शहीद दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि,विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पांवटा में शहीद दिवस के अवसर पर सातवें विशाल रक्तदान शिविर एस. के. हॉस्पिटल सी.सै. स्कूल के पास सुपर मार्केट आयोजित हुआ,इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । आशीष धनकड़ विधायक प्रतिनिधि विराटनगर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए हमें समय-समय पर रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। गौतम ने नगरवासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने नगरवासियों को जागरूक करते हुए, कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद के प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शहीद दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि,विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पांवटा में शहीद दिवस के अवसर पर सातवें विशाल रक्तदान शिविर एस. के. हॉस्पिटल सी.सै. स्कूल के पास सुपर मार्केट आयोजित हुआ,इस कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । आशीष धनकड़ विधायक प्रतिनिधि विराटनगर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए हमें समय-समय पर रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। गौतम ने नगरवासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने नगरवासियों को जागरूक करते हुए, कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद के प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जयपुर ग्रामीण बीजेपी सांसद श्री राव राजेंद्र जी ने दी एक बड़ी सौगात,,आपका नाम शाहपुरा के इतिहास में दर्ज हुआ,, जय हिंद 🇮🇳 बीजेपी ऑन टॉप 😎1
- राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में शहीद दिवस मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 30 मार्च तक चलने वाले 'वंदे मातरम् @150 (विशेष चरण)' कार्यक्रम का हिस्सा था। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर इन महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ को सार्थक बनाना और विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करना रहा । 'वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक' कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. के. एल. मीना ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। उनका साहस, देशप्रेम और त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. मीना ने यह भी कहा कि वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो हमें एकता और समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. जगत सिंह ने संबोधन में कहा कि 150 साल पहले 'वंदे मातरम गीत की रचना की गई थी। भारत के नागरिकों ने एक लंबी लड़ाई के बाद 1947 में देश को आजाद करवाया। ये आजादी एकाएक एक क्षण में नहीं आई, बल्कि अनेक प्रयासों के बाद 1947 में ये परिस्थिति हमें मिली। उस स्थिति में जो मुख्य घटनाएं हुई, उसी दौरान राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के लिए ऋषि बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखी गई आनंद मठ की ये कविता 'वंदे मातरम' चेतना की वाहक है जिसने देश को एकत्रित किया। प्रो देशराज वर्मा ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक भूमिका, स्वतंत्रता आंदोलन में उसके महत्व और युवाओं में राष्ट्रभावना के संवर्धन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. पूर्णमल मीना ने आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व राष्ट्रबोध विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। हार्टफूलनेस के प्रशिक्षक रामकरण सैनी, प्रो. आंचल मीना एवं प्रो. चिरंजी लाल रैगर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के त्याग और समर्पण को याद किया तथा युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। अंत में, सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।3
- राजस्थान में सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर सियासत और जनआंदोलन तेज हो गया है। शीला और सपना के बीच अब सीधी टक्कर की स्थिति बन गई है, जहां दोनों ने एक ही दिन बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी बीच शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही, शीला से आत्मदाह जैसे कड़े कदम उठाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब सबकी नजरें उस दिन पर हैं, जब यह आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है और न्याय की मांग को लेकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।1
- आईएएस बनने पर पंकज यादव का गांव में भव्य सम्मान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने साफा-माला पहनाकर किया सम्मान, परिजनों का भी जताया आभार जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा। कोटकासिम क्षेत्र के गांव बिलाहेडी के आईएएस बनने पर पंकज पुत्र राम सिंह यादव (गुरुजी बिलाहेडी गांव वाले) का गांव की ओर से भव्य मान-सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक ने पंकज यादव को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंकज ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और 84 क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र के माता-पिता एवं उनकी पत्नी का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी पंकज यादव की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, मुनेश यादव, चंदन सिंह, धर्मचंद गुरुजी सहित समस्त गांव एवं बस्ती के लोग मौजूद रहे।4
- सोडावास की समीप छापुर गांव के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने कन्याओं का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा का निवास स्थान सूर्य मंडल है जो की जगत को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करती है और जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जीवन में व्याप्त अंधकार एवं नकारात्मक दुखों का परिहार करने वाली है।1
- ग्राम पंचायत हस्तेदा में काफी टाइम से कचरा पड़ा है जिसको खा कर गोमाता अपने प्राण त्याग रही है पंचायत को काफी टाइम से अवगत कराया है लेकिन पंचायत को कोई मतलब नहीं है बाल गोपाल गोरक्षक टीम ने पंचायत को अवगत करवाया मीडिया के जरिए दिखाया न्यू में डलवाया फिर भी गवर्मेंट मोन है विकास नहीं चाहिए सर गोमाता के लिए घर अति आवश्यक है पंचायत में काफी टाइम पहले नंदी घर था जिसको तुड़वाकर गवर्मेंट ने पंचायत भवन बनवा दिया इनको बेसरा कर दिया 15 साल से गोमाता कचरा खा रही हैं ये कहानी ग्राम पंचायत हस्तेड़ा की जहां पर mla मंत्री जज ci SP जैसी पोस्ट के बन्दे भी है फिर भी उनको मतलब नहीं है गोमाता प्राण नहीं संसार का प्राण है गो माता जानवर नहीं देश की जान है1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1