Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश रूठी तो शिवजी को किया जलमग्न, नीलकंठ मंदिर में गूंजे वर्षा के मंत्र कुशलगढ़, 27 सितंबर। कम वर्षा के बीच अच्छी बारिश की कामना को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। शिवलिंग को जलमग्न कर श्रद्धालुओं ने वर्षा की प्रार्थना की। गायत्री यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। नीलकंठ महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर पर्याप्त वर्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में विजयपाल सिंह जादव, पंडित हेमेन्द्र पांड्या, नरेश गादिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बारिश रूठी तो शिवजी को किया जलमग्न, नीलकंठ मंदिर में गूंजे वर्षा के मंत्र कुशलगढ़, 27 सितंबर। कम वर्षा के बीच अच्छी बारिश की कामना को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। शिवलिंग को जलमग्न कर श्रद्धालुओं ने वर्षा की प्रार्थना की। गायत्री यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। नीलकंठ महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर पर्याप्त वर्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में विजयपाल सिंह जादव, पंडित हेमेन्द्र पांड्या, नरेश गादिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारिश रूठी तो शिवजी को किया जलमग्न, नीलकंठ मंदिर में गूंजे वर्षा के मंत्र कुशलगढ़, 27 सितंबर। कम वर्षा के बीच अच्छी बारिश की कामना को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष आयोजन हुआ। शिवलिंग को जलमग्न कर श्रद्धालुओं ने वर्षा की प्रार्थना की। गायत्री यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। नीलकंठ महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर पर्याप्त वर्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में विजयपाल सिंह जादव, पंडित हेमेन्द्र पांड्या, नरेश गादिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- बांसवाड़ा राजस्थान में गणपति विसर्जन करने चले शहर वासी उमड़ा सैलाब1
- सरेडी बड़ी केन्द्र'बी' में 'आंगन मिलन समारोह' संपन्न, बच्चों व महिलाओं को दी पोषण की जानकारी दी | राज्य सरकार के निर्देशानुसार गढ़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरेडी बड़ी मे स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र 'बी' में भव्य 'आंगन मिलन समारोह' आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य स्थानिय विद्यालय के अध्यापक जिसमे मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शाह रहे तथा अध्यक्षता कृपा शंकर जी जोशी ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद जी पाठक, लोकेश जी पाठक और जगदीश जी , हेमा जोशी उपस्थित रहे। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कामिनी त्रिवेदी और शांता रावल को अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर भुवन त्रिवेदी, भूपेंद्र जोशी, केशवलाल जोशी, मणिलाल जोशी सहित आसपास के बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।2
- *प्राइम न्यूज राजस्थान की विशेष कवरेज - नारी शक्ति विशेष* *ब्यूरो रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सोनी, कुशलगढ़ (बांसवाड़ा)* *"जागेगी नारी तो जगेगा सनातन" - नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल से तीखे सवाल, बेबाक जवाब* *कुशलगढ़।* बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ की धरती से राष्ट्रीय सनातन मानव धर्म रक्षा संघ भारत की नारी शक्ति प्रमुख श्रीमती साधना पंचाल डुंगरीपाड़ा ने प्राइम न्यूज राजस्थान से विशेष संवाद किया। वागड़ की यह वीरांगना आज हजारों महिलाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। पेश है 5 सवालों में सनातन का सार। *सवाल 1: संघ में नारी शक्ति की क्या भूमिका है?* *साधना जी:* हमारे संघ में नारी शक्ति शोभा नहीं, सेना है। पुरुष संगठन चलाता है, लेकिन नारी संगठन को संस्कार देती है। हमारी तीन बड़ी जिम्मेदारी है। पहला - घर-घर में धर्म की अलख जगाना। हम पीपलीपाड़ा से लेकर छोटी सरवा तक हर आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर माताओं को एकत्रित करती हैं। दूसरा - हम धर्म की ढाल हैं। जहां-जहां धर्म पर प्रहार होता है, वहां नारी शक्ति सबसे पहले पहुंचती है। तीसरा - हम भविष्य की निर्माता हैं। एक संस्कारी मां ही शिवाजी जैसे पुत्र को जन्म दे सकती है। इसलिए संघ ने नारी को केंद्र में रखा है। *सवाल 2: आज की सनातनी महिलाओं को आपका संदेश?* *साधना जी:* बहनों, तुम खुद को कमजोर मत समझो। तुम वही हो जिसने सीता बनकर त्याग दिखाया, सावित्री बनकर मृत्यु को हराया। आज फैशन के नाम पर अपनी जड़ें मत काटो। जींस पहनो लेकिन माथे पर बिंदी जरूर लगाओ। इंस्टाग्राम चलाओ लेकिन दिन में एक बार गीता का एक श्लोक जरूर पढ़ो। अपनी बेटी को केवल डॉक्टर, इंजीनियर नहीं, धर्म रक्षिका भी बनाओ। याद रखो - जब नारी बिंदी लगाना छोड़ देती है, तो संस्कृति दम तोड़ने लगती है। *सवाल 3: बांसवाड़ा-कुशलगढ़ में अवैध धर्मांतरण पर आपका संदेश?* *साधना जी:* यह वागड़ के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को प्रलोभन देकर, इलाज और पैसे का लालच देकर उनका धर्म बदला जा रहा है। मैं अपनी हर बहन से कहूंगी - सावधान रहो। कोई अगर कहे कि तुम्हारे देवी-देवता कुछ नहीं करते, तो उसे वहीं रोक दो। हमारा धर्म चावल की बोरी में बिकने वाला नहीं है। अपने बच्चों को चर्च के प्रलोभन से बचाओ। अपने घर में तुलसी लगाओ, रोज दीया जलाओ। अगर कोई जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराए तो तुरंत राष्ट्रीय सनातन मानव धर्म रक्षा संघ को सूचित करो। हम प्रशासन के साथ मिलकर आपकी रक्षा करेंगे। अपना धर्म मत छोड़ो, यही तुम्हारी पहचान है। *सवाल 4: युवा वर्ग में श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के पतन पर आपके विचार?