Shuru
Apke Nagar Ki App…
*CRPF अधिकारी--आप सबको वोट डालने जाना है।* अधिकारी-- "आप माँ के समान हैं *CRPF अधिकारी--आप सबको वोट डालने जाना है।* महिला---TMC के गुंडे मारते हैं। अधिकारी-- "आप माँ के समान हैं *अगर किसी ने आपको हाथ भी लगाया, तो उसे वहीं जमीन में गाड़ देंगे"* 👉सुरक्षा बलों को धन्यवाद , मेहनत काबिले तारीफ है 🫡🫡🫡
Republic Bharat news S.S.R.P
*CRPF अधिकारी--आप सबको वोट डालने जाना है।* अधिकारी-- "आप माँ के समान हैं *CRPF अधिकारी--आप सबको वोट डालने जाना है।* महिला---TMC के गुंडे मारते हैं। अधिकारी-- "आप माँ के समान हैं *अगर किसी ने आपको हाथ भी लगाया, तो उसे वहीं जमीन में गाड़ देंगे"* 👉सुरक्षा बलों को धन्यवाद , मेहनत काबिले तारीफ है 🫡🫡🫡
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का सम्मान समारोह गुरूवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला,् महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत एवम् युवा प्रदेशध्यक्ष सुधीर चौहान के अलावा समाज के नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार एवं समाज की ईकाईयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेेगे।1
- रायपुर क्षेत्र के दीपावास गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर दीपावास में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक राम चन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चक्रवती सिंह , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तुलसी कुमारी , सुमन जांगिड , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी कैकयी, लक्ष्मी , रेडियोग्राफर विनोद चौधरी, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में सरपंच प्रशासक जालम सिंह , एलडीसी सोहन लाल मेवाड़ा , आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। राम चन्द्र पटेल द्वारा दीपावस गांव की सरकारी स्कूल में बच्चों को टीबी की अवेयरनेस हेतु जानकारी दी गई व स्कूल के प्रधानाचार्य श्रवण सिंह, ओमप्रकाश गुर्जर अध्यापक, छात्र छात्राओं, को क्षय रोग मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।1
- कुएं में गिरी पत्नी को बