम बंद होने का डर दिखाते हैं। इसके बाद OTP, कार्ड नंबर या UPI पिन हासिल कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को स्पष्ट किया गया कि बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। फर्जी शॉपिंग साइट, लॉटरी और फिशिंग लिंक से सावधानी फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट, सस्ते ऑफर, लॉटरी, इनाम और गिफ्ट के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग नकली लिंक अथवा वेबसाइट के जरिए लोगों से भुगतान करवाते हैं या बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या उसमें व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी गई। लोन एप और ब्लैकमेलिंग से रहें सावधान नकली लोन एप के जरिए होने वाली ठगी को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे एप मोबाइल के कॉन्टेक्ट और गैलरी का एक्सेस लेकर बाद में अधिक ब्याज व शुल्क के नाम पर रकम मांग सकते हैं तथा भुगतान नहीं करने पर फोटो के दुरुपयोग के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास कर सकते हैं। अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, एप या निवेश प्रस्ताव पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।4
- रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है। मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है। रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है। मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है।4
- धौलपुर में नगर परिषद धौलपुर सभापति पद के लिए 9 आवेदन किया धौलपुर में नगर परिषद धौलपुर सभापति पद के लिए 9 आवेदन किया जिनमे कांग्रेस से शराफत खान एवं सीमा शर्मा बसपा से डॉक्टर सुभाष शर्मा, निर्दलीय गिरीश गर्ग,निशांत सिंह चौधरी, कमलजीत, सत्यदीप कंसाना, नरेंद्र सिंह जाट और पप्पू ने आवेदन किया1
- कुल्हाौली मोड़ पर किराना दुकानदार और पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, शराब-रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कुल्हाौली मोड़ पीपल वाली चौकी के पास किराना दुकान चलाने वाले भीकम रजक और उनके पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद फरियादी भीकम रजक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब 9:00 बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे, तब पड़ोस में मनीष रावत और उसका दोस्त विजय बघेल शराब के नशे में गाली-गलौज और अश्लील बातें कर रहे थे। मना करने पर दोनों आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गए। उस समय अन्य दुकानदारों के आ जाने से आरोपी वहां से चले गए थे। हथियारों और बेल्ट से किया हमला, रंगदारी की मांग अगले दिन 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी मनीष रावत, अजय रावत, विजय बघेल, सोनू रावत, पारस जाटव, पवन जाटव और 2 अन्य साथी चार मोटरसाइकिलों से आए। आरोपियों ने एकराय होकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और शराब के लिए 5,000 रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। अजय रावत ने बेल्ट से फरियादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। बचाने आए पड़ोसियों से भी मारपीट फरियादी को बचाने आए पड़ोसी दुकानदार नीतेश श्रीवास और मांगीलाल धाकड़ के साथ भी आरोपियों ने लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। तीन आरोपी मौके पर दबोचे गए घटनास्थल पर पत्नी और अन्य राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। भागने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीन आरोपियों—विजय बघेल, मनीष रावत और अजय रावत—को मौके पर ही पकड़ लिया गया। भागते समय गिरने से आरोपियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- रोडवेज एटक की नई कार्यकारिणी गठित, ध्यान सिंह लांगी बने अध्यक्ष 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन ‘एटक’ शाखा धौलपुर आगार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की ओर से जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार ध्यान सिंह लांगी को अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता एवं राजरूप सिंह लांगी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ताराचंद अग्रवाल को वित्त सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर गणेश कुमार पाल, हेमेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र चौधरी और विनीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में धीरबल सिंह, दिनेश त्यागी, राघवेन्द्र सिंह और सुरेश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेराम चौधरी एवं अच्युत सिंह परमार को सलाहकार की जिम्मेदारी मिली है। मीडिया/प्रचार सचिव के पद पर धीरेन्द्र कुमार, संगठन सचिव के पद पर श्याम सुंदर, मुकेश यादव, श्याम सुंदर त्यागी एवं प्रताप सिंह, जबकि संजय त्यागी को संयुक्त वित्त सचिव बनाया गया है।4
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट बाड़ी नगर पालिका चुनाव में वोटिंग को लेकर झगड़ा, प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं डालने पर मारपीट, घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, घायल युवक बाड़ी अस्पताल में भर्ती, घायल की पत्नी ने थाने पहुंचे पुलिस से की शिकायत, छोटे-छोटे बच्चों की भी की गई पिटाई, पीड़ित ने मोबाइल छीनने और रुपए लूटने का भी लगाया आरोप, कोतवाली पुलिस कर रही है मामले की जांच।1
- नए भारत की नई उड़ानभारतीय इंजीनियरों की प्रतिमामेहनत और नवाचार *नए भारत की नई उड़ान, भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार से गढ़े जा रहे विकास के नए कीर्तिमान!* 🇮🇳 तकनीक से तरक्की तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भरता तक… भारतीय इंजीनियर देश के विकास को दे रहे हैं नई गति और नई दिशा। #EngineersDay1
- प्रसिद्ध मचकुंड मेले की हुई शुरुआत साधु संतों ने किया शाही स्नान भारी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष1