Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर (छत्तीसगढ़) तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया, धू-धू कर जला वाहन बलरामपुर के डूमरखी बैरियर के पास बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में लगी भीषण आग बड़ी खबर एनएच-343 पर अनियंत्रित ट्रेलर पेड़ से टकराया, आग लगने से वाहन जलकर खाक हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद।
Shoaib Siddiqui
ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर (छत्तीसगढ़) तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया, धू-धू कर जला वाहन बलरामपुर के डूमरखी बैरियर के पास बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में लगी भीषण आग बड़ी खबर एनएच-343 पर अनियंत्रित ट्रेलर पेड़ से टकराया, आग लगने से वाहन जलकर खाक हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ बलरामपुर... बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया.. टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, धू-धू कर जलता रहा वाहन.. बलरामपुर के डूमरखी बैरियर के पास एनएच-343 पर हुआ हादसा.. सूचना मिलते ही दमकल पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू.. हादसे के बाद चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी..1
- Post by Shoaib Siddiqui3
- रामानुजगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है और पूरा क्षेत्र हनुमान भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। प्राचीन हनुमान मंदिर रामानुजगंज समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है, ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर के प्रमुख पुजारी धनंजय मिश्रा और आनंद मिश्रा के द्वारा मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला के तहत इसके पश्चात हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे दिन सुंदरकांड सहित विभिन्न कांडों का वाचन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भगवान हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं शादी हनुमान मंडली के सभी सदस्य भी सुबह से ही मंदिर परिसर में सक्रिय हैं। मंडली के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। प्रसाद वितरण, भीड़ व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों में मंडली के सदस्य लगातार सेवा दे रहे हैं, जिससे मंदिर में आने वाले भक्तों को सुचारु रूप से दर्शन और पूजा का अवसर मिल सके। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर युवाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन में प्राचीन हनुमान मंदिर समिति के प्रमुख अजय सोनी के साथ अजय गुप्ता (तूती), अजय केसरी, प्रमोद मिश्रा, अशोक केसरी, अशोक पुरी, सुनील गुप्ता, अरुण केसरी, धर्मप्रकाश केसरी, जासु केसरी, कृष्ण गुप्ता, आशीष गुप्ता और शिव कुमार यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। हनुमान जन्मोत्सव के इस अवसर पर पूरा रामानुजगंज क्षेत्र भक्ति और आस्था के माहौल में डूबा हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं। 🚩🙏1
- बलरामपुर जिला मुख्यालय के n h 343 राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार का कर देखने को मिला टेलर वाहन धू-धू कर जलने लगा फायर विकेट के टीम ने आग पर पाया काबू1
- SDM साहब हिसाब दो?....गांव में हुआ vifodh1
- Post by Ratan Choudhry1
- Post by Sunil singh1
- बलरामपुर में आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई अब भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है। वीओ… प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हाल ही में 195 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे पिछले तीन महीनों में कुल वृद्धि 525 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी करीब 62 रुपये का इजाफा किया गया है। यादव ने सरकार के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें एक्साइज ड्यूटी कम कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने की बात कही जाती है। उनका कहना है कि कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दामों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जहां कुछ स्थानों पर 4 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही खाद्य तेल, दूध, मावा और अन्य राशन सामग्री की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि जिस खाद्य तेल को 70 रुपये तक पहुंचने में 70 साल लगे, वह मोदी राज में 200 रुपये के पार पहुंच गया है। बाइट- हरिहर प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – बलरामपुर1