logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं प्रदेश संरक्षक बलराम सिंह के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। संगठन का उद्देश्य संगठन में नए सदस्यों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूती देना है। इसी के तहत नए पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के द्वारा बाबू शुक्ला को लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष, राजू पाठक को जिला संरक्षक, मोहित शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, जयशंकर त्रिवेदी को जिला सचिव, अंकित शुक्ला को जिला महासचिव, शिवम त्रिवेदी को जिला सचिव, अखिलेश कुमार को जिला मंत्री, रामदेव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप रावत को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पवन शुक्ला को ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को अपनी जिम्मेदारियां देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही गई है। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_ऋषि कुमार मिश्रा
ऋषि कुमार मिश्रा
Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर नियुक्त किए गए पदाधिकारी बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं प्रदेश संरक्षक बलराम सिंह

के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। संगठन का उद्देश्य संगठन में नए सदस्यों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूती देना है। इसी के तहत नए पदाधिकारियो को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के द्वारा बाबू शुक्ला को लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष, राजू

पाठक को जिला संरक्षक, मोहित शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, जयशंकर त्रिवेदी को जिला सचिव, अंकित शुक्ला को जिला महासचिव, शिवम त्रिवेदी को जिला सचिव, अखिलेश कुमार को जिला मंत्री, रामदेव को ब्लॉक उपाध्यक्ष, संदीप रावत को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पवन शुक्ला को ब्लॉक सचिव पद पर नियुक्त किया गया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को अपनी जिम्मेदारियां

देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही गई है। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मामा चौराहे पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा शनिवार को रायबरेली पहुंची। शहर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहे पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने यात्रा में शामिल बाइक सवारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सलोन विधायक अशोक कोरी, भाजपा नेता मनीष कुमार सिंह, राज नारायन मौर्य, मुकेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। बताया गया कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा वाराणसी से शुरू होकर करीब 1500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात के वडनगर पहुंचेगी। यात्रा में दो दर्जन से अधिक बाइक सवार शामिल हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य सेवा और संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। मामा चौराहे पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कुछ देर रुकने के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। भाजपा नेताओं ने बाइक सवार युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल सफर की शुभकामनाएं दीं।
    1
    मामा चौराहे पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा शनिवार को रायबरेली पहुंची। शहर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहे पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
भाजपा नेता एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने यात्रा में शामिल बाइक सवारों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सलोन विधायक अशोक कोरी, भाजपा नेता मनीष कुमार सिंह, राज नारायन मौर्य, मुकेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
बताया गया कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा वाराणसी से शुरू होकर करीब 1500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात के वडनगर पहुंचेगी। यात्रा में दो दर्जन से अधिक बाइक सवार शामिल हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य सेवा और संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।
मामा चौराहे पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कुछ देर रुकने के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। भाजपा नेताओं ने बाइक सवार युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सफल सफर की शुभकामनाएं दीं।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा में जन्माष्टमी शिव कारण द्वार मनाई गई नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया शिवकरण विशेष अतिथि माननीय विधायक अशोक कोई एवं नूरुद्दीन क्षेत्रीय ग्रामीण जनता ने हर्ष के साथ भाग लिया।।
    1
    नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा में जन्माष्टमी शिव कारण द्वार मनाई गई
नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया शिवकरण विशेष अतिथि माननीय विधायक अशोक कोई एवं नूरुद्दीन क्षेत्रीय ग्रामीण जनता ने हर्ष के साथ भाग लिया।।
    user_Anil Kumar Pandey
    Anil Kumar Pandey
    Doctor तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र से आ रहे थे और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
    1
    रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र से आ रहे थे और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लवकुश त्रिवेदी "संयोजक" शिक्षक निर्वाचन लखनऊ उत्तर विधानसभा लखनऊ महानगर नि.मंडल अध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद त्रिवेणी नगर में त्रिवेणी नगर के वरिष्ठ जनों के साथ बैठक में बैठक की अध्यक्षता आदरणीय श्री जगमोहन लाल जायसवाल जी ने की बैठक का संचालन महामंत्री डॉक्टर राम सजीवन शुक्ला जी ने किया सम्मानित वरिष्ठजनों के साथ बैठक में उपस्थित रहकर क्षेत्र एवं सम्मानित वरिष्ठ जनों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई । क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में उपस्थित रहा। #BjpLucknow लवकुश त्रिवेदी "संयोजक" शिक्षक निर्वाचन लखनऊ उत्तर विधानसभा लखनऊ महानगर नि.मंडल अध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर
    1
    लवकुश त्रिवेदी
"संयोजक" 
शिक्षक निर्वाचन लखनऊ उत्तर विधानसभा लखनऊ महानगर 
नि.मंडल अध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर
आज वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद त्रिवेणी नगर में त्रिवेणी नगर के वरिष्ठ जनों के साथ बैठक में बैठक की अध्यक्षता आदरणीय श्री जगमोहन लाल जायसवाल जी ने की बैठक का संचालन महामंत्री डॉक्टर राम सजीवन शुक्ला जी ने किया सम्मानित वरिष्ठजनों के साथ बैठक में उपस्थित रहकर क्षेत्र एवं सम्मानित वरिष्ठ जनों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई ।
क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में उपस्थित रहा। 
#BjpLucknow  
लवकुश त्रिवेदी
"संयोजक" 
शिक्षक निर्वाचन लखनऊ उत्तर विधानसभा लखनऊ महानगर 
नि.मंडल अध्यक्ष भाजपा लखनऊ महानगर
    user_Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    पत्रकारिता एवं समस्या समाधान Sadar, Lucknow•
    3 min ago
  • कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, 278 ने मंत्रो के बीच लिए फेरे, 05 का कराया गया निकाह रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऊँचाहार के डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 283 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। जिसमें से 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार फेरे लिए एवं 05 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में डलमऊ से 66, न०पं० डलमऊ से 01, दीनशाहगौरा 51, रोहनियां 38, जगतपुर 53, ऊँचाहार 72, न०पं० ऊँचाहार 02 जोड़े शामिल हैं। कार्यक्रम में मा० मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 283 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।
    1
    कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, 278 ने मंत्रो के बीच लिए फेरे, 05 का कराया गया निकाह


रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऊँचाहार के डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में कुल 283 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। जिसमें से 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार फेरे लिए एवं 05 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में डलमऊ से 66, न०पं० डलमऊ से 01, दीनशाहगौरा 51, रोहनियां 38, जगतपुर 53, ऊँचाहार 72, न०पं० ऊँचाहार 02 जोड़े शामिल हैं।
कार्यक्रम में मा० मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है।
मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 283 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • दिन प्रतिदिन यातायात की समस्या बढ़ती ही जा रही है वहीं पर कुछ जिम्मेदार व्यक्ति जिनकी ड्यूटी वहां पर लगी रहती है वह खुलेआम मुंह मोड़ के नजर आते हर जगह जाम की स्थिति दिन प्रतिदिन भयंकर से भयंकर होती जा रही है, बड़ी गाड़ी वाले छोटी गाड़ी वालों को अपने आगे कुछ नहीं समझते और जो पैदल चलने वाले हैं उनकी तो खैर नहीं आए , कुछ पुलिस कर्मी ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के लिए यह एक सामान्य का विषय है उनकी ड्यूटी लग जाती है उनको इस बात से कोई मतलब नहीं की जाम को हटाया जाए
    1
    दिन प्रतिदिन यातायात की समस्या बढ़ती ही जा रही है वहीं पर कुछ जिम्मेदार व्यक्ति जिनकी ड्यूटी वहां पर लगी रहती है वह खुलेआम मुंह मोड़ के नजर आते
हर जगह जाम की स्थिति दिन प्रतिदिन भयंकर से भयंकर होती जा रही है, बड़ी गाड़ी वाले छोटी गाड़ी वालों को अपने आगे कुछ नहीं समझते और जो पैदल चलने वाले हैं उनकी तो खैर नहीं आए , कुछ पुलिस कर्मी ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के लिए यह एक सामान्य का विषय है उनकी ड्यूटी लग जाती है उनको इस बात से कोई मतलब नहीं की जाम को हटाया जाए
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता लालगंज रायबरेली । लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर छात्र संगठनों से जुड़े विवाद और रायबरेली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान शेर जंग सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को निराधार बताते हुए कहा कि पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने शिव शंकर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने से पहले वास्तविक तथ्यों की जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और तथ्यों के आधार पर ही अपनी राय रखनी चाहिए। शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह शिव शंकर के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने संबंधित मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत और आधारहीन बताया। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शेर जंग सिंह यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि जनता के सामने सही तथ्य पहुंचना बेहद जरूरी है।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता 
भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता 
लालगंज रायबरेली । लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर छात्र संगठनों से जुड़े विवाद और रायबरेली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी।
प्रेस वार्ता के दौरान शेर जंग सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को निराधार बताते हुए कहा कि पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने शिव शंकर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने से पहले वास्तविक तथ्यों की जानकारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और तथ्यों के आधार पर ही अपनी राय रखनी चाहिए।
शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह शिव शंकर के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने संबंधित मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत और आधारहीन बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शेर जंग सिंह यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि जनता के सामने सही तथ्य पहुंचना बेहद जरूरी है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना 25 सितम्बर को होगी जारी रायबरेली : खण्डीय चुनाव अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, शा०स०ख०-45, रायबरेली रमाशंकर राय ने बताया है कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 के अन्तर्गत इस खण्ड में जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुलाबा समितियों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगी। नाम वापसी 