ललितपुर। न्याय पंचायत बिल्ला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ, सेमरा बड़ा और गुगरवारा में मंगलवार शाम जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजन हुए और भगवान के विमानों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु नदी घाटों तक पहुंचे। ग्राम चिगलौआ में शाम के समय श्रद्धालु भगवान का विमान लेकर मंदिर के पास स्थित नदी घाट पहुंचे ललितपुर। न्याय पंचायत बिल्ला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ, सेमरा बड़ा और गुगरवारा में मंगलवार शाम जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजन हुए और भगवान के विमानों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु नदी घाटों तक पहुंचे। ग्राम चिगलौआ में शाम के समय श्रद्धालु भगवान का विमान लेकर मंदिर के पास स्थित नदी घाट पहुंचे। यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान को नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान के विमान के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली। वहीं ग्राम पंचायत गुगरवारा में ग्रामीण भगवान का विमान लेकर गाईयाघाट स्थित सजनाम नदी पहुंचे। यहां भगवान को स्नान कराने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और इसके बाद भगवान का विमान लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसी तरह ग्राम पंचायत सेमरा बड़ा में भी जलझूलनी ग्यारस पर शाम से ही उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीण भगवान का विमान लेकर सजनाम नदी पहुंचे, जहां भगवान को स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विमान को लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। तीनों गांवों में जलझूलनी ग्यारस के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम से शुरू हुए धार्मिक आयोजनों के दौरान गांवों में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

- *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* गांवमे पसरा सन्नाटा *ककरवाहा में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत* *बड़ागांव धसान।* थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव (मदनीखेरा) में मंगलवार दोपहर गऊताल तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय अनिकेत अहिरवार पिता बबलू और उसके चचेरे भाई 7 वर्षीय हेमंत अहिरवार पिता देवी के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अनिकेत के बड़े भाई रितेश (10) के साथ तालाब में नहाने गए थे। दोनों को डूबता देख रितेश ने पास के खेत में उड़द काट रहे चाचा प्रमोद को सूचना दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर बड़ागांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हेमंत के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह चाचा के पास रह रहा था। थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।1
- श्रद्धापूर्वक मनायी गई जलझूलनी एकादशी, देव विग्रहों का तालाबों में कराया गया जलाभिषेक जलझूलनी एकादशी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बुधवार को कस्बे में स्थित विभिन्न मंदिरों और देवालयों से विग्रहों को सुंदर सुसज्जित विमानों में विराजमान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई और स्थानीय तालाब पर सभी का जलाभिषेक किया गया। डोल ग्यारस के नाम से पुकारे जाने वाले इस त्यौहार पर मंदिरों के गर्भगृह से विग्रहों का स्थानीय जलस्रोतों तक ससम्मान ले जाकर जलाभिषेक कराया जाता, ऐसी मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर देव विग्रहों के जलाभिषेक के बाद जलस्रोतों का जल स्वच्छ और पवित्र हो जाता है। इस दौरान कस्बे में बुधवार शाम जलाभिषेक यात्रा शालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर, ठेकेदार के हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर, बजरंगबली मंदिर रावतपुरा, मोतीमहाराज मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीलवकुश मंदिर रनगांव समेत विभिन्न मंदिरों से विमान पुराना बाजार स्थित पाठकान जी मंदिर पर एकत्र हुये जहां सभी विमानों में विराजमान विग्रहों की मंगल आरती की गई जिसके पश्चात सभी विमान स्थानीय प्राचीन तालाब पर पहुंचे जहां विग्रहों का जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक के उपरांत सभी विमान वापस अपने अपने मंदिरों में पहुंचे जहां गर्भगृह में विग्रहों को ससम्मान विराजमान करा दिया गया।1
- मड़ावरा में परम्परागत रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व मड़ावरा में परम्परागत रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व। मड़ावरा सहित क्षेत्र में डोल ग्यारस का पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जी को विमानों में विठालकर पाठक जी के मन्दिर पर लाया गया जहाँ पर भगवान जी की पूजा करके आरती उतारी गयी। पश्चात भगवान जी को मंगलवार शाम करीब 5 बजे विमानों द्वारा कस्वे के तालाब पर ले जाकर स्नान कराकर पूजा की गयी और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों द्वारा भजन कीर्तन गाये गये।4
- खबर टीकमगढ़ पलेरा में काली कंबल वाले बाबा का दरबार,नगर में काली कंबल वाले बाबा का दरबार लगा, जहां हर दर्द का समाधान होने का दावा किया गया। बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में लकवा, जोड़ों के दर्द सहित तमाम बीमारियों के मरीज पहुंचे। जहां बाबा ने कंबल ओढ़ाकर और हाथ थपथपाकर मरीजों को आराम पहुंचाया। बाबा ने दावा किया कि मानव शरीर में जितनी भी बीमारियां हैं, बाबा ने दावा किया कि मानव शरीर में जितनी भी बीमारियां हैं, काली माता के आशीर्वाद से लोगों को आराम लगता है।1
- कुएं में मिला लापता युवती का शव, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला बाहर, पुलिस जांच में जुटी टीकमगढ़ जतारा 22 सितंबर टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लार खुर्द गांव के कुएं में एक युवती का शव मिलने से गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम लार खुर्द गांव से आज मंगलवार की सुबह एक युवती लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद युवती का शव उसके मकान के पीछे के एक कुएं में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर कुएं से युवती के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- ललितपुर में जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरनी चौराहे स्थित गौशाला में देर रात एक युवक के घुसने और जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक चोरी के इरादे से गौशाला परिसर में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने वहां जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। युवक से बचने के लिए बंदर इधर-उधर भागता रहा, लेकिन हमले के कारण वह कई जगह घायल हो गया। सुबह गौशाला पहुंचे लोगों ने बंदर को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक बंदर पर पत्थरों से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नई बस्ती चौकी क्षेत्र में क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लोगों ने पुलिस से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।1
- टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।* टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम गोर में उमंग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ।*1
- करेंट लगने से महिला की मौत, परिजनों ने बिजली कार्यालय के बाहर शव को रखकर किया प्रदर्शन टीकमगढ़ जिले के चंदेरा गांव में करंट लगने से महिला लाड कुंवर कुशवाहा 30 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली कार्यालय के बाहर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ओआईसी पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ललितपुर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार गिरा, करंट की चपेट में आकर गाय-बछिया की मौत ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम छिल्ला में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से दुधारू गाय और बछिया की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पशु मालिक अशोक अहिरवार पुत्र जमुरा अहिरवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।1