Shuru
Apke Nagar Ki App…
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण कुशीनगर भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, केशव कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पूर्ण समर्पण के साथ करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
Abulaish Ansari Kushinagr News
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण कुशीनगर भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, केशव कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पूर्ण समर्पण के साथ करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर में उल्टा तिरंगा अमृत सरोवर पर वायरल हुआ वीडियो मचा हड़कंप जांच का इंतजार कुशीनगर के पडरौना तहसील क्षेत्र के भिस्वा लाला गांव स्थित अमृत सरोवर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज कथित तौर पर उल्टे क्रम में फहरता दिखाई दे रहा है। तिरंगा हमारे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय उसके सही क्रम और सम्मान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से फहराने को लेकर जागरूकता बढ़े। महत्वपूर्ण: वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित अधिकारियों की जांच/स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- “ईरान ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया!” iran vs America भाईसाहब, ईरान वाले टकटकी लगाए हमारे यहाँ के चुनावों को देख रहे हैं!" ये कहना है गिन्सबर्ग का। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि— "ये जो ईरान की सरकार है न, ये तब तक अपनी गद्दी से नहीं हटने वाली, जब तक आखिरी ईरानी नागरिक भी जिंदा है। इन्हें जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें तो बस हर हाल में सत्ता की मलाई चाहिए। "गिन्सबर्ग ने आगे की बात बताते हुए कहा कि—"एक तरफ जहाँ अमेरिका की जनता आजकल के हालातों से एकदम पक चुकी है, तंग आ चुकी है... वहीं दूसरी तरफ ट्रंप बाबू भी भारी धरम-संकट में फंसे हैं, क्योंकि हार मान लेना उनके बस की बात नहीं है, वो ये खतरा मोल ले ही नहीं सकते। "लेकिन हाँ, उनका ये भी मानना है कि तेहरान (यानी ईरान की सरकार) पुराने आजमाए हुए दांव पर ही बाजी लगा रही है।गिन्सबर्ग ने सीधे-सीधे पोल खोलते हुए कहा कि— "ये ईरान वाले असल में ट्रंप को और पूरे अमेरिका को मिलकर टोपी पहना रहे हैं (यानी बेवकूफ बना रहे हैं)। " उनका सीधा सा गणित ये है कि आज नहीं तो कल, वॉशिंगटन (अमेरिका) को उनकी सारी शर्तों के आगे घुटने टेकने ही पड़ेंगे और आखिर में ईरान को सारे प्रतिबंधों से छूट मिल जाएगी और उनकी चांदी हो जाएगी!1
- हेतिमपुर के देवरिया मोड़ स्थित अभिषेक भारत गैस एजेंसी परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। : एजेंसी संचालक विमलेश यादव और उनके पुत्र काजू यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान संचालक विमलेश यादव और मैनेजर शेखर यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में एजेंसी कर्मचारी, ग्राहक और आसपास के दर्जनों लोग मौजूद रहे।3
- नगर पालिका परिषद पडरौना परिसर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नगर पालिका अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा ,नगर पालिका परिषद पडरौना परिसर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नगर पालिका अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान की मर्यादा के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। वहीं अध्यक्ष ने ध्वजारोहण के उपरांत नगर पालिका के कर्मचारियों,गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन है। स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत देश 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है यह अवसर हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निर्धारित करने की प्रेरणा देता है स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं शहीदों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।4
- कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, DM ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प1
- 15 अगस्त पर दुदही के गर्ल्स स्कूल में नहीं फहरा तिरंगा" : मो. जयबुन निशा स्कूल पर उठे सवाल, प्रबंधन से मांगा जवाब दुदही, कुशीनगर 15, अगस्त 2026 को पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मना रहा था। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों तक तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया गया। लेकिन इसी बीच नगर पंचायत दुदही स्थित *मो. जयबुन निशा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हिंदी-इंग्लिश-उर्दू* में ध्वजारोहण न होने की खबर से सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि पिछले वर्ष इसी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया था। ऐसे में इस बार राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण न होने से कई सवाल उठ रहे हैं। *सबसे बड़े सवाल:* 1. आखिर इस बार स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम की कोई तैयारी क्यों नहीं की गई? 2. क्या स्कूल प्रबंधन ने ध्वजारोहण न करने का कोई निर्णय लिया था? 3. क्या इसके पीछे कोई प्रशासनिक या तकनीकी कारण था? 4. यदि कार्यक्रम नहीं हुआ तो क्या इसकी जानकारी शिक्षा विभाग या अभिभावकों को दी गई थी? 5. स्कूल में छात्राओं के लिए कोई सांस्कृतिक या देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ या नहीं? ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई का केंद्र नहीं होता। बच्चों में देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना जगाने की जिम्मेदारी भी शिक्षण संस्थानों की ही है। ऐसे में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण न होना गंभीर मामला है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रबंधन और शिक्षा विभाग इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दें। यदि कोई वैध कारण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए, और यदि लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई हो। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि *मो. जयबुन निशा गर्ल्स स्कूल प्रबंधन* इस मामले में क्या जवाब देता है।1
- “लाल किले जाने से पहले PM मोदी के ये खास दोस्त मिलने पहुंचे! देखिए सुबह का ये भावुक पल…” 📝 Description प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने खास ‘दोस्तों’ के साथ बिताए भावुक पल सोशल मीडिया पर साझा किए। सुबह की दिनचर्या के तहत पीएम मोदी ने गायों और मोरों को खाना खिलाया। लाल किले के लिए रवाना होने से पहले का यह खास पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। 🇮🇳🦚🐄 “लाल किले जाने से पहले PM मोदी के ये खास दोस्त मिलने पहुंचे! देखिए सुबह का ये भावुक पल…” 📝 Description प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने खास ‘दोस्तों’ के साथ बिताए भावुक पल सोशल मीडिया पर साझा किए। सुबह की दिनचर्या के तहत पीएम मोदी ने गायों और मोरों को खाना खिलाया। लाल किले के लिए रवाना होने से पहले का यह खास पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। 🇮🇳🦚🐄 🔥1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण कुशीनगर भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, केशव कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पूर्ण समर्पण के साथ करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।1