Shuru
Apke Nagar Ki App…
करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए अपहरण करवाने का आरोप पीड़ित परिवार ने खोला राज! #india #jharkhand #panchayat #mukhiya #jameen #lohardaga #ranchi #adiwasi #viwad #news
AAM JANATA
करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए अपहरण करवाने का आरोप पीड़ित परिवार ने खोला राज! #india #jharkhand #panchayat #mukhiya #jameen #lohardaga #ranchi #adiwasi #viwad #news
More news from झारखंड and nearby areas
- करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए अपहरण करवाने का आरोप पीड़ित परिवार ने खोला राज! #india #jharkhand #panchayat #mukhiya #jameen #lohardaga #ranchi #adiwasi #viwad #news1
- लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस1
- करमा पर्व की बधाई के साथ पर्व को शांति सोहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाने की अपील किया राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने । मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने लातेहार सहित झारखंड वासियों को करमा पर्व की बधाई देते हुए करमा पर्व को शांति सौहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाने की अपील किया है। वहीं पर्व के दौरान करमा डालिया विसर्जन के समय सावधानी बरतने की अपील सभी से किया है।1
- करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा केंद्रीय अखाड़ा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में खोड़हा पहुंचे थे जी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दिए। निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने कहा करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें। हमारा समाज तभी मजबूत होगा, जब हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हमें शिक्षा को प्राथमिकता देनी है, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, समाज की बेटियों को आगे बढ़ाना है और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।1
- लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू होगी।।2
- सिसई : "करम महोत्सव" में झूम उठा छारदा गांव, पारंपरिक गीत -नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत बचाने का संकल्प सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के छारदा गांव के बड़का बगीचा मैदान स्कूल टोली में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में करम महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। पूरे गांव में पारंपरिक संस्कृति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। करम महोत्सव के अवसर पर करम डाली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पारंपरिक गीत-संगीत के साथ लोगों ने करम पर्व की खुशियां मनाईं। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डमकच और करम गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, परंपरा और सामाजिक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं समाज के लोगों को संबोधित करते हुए आरक्षण, जनगणना एवं परिसीमन का मुद्दा उठाते हुए जागरूक भी किया। इस दौरान समाज के लोगों ने करम महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। महोत्सव में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, प्रखंड कोषाध्यक्ष राम कुमार साहु,किशोर साहू, हीरा साहू सहित पांच जिलों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।4
- 5 साल में नहीं पहुंचा पानी कब जागेंगे मुखिया?🤔😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #pani #mukhiya1
- बुजुर्ग को जिसे मृत समझकर आसपास में मचा हड़कंप, वह निकला जीवित लातेहार : तपोवन पार्क के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखकर लोगों ने उन्हें मृत समझ लिया। कुछ ही देर में अज्ञात शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में बुजुर्ग के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग की पहचान चंदनडीह निवासी स्वारथ यादव (70) के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार वह 17 सितंबर से घर से लापता थे। उनकी तलाश में स्वजन कई जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच तपोवन पार्क के पास उनके पड़े होने की सूचना मिली। लातेहार थाना के पुलिस कामता कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस वाहन से स्वारथ यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनके पुत्र परवेश्वर यादव ने कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पिता जीवित मिल गए। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1