* *साधना जी:* बहुत पीड़ा होती है। आज का युवा भगवान से ज्यादा गूगल पर विश्वास करता है। मां-बाप को प्रणाम नहीं, गुड मॉर्निंग बोलता है। इसका दोषी कौन? हम खुद। हमने बच्चों को मोबाइल तो दिया, लेकिन रामायण नहीं दी। मैंने देखा है - जिन घरों में सुबह हनुमान चालीसा बजती है, उन घरों के बच्चे नशे से दूर रहते हैं। श्रद्धा उपदेश से नहीं, अभ्यास से आती है। रोज अपने बच्चों के साथ 10 मिनट भजन करो। उन्हें बताओ कि झलकारी बाई कौन थी, पद्मावती कौन थी। जब तक संस्कार नहीं होंगे, तब तक संस्कृति नहीं बचेगी। *सवाल 5: धर्म-कर्म पर कोई कविता के माध्यम से संदेश?* *साधना जी:* मेरे दिल से निकली एक कविता आपके दर्शकों के लिए - *उठो सनातनी वीरांगनाओं, अब शंखनाद कर दो।* *धर्मांतरण की लहरों को, अब तुम ही मात कर दो।* *जिस आंगन में दीया जलेगा, वहां अंधेरा हारेगा।* *जिस घर में गीता पढ़ी जाएगी, वह घर स्वर्ग बनेगा।* *दान करो, पुण्य करो, यही सनातन कहता है।* *नारी जगेगी तो ही, मेरा वतन बचेगा।* अंत में साधना जी ने कहा कि उनका जीवन सनातन धर्म के लिए समर्पित है और जब तक वागड़ की हर महिला धर्म के प्रति जागृत नहीं होगी, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।4
- Vadodara bridge traffic se Rahat mile Jo 2 ghante se traffic lagi hui thi1
- गनोड़ा में गणेश विसर्जन के दिन हुआ कुछ ऐसा देख ने उमड़ा जन सैलाब नमस्कार, आप देख रहे हैं 'न्यूज़ 24 वागड़' और मैं हूँ पंडित। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से इस वक्त की एक बड़ी और भक्तिमय खबर। गनोड़ा तहसील में बीते 10 दिनों से जारी गणेश उत्सव का आज धूमधाम और भक्ति भाव के साथ समापन हो गया। गनोड़ा में श्रीगोड़ समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव में हर दिन आस्था और उत्साह का अनोखा रंग देखने को मिला। 10 दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव में श्रीगोड़ समाज द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तिमय भजन संध्या, श्री सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन, डांडिया-गरबा की शाम, और बच्चों व महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ व चम्मच दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन आयोजनों ने पूरे क्षेत्र के माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बनाए रखा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन के दिन गनोड़ा में एक अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। विसर्जन के दिन गनोड़ा के 'सर्व समाज' द्वारा एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में गनोड़ा के हर समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने समाज के गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और जयकारों के बीच गनोड़ा की सड़कों पर एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आँखों से आँसू छलक पड़े। यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भक्तों के इस अपार प्रेम को छोड़कर गणपति बप्पा का भी जाने का मन नहीं कर रहा था। लेकिन भक्तों ने बप्पा को भावुक होकर मनाया और विनती की कि "हे प्रभु! अगर आप इस बार नहीं जाएंगे, तो अगले साल वापस कैसे आएंगे?" भक्तों की इसी कातर पुकार और अटूट भक्ति को सुनकर गणपति बप्पा अगले वर्ष पुन: आने का वचन देकर जाने के लिए तैयार हुए। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के गूंजते जयकारों के साथ बप्पा को अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी गई।1
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।1
- छींच ब्रह्माजी मंदिर ट्रस्ट के 8वें बोर्ड चुनाव 15 नवंबर को, बैठक में चुनाव प्रक्रिया पर बनी सहमति छींच। तीर्थधाम ब्रह्माजी मंदिर ट्रस्ट मंडल छींच की महत्वपूर्ण बैठक ट्रस्ट मंडल संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य के मुख्य आतिथ्य एवं ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष मुकेश दवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट की आगामी गतिविधियों, आय-व्यय और बोर्ड चुनाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में ट्रस्ट मंडल सचिव अशोक उपाध्याय ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान बैठक के प्रमुख बिंदुओं एवं प्रस्तावित कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया। ट्रस्ट मंडल कोषाध्यक्ष रमेश नागर ने त्रैमासिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने ट्रस्ट की वित्तीय गतिविधियों एवं आय-व्यय से संबंधित जानकारी बैठक में रखी, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने चर्चा की। इस दौरान ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष मुकेश दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट मंडल के 8वें बोर्ड के चुनाव आगामी 15 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी कराने के लिए चुनाव अधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्ट मंडल के रमणलाल पंड्या, ब्रजमोहन पंड्या, वालेंग सोलंकी, वासुदेव पंड्या, गोमतीशंकर दवे, फूलशंकर सेवक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में ट्रस्ट की आगामी व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।4