logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मामा चौराहे पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा शनिवार को रायबरेली पहुंची। शहर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहे पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने यात्रा में शामिल बाइक सवारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सलोन विधायक अशोक कोरी, भाजपा नेता मनीष कुमार सिंह, राज नारायन मौर्य, मुकेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। बताया गया कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा वाराणसी से शुरू होकर करीब 1500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात के वडनगर पहुंचेगी। यात्रा में दो दर्जन से अधिक बाइक सवार शामिल हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य सेवा और संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। मामा चौराहे पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कुछ देर रुकने के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। भाजपा नेताओं ने बाइक सवार युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल सफर की शुभकामनाएं दीं।

11 hrs ago
user_Ajay Kumar
Ajay Kumar
Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं प्रदेश संरक्षक बलराम सिंह के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। संगठन का उद्देश्य संगठन में नए सदस्यों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूती देना है। इसी के तहत नए पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के द्वारा बाबू शुक्ला को लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष, राजू पाठक को जिला संरक्षक, मोहित शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, जयशंकर त्रिवेदी को जिला सचिव, अंकित शुक्ला को जिला महासचिव, शिवम त्रिवेदी को जिला सचिव, अखिलेश कुमार को जिला मंत्री, रामदेव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप रावत को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पवन शुक्ला को ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को अपनी जिम्मेदारियां देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही गई है। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी 

भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी 
बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं प्रदेश संरक्षक बलराम सिंह के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। संगठन का उद्देश्य संगठन में नए सदस्यों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूती देना है। इसी के तहत नए पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के द्वारा बाबू शुक्ला को लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष, राजू पाठक को जिला संरक्षक, मोहित शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, जयशंकर त्रिवेदी को जिला सचिव, अंकित शुक्ला को जिला महासचिव, शिवम त्रिवेदी को जिला सचिव, अखिलेश कुमार को जिला मंत्री, रामदेव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप रावत को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पवन शुक्ला को ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को अपनी जिम्मेदारियां देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही गई है। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र से आ रहे थे और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
    1
    रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र से आ रहे थे और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की
रायबरेली :
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महिमन शाह मजरे थुलरई निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उसे पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। रामकली के अनुसार, गाटा संख्या 1776 में बंजर भूमि के अंश पर उसे पट्टा मिला है। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उन्हें भूमि पर कब्जा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद विपक्षी कथित रूप से उनकी पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मकान निर्माण का प्रयास करती हैं तो विपक्षी विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मामले में समाजसेवी कमलेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में पीड़िता ने अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। रामकली ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर पट्टे की जमीन पर मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर कराने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर
जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महिमन शाह मजरे थुलरई निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उसे पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।
रामकली के अनुसार, गाटा संख्या 1776 में बंजर भूमि के अंश पर उसे पट्टा मिला है। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उन्हें भूमि पर कब्जा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद विपक्षी कथित रूप से उनकी पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह मकान निर्माण का प्रयास करती हैं तो विपक्षी विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मामले में समाजसेवी कमलेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में पीड़िता ने अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
रामकली ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर पट्टे की जमीन पर मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर कराने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा में जन्माष्टमी शिव कारण द्वार मनाई गई नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया शिवकरण विशेष अतिथि माननीय विधायक अशोक कोई एवं नूरुद्दीन क्षेत्रीय ग्रामीण जनता ने हर्ष के साथ भाग लिया।।
    1
    नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा में जन्माष्टमी शिव कारण द्वार मनाई गई
नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया शिवकरण विशेष अतिथि माननीय विधायक अशोक कोई एवं नूरुद्दीन क्षेत्रीय ग्रामीण जनता ने हर्ष के साथ भाग लिया।।
    user_Anil Kumar Pandey
    Anil Kumar Pandey
    Doctor तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़ सराय सावा नगरा मजरे निही का पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके
    3
    खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़
सराय सावा नगरा मजरे निही का  पुरवा 
खागा जनपद फतेहपुर न्यूज़
सराय सावा नगरा मजरे निही का  पुरवा धनी का पुरवा छेटी का पुरवा मझ पुरवा नाटन का पुरवा चकिया सूरत का पुरवा ठाकुर पुर मान सिंह यादव के अतंर्गत इतने पुरवा आते है उपरोक्त पुरवा में कोई विकास कार्य नहीं है इन रास्तों मै जल भराव कीचड़ से भरा है  ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना पढ़ता है रस्ते में गर्दन तक जल भराओ है आने जाने का एक यही रास्ता  है विकाश के नाम से जो सरकार धन देती है मान सिंह यादव अपने गांव कही विकाश करते हैं  बाकी इन गांव से कोई मतलब नहीं रखता सरकारी धन का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है प्रधान की मान मानी चल रहीं है मान सिंह यादव के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है नहीं करना चाहते हैं ग्रामीण लोग प्रधान परेशान कोई सुनाई नहीं होती है मान सिंह यादव का कहना है कि आप लोग कही भी जाए मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं मेरी शिकायत करोगे तो आप लोगों का हो नुकसान होगा शासन प्रशान को कार्यवाही से अवगत कराया जा की मौके पर उच्च अधिकारियों भेज कर जांच करते हुए सभी पुरवा के रास्ते वा नए पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिसे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके
    user_aditya kumar
    aditya kumar
    Tuition Teacher खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की

रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
    1
    प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
रायबरेली। विकासखंड खीरों के अजीतपुर स्थित प्रियदर्शिनी प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ, जबकि समापन अपराह्न तीन बजे हुआ। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, जीजीआईसी अजीतपुर, जीआईसी चंदाटीकर सहित करीब आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अभिजीत शर्मा, दीपक, दुर्गेश, प्रभाकर, तुषार, अर्जित पांडे, दीक्षा सिंह, आकांक्षा शुक्ला, पूजा वर्मा, शिवानी जायसवाल, संध्या सिंह एवं अंतिमा सिंह सहित निर्णायक मंडल का विशेष सहयोग रहा। निर्णायकों ने सभी मुकाबले निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराए।
समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली: सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला नाती सरवन यादव ने घटना को दिया अंजाम चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया घायल को एम्स रायबरेली में कराया गया भर्ती इलाज के दौरान परमेश्वर यादव की हुई मौत मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया आरोपी नाती सरवन यादव पुलिस हिरासत में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी रामपुर गहिर गांव की घटना
    1
    रायबरेली: सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला

नाती सरवन यादव ने घटना को दिया अंजाम
चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया
घायल को एम्स रायबरेली में कराया गया भर्ती
इलाज के दौरान परमेश्वर यादव की हुई मौत
मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
आरोपी नाती सरवन यादव पुलिस हिरासत में
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी रामपुर गहिर गांव की घटना
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.