Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-19 स्थित कुंज विहार कॉलोनी फेस-2 में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वर्षों पुरानी और कम क्षमता वाली सीवर लाइन के कारण कॉलोनी के अधिकांश चैंबर लगातार जाम हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने बह रहा है। बदबू, गंदगी और जलभराव के चलते क्षेत्र में नारकीय हालात बन गए हैं। इस समस्या से परेशान रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय पार्षद, विधायक, महापौर, नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक केवल निरीक्षण और आश्वासन ही मिले हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर अब रहवासियों ने आंदोलन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
मीडिया लाइन
ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-19 स्थित कुंज विहार कॉलोनी फेस-2 में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वर्षों पुरानी और कम क्षमता वाली सीवर लाइन के कारण कॉलोनी के अधिकांश चैंबर लगातार जाम हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने बह रहा है। बदबू, गंदगी और जलभराव के चलते क्षेत्र में नारकीय हालात बन गए हैं। इस समस्या से परेशान रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय पार्षद, विधायक, महापौर, नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक केवल निरीक्षण और आश्वासन ही मिले हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर अब रहवासियों ने आंदोलन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-19 स्थित कुंज विहार कॉलोनी फेस-2 में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वर्षों पुरानी और कम क्षमता वाली सीवर लाइन के कारण कॉलोनी के अधिकांश चैंबर लगातार जाम हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने बह रहा है। बदबू, गंदगी और जलभराव के चलते क्षेत्र में नारकीय हालात बन गए हैं। इस समस्या से परेशान रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय पार्षद, विधायक, महापौर, नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक केवल निरीक्षण और आश्वासन ही मिले हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर अब रहवासियों ने आंदोलन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार में स्थित हरसी बांध से एक 2 साल के नर तेंदुए का शव बरामद किया गया है। तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे वन विभाग या संबंधित सूत्रों द्वारा इसके कहीं से बहकर यहाँ आने की संभावना जताई जा रही है। तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है और पोस्टमॉर्टम (पीएम) रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।1
- शिवपुरी के नरवर वार्ड क्रमांक-2 में प्रजापति समाज के एक किसान के घर से अत्यंत विषैला करैत सांप निकलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भारत के इस सबसे विषैले सांप के घर में दिखने से लोगों के बीच भारी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के मार्गदर्शन में सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ सलमान पठान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर करैत सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प विशेषज्ञ द्वारा सांप को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। CJP के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं और समर्थकों ने "इंकलाब जिंदाबाद" के जोरदार नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों की समस्याओं पर गंभीर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, परीक्षाओं में निष्पक्षता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय और शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और व्यापक बनाया जाएगा।1
- शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे स्थित गिर्राज धरण मंदिर में आयोजित श्री राम कथा में भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ। कथा प्रसङ्ग के दौरान श्री राम जी के साथ ही भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न जी का भी जन्म हुआ। जगद्गुरु कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीरामस्वरूपाचार्य जी के सानिध्य में राम जन्म और बधाई गीतों का आयोजन हुआ। इस दौरान कथा में मौजूद श्रोता गण बधाई गीतों पर भक्तिभाव से सराबोर होकर जमकर झूमे।3
- दतिया उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के सेवढ़ा से पूर्व प्रत्याशी रहे संजय दुबे ने दतिया के सियासी समीकरणों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव में किसकी चाल नाकाम होगी और कौन बाजी मारेगा, इस पर संजय दुबे ने दो टूक रुख अपनाया है।1
- दतिया जिले के थाना डीपार (डिरौलीपार) पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट की वारदात में शामिल ₹10,000 के इनामी आरोपी सहदेव खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय आरोपी सहदेव खटीक (पुत्र गुटी उर्फ गुल्ली), ग्राम रतवा, थाना मौ, जिला भिंड का रहने वाला है। 14 मई को दोपहर खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास, रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति को चार अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगद राशि लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिरौलीपार ने 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया था। इसके बाद थाना प्रभारी डीपार, उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम ने फरार चल रहे इस इनामी आरोपी को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप-निरीक्षक सियाराम गौड़, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक देवेंद्र गुर्जर, इशूराज, राहुल पक्षकार, शैलेंद्र गिरी, अनुपेंद्र और साइबर टीम के शुभम व वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।2