logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, DM ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

19 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, DM ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, DM ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
    1
    कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, DM ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर फरार देवरिया खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कुकुरघाटी में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टाटा सूमो गोल्ड से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरघाटी गांव में घेराबंदी की। इस दौरान टाटा सूमो गोल्ड को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के 304 पाउच बरामद हुए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR01PB1694 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर BR01PE9384 बताया गया है। पुलिस ने मामले में रमेश उर्फ टुनटुन यादव निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खामपार थाने में मु0अ0सं0 189/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 341(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी रमेश उर्फ टुनटुन यादव का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। बरामदगी में टाटा सूमो गोल्ड, एक फर्जी नंबर प्लेट और 304 पाउच अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे समेत खामपार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    फर्जी नंबर प्लेट लगी टाटा सूमो से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर फरार
देवरिया खामपार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम कुकुरघाटी में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टाटा सूमो गोल्ड से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरघाटी गांव में घेराबंदी की। इस दौरान टाटा सूमो गोल्ड को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के 304 पाउच बरामद हुए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट BR01PB1694 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक नंबर BR01PE9384 बताया गया है।
पुलिस ने मामले में रमेश उर्फ टुनटुन यादव निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खामपार थाने में मु0अ0सं0 189/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 341(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नामजद आरोपी रमेश उर्फ टुनटुन यादव का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।
बरामदगी में टाटा सूमो गोल्ड, एक फर्जी नंबर प्लेट और 304 पाउच अंग्रेजी शराब शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे समेत खामपार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर में उल्टा तिरंगा अमृत सरोवर पर वायरल हुआ वीडियो मचा हड़कंप जांच का इंतजार कुशीनगर के पडरौना तहसील क्षेत्र के भिस्वा लाला गांव स्थित अमृत सरोवर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज कथित तौर पर उल्टे क्रम में फहरता दिखाई दे रहा है। तिरंगा हमारे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय उसके सही क्रम और सम्मान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से फहराने को लेकर जागरूकता बढ़े। महत्वपूर्ण: वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित अधिकारियों की जांच/स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    कुशीनगर में उल्टा तिरंगा अमृत सरोवर पर वायरल हुआ वीडियो मचा हड़कंप जांच का इंतजार
कुशीनगर के पडरौना तहसील क्षेत्र के भिस्वा लाला गांव स्थित अमृत सरोवर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज कथित तौर पर उल्टे क्रम में फहरता दिखाई दे रहा है। तिरंगा हमारे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय उसके सही क्रम और सम्मान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से फहराने को लेकर जागरूकता बढ़े।
महत्वपूर्ण: वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित अधिकारियों की जांच/स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। ‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
    1
    शहीदों की स्मृति में जलाए गए दीप, निकाला गया फ्लैग मार्च
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अमर शहीदों को किया नमन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला।
शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सभी को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
‘शहीदों के नाम एक दीप’ से जगमगाया शहीद स्थल
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘शहीदों के नाम एक दीप’ अभियान के तहत शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • “ईरान ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया!” iran vs America भाईसाहब, ईरान वाले टकटकी लगाए हमारे यहाँ के चुनावों को देख रहे हैं!" ये कहना है गिन्सबर्ग का। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि— "ये जो ईरान की सरकार है न, ये तब तक अपनी गद्दी से नहीं हटने वाली, जब तक आखिरी ईरानी नागरिक भी जिंदा है। इन्हें जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें तो बस हर हाल में सत्ता की मलाई चाहिए। "गिन्सबर्ग ने आगे की बात बताते हुए कहा कि—"एक तरफ जहाँ अमेरिका की जनता आजकल के हालातों से एकदम पक चुकी है, तंग आ चुकी है... वहीं दूसरी तरफ ट्रंप बाबू भी भारी धरम-संकट में फंसे हैं, क्योंकि हार मान लेना उनके बस की बात नहीं है, वो ये खतरा मोल ले ही नहीं सकते। "लेकिन हाँ, उनका ये भी मानना है कि तेहरान (यानी ईरान की सरकार) पुराने आजमाए हुए दांव पर ही बाजी लगा रही है।गिन्सबर्ग ने सीधे-सीधे पोल खोलते हुए कहा कि— "ये ईरान वाले असल में ट्रंप को और पूरे अमेरिका को मिलकर टोपी पहना रहे हैं (यानी बेवकूफ बना रहे हैं)। " उनका सीधा सा गणित ये है कि आज नहीं तो कल, वॉशिंगटन (अमेरिका) को उनकी सारी शर्तों के आगे घुटने टेकने ही पड़ेंगे और आखिर में ईरान को सारे प्रतिबंधों से छूट मिल जाएगी और उनकी चांदी हो जाएगी!
    1
    “ईरान ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया!” iran vs America 
भाईसाहब, 
ईरान वाले टकटकी लगाए हमारे यहाँ के चुनावों को देख रहे हैं!"
