Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के कोटपूतली जंक्शन में आपका स्वागत,यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेवाड़ी से जाने वाली गाड़ी कोटपुतली के रास्ते पावटा, बावड़ी बालनाथ मंदिर होते हुए अपने गंतव्य स्थान जयपुर पहुंचेगी!
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
राजस्थान के कोटपूतली जंक्शन में आपका स्वागत,यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेवाड़ी से जाने वाली गाड़ी कोटपुतली के रास्ते पावटा, बावड़ी बालनाथ मंदिर होते हुए अपने गंतव्य स्थान जयपुर पहुंचेगी!
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जयपुर ग्रामीण बीजेपी सांसद श्री राव राजेंद्र जी ने दी एक बड़ी सौगात,,आपका नाम शाहपुरा के इतिहास में दर्ज हुआ,, जय हिंद 🇮🇳 बीजेपी ऑन टॉप 😎1
- राजस्थान में सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर सियासत और जनआंदोलन तेज हो गया है। शीला और सपना के बीच अब सीधी टक्कर की स्थिति बन गई है, जहां दोनों ने एक ही दिन बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी बीच शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही, शीला से आत्मदाह जैसे कड़े कदम उठाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब सबकी नजरें उस दिन पर हैं, जब यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है और न्याय की मांग को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।1
- आईएएस बनने पर पंकज यादव का गांव में भव्य सम्मान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने साफा-माला पहनाकर किया सम्मान, परिजनों का भी जताया आभार जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा। कोटकासिम क्षेत्र के गांव बिलाहेडी के आईएएस बनने पर पंकज पुत्र राम सिंह यादव (गुरुजी बिलाहेडी गांव वाले) का गांव की ओर से भव्य मान-सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक ने पंकज यादव को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंकज ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और 84 क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र के माता-पिता एवं उनकी पत्नी का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी पंकज यादव की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, मुनेश यादव, चंदन सिंह, धर्मचंद गुरुजी सहित समस्त गांव एवं बस्ती के लोग मौजूद रहे।4
- सोडावास की समीप छापुर गांव के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने कन्याओं का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा का निवास स्थान सूर्य मंडल है जो की जगत को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करती है और जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जीवन में व्याप्त अंधकार एवं नकारात्मक दुखों का परिहार करने वाली है।1
- ग्राम पंचायत हस्तेदा में काफी टाइम से कचरा पड़ा है जिसको खा कर गोमाता अपने प्राण त्याग रही है पंचायत को काफी टाइम से अवगत कराया है लेकिन पंचायत को कोई मतलब नहीं है बाल गोपाल गोरक्षक टीम ने पंचायत को अवगत करवाया मीडिया के जरिए दिखाया न्यू में डलवाया फिर भी गवर्मेंट मोन है विकास नहीं चाहिए सर गोमाता के लिए घर अति आवश्यक है पंचायत में काफी टाइम पहले नंदी घर था जिसको तुड़वाकर गवर्मेंट ने पंचायत भवन बनवा दिया इनको बेसरा कर दिया 15 साल से गोमाता कचरा खा रही हैं ये कहानी ग्राम पंचायत हस्तेड़ा की जहां पर mla मंत्री जज ci SP जैसी पोस्ट के बन्दे भी है फिर भी उनको मतलब नहीं है गोमाता प्राण नहीं संसार का प्राण है गो माता जानवर नहीं देश की जान है1
- यूजीसी रोलबैक को लेकर आक्रोश: क्षत्रिय करणी सेना की अगुवाई में जयपुर सांसद मंजू शर्मा के आवास का घेराव जयपुर । यूजीसी (UGC) रोलबैक के मुद्दे पर सवर्ण समाज का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। रविवार को जयपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने क्षत्रिय करणी सेना के नेतृत्व में जयपुर सांसद मंजू शर्मा के आवास का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। महापंचायत के मंच से हुई थी घोषणा गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर में आयोजित 'सवर्ण महापंचायत' के दौरान ही यह निर्णय लिया गया था कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो सांसदों का घेराव किया जाएगा। उसी घोषणा पर अमल करते हुए रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग सांसद के आवास पर एकत्रित हुए। क्यों है समाज में नाराजगी? प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई नहीं होने और यूजीसी नियमों में बदलाव (रोलबैक) वापस नहीं लिए जाने के कारण समाज में गहरा आक्रोश है। हालांकि, वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर रोक (Stay) लगा रखी है, लेकिन सवर्ण समाज इस मुद्दे का स्थायी समाधान और पूर्ण रोलबैक की मांग कर रहा है। सांसद के घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार तक उनकी भावनाओं को पहुँचाएं और यह सुनिश्चित करें कि समाज के हितों के साथ कोई समझौता न हो। करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1