07 से 10 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक किया जाएगा। कुलाबा समितियों के लिए मतदान 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक तथा मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। नामांकन का स्थान फुरसतगंज निरीक्षण भवन, फुरसतगंज निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में निम्न अल्पिकाओं/रजबहों की कुलाबा समितियों के निर्वाचन प्रस्तावित हैं, जिसमें दीपारमऊ अल्पिका कुलाबा संख्या- 1 से 13, ताजुद्दीनपुर अल्पिक- 1 से 08, मुरैनी अल्पिका- 1 से 18, जनई अल्पिका- 1 से 18, बघेल अल्पिका- 1 से 13, दौतरा रजबहा- 1 से 48, सिजनी अल्पिका- 1 से 16, भदेहरा अल्पिका- 1 से 08, बरेन्दा अल्पिका- 1 से 05, रुकुनपुर अल्पिका- 1 से 07, बैखरा अल्पिका- 1 से 05, भोलापुर अल्पिका- 1 से 05, दुसौती अल्पिका- 1 से 12, सिधौना अल्पिका- 1 से 19, रसूलपुर अल्पिका- 1 से 08, ताजपुर रजबहा- 1 से 33, सन्दीनागिन अल्पिका- 1 से 14, दाउदनगर अल्पिका- 1 से 12, कोटयारमऊ अल्पिका- 1 से 06, पीढ़ी अल्पिका- 1 से 27, खालिसपुर अल्पिका- 1 से 11, नसीराबाद रजबहा- 1 से 56, महमूदपुर अल्पिका- 1 से 17, दहिरामऊ अल्पिका- 1 से 14, बसौनी अल्पिका- 1 से 10, रागबारी अल्पिका- 1 से 10, सरांय महेशा अल्पिका- 1 से 13, बेहटा अल्पिका- 1 से 15, खरौली अल्पिका- 1 से 07, भोलामऊ अल्पिका- 1 से 08, नसीराबाद अत्यिका- 1 से 54
    1
    जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना 25 सितम्बर को होगी जारी
रायबरेली : 
खण्डीय चुनाव अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, शा०स०ख०-45, रायबरेली रमाशंकर राय ने बताया है कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम-2009 के अन्तर्गत इस खण्ड में जल उपभोक्ता समितियों के प्रथम चरण के निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कुलाबा समितियों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक प्रातः 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगी। नाम वापसी 07 से 10 अक्टूबर तक प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक किया जाएगा।
कुलाबा समितियों के लिए मतदान 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक तथा मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। नामांकन का स्थान फुरसतगंज निरीक्षण भवन, फुरसतगंज निर्धारित किया गया है।
प्रथम चरण में निम्न अल्पिकाओं/रजबहों की कुलाबा समितियों के निर्वाचन प्रस्तावित हैं, जिसमें दीपारमऊ अल्पिका कुलाबा संख्या- 1 से 13, ताजुद्दीनपुर अल्पिक- 1 से 08, मुरैनी अल्पिका- 1 से 18, जनई अल्पिका- 1 से 18, बघेल अल्पिका- 1 से 13, दौतरा रजबहा- 1 से 48, सिजनी अल्पिका- 1 से 16, भदेहरा अल्पिका- 1 से 08, बरेन्दा अल्पिका- 1 से 05, रुकुनपुर अल्पिका- 1 से 07, बैखरा अल्पिका- 1 से 05, भोलापुर अल्पिका- 1 से 05, दुसौती अल्पिका- 1 से 12, सिधौना अल्पिका- 1 से 19, रसूलपुर अल्पिका- 1 से 08, ताजपुर रजबहा- 1 से 33, सन्दीनागिन अल्पिका- 1 से 14, दाउदनगर अल्पिका- 1 से 12, कोटयारमऊ अल्पिका- 1 से 06, पीढ़ी अल्पिका- 1 से 27, खालिसपुर अल्पिका- 1 से 11, नसीराबाद रजबहा- 1 से 56, महमूदपुर अल्पिका- 1 से 17, दहिरामऊ अल्पिका- 1 से 14, बसौनी अल्पिका- 1 से 10, रागबारी अल्पिका- 1 से 10, सरांय महेशा अल्पिका- 1 से 13, बेहटा अल्पिका- 1 से 15, खरौली अल्पिका- 1 से 07, भोलामऊ अल्पिका- 1 से 08, नसीराबाद अत्यिका- 1 से 54
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • रायबरेली: सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला नाती सरवन यादव ने घटना को दिया अंजाम चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया घायल को एम्स रायबरेली में कराया गया भर्ती इलाज के दौरान परमेश्वर यादव की हुई मौत मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया आरोपी नाती सरवन यादव पुलिस हिरासत में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी रामपुर गहिर गांव की घटना
    1
    रायबरेली: सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला, इलाज के दौरान मौत

घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर फावड़े से हमला

नाती सरवन यादव ने घटना को दिया अंजाम
चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया
घायल को एम्स रायबरेली में कराया गया भर्ती
इलाज के दौरान परमेश्वर यादव की हुई मौत
मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
आरोपी नाती सरवन यादव पुलिस हिरासत में
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी रामपुर गहिर गांव की घटना
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.