ये कहना है गिन्सबर्ग का।
उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि—
"ये जो ईरान की सरकार है न,
ये तब तक अपनी गद्दी से नहीं हटने वाली, 
जब तक आखिरी ईरानी नागरिक भी जिंदा है।
इन्हें जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें तो बस हर हाल में सत्ता की मलाई चाहिए।
"गिन्सबर्ग ने आगे की बात बताते हुए कहा 
कि—"एक तरफ जहाँ अमेरिका की जनता आजकल के हालातों से एकदम पक चुकी है, 
तंग आ चुकी है... 
वहीं दूसरी तरफ ट्रंप बाबू भी भारी धरम-संकट में फंसे हैं,
क्योंकि हार मान लेना उनके बस की बात नहीं है,
वो ये खतरा मोल ले ही नहीं सकते।
"लेकिन हाँ,
उनका ये भी मानना है कि तेहरान (यानी ईरान की सरकार)
पुराने आजमाए हुए दांव पर ही बाजी लगा रही है।गिन्सबर्ग ने सीधे-सीधे पोल खोलते हुए कहा कि—
"ये ईरान वाले असल में ट्रंप को और पूरे अमेरिका को मिलकर टोपी पहना रहे हैं
(यानी बेवकूफ बना रहे हैं)।
" उनका सीधा सा गणित ये है कि आज नहीं तो कल, वॉशिंगटन (अमेरिका)
को उनकी सारी शर्तों के आगे घुटने टेकने ही पड़ेंगे और आखिर में ईरान को सारे प्रतिबंधों से छूट मिल जाएगी और उनकी चांदी हो जाएगी!
    user_RIYAJUDDIN SIDDIQUI
    RIYAJUDDIN SIDDIQUI
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    1
    लाल किले पर शान से लहराया तिरंगा :
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हेतिमपुर के देवरिया मोड़ स्थित अभिषेक भारत गैस एजेंसी परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। : एजेंसी संचालक विमलेश यादव और उनके पुत्र काजू यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान संचालक विमलेश यादव और मैनेजर शेखर यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में एजेंसी कर्मचारी, ग्राहक और आसपास के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    3
    हेतिमपुर के देवरिया मोड़ स्थित अभिषेक भारत गैस एजेंसी परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ।
:  एजेंसी संचालक विमलेश यादव और उनके पुत्र काजू यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम के बाद लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान संचालक विमलेश यादव और मैनेजर शेखर यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में एजेंसी कर्मचारी, ग्राहक और आसपास के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डीएम ने राजस्व मामलों का किया स्थलीय सत्यापन, मौके पर हुआ निस्तारण रोवर पद्धति से चकमार्ग की पैमाइश कराई, किसानों को सौंपीं अंश निर्धारण की दो खतौनियां देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों के साथ ही धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान कीं। एक करोड़ चार लाख की संपत्ति का सत्यापन ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। यह संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया। इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का निरीक्षण किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने राजस्व मामलों का किया स्थलीय सत्यापन, मौके पर हुआ निस्तारण
रोवर पद्धति से चकमार्ग की पैमाइश कराई, किसानों को सौंपीं अंश निर्धारण की दो खतौनियां
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को तहसील सलेमपुर क्षेत्र में राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने दो स्टांप मूल्यांकन प्रकरणों के साथ ही धारा-24 और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों का मौके पर निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
ग्राम पुरैना में धारा-24 के अंतर्गत चकमार्ग की पैमाइश रोवर पद्धति से कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं रोवर पकड़कर पैमाइश की प्रक्रिया का जायजा लिया। पैमाइश के बाद चकमार्ग से संबंधित प्रकरण का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
इसी ग्राम में अंश निर्धारण के प्रकरण का भी सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर अंश निर्धारण की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने अंश निर्धारण को सही बताया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अंश निर्धारण से संबंधित दो खतौनियां किसानों को प्रदान कीं।
एक करोड़ चार लाख की संपत्ति का सत्यापन
ग्राम पुरैना में करीब एक करोड़ चार लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का भी स्थलीय सत्यापन किया गया। यह संपत्ति अभिषेक कुमार पुत्र नवनाथ द्वारा प्रियंका सिंह पत्नी दीपक सिंह को विक्रय की गई थी। स्थलीय सत्यापन में संपत्ति का मूल्यांकन निर्धारित मूल्य के अनुरूप पाया गया।
इसी प्रकार ग्राम करौता में करीब एक करोड़ 59 लाख रुपये मालियत की संपत्ति से संबंधित स्टांप मूल्यांकन प्रकरण का निरीक्षण किया गया। उक्त संपत्ति अरुण कुमार द्वारा उमेश सिंह को विक्रय की गई थी। जिलाधिकारी ने मौके पर संपत्ति का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति देखी। सत्यापन में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।
अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। स्टांप मूल्यांकन के अनुसार संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर क्रय-विक्रय में उसका उल्लेख सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों की सघन जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी, उप निबंधक प्रतिमा सिंह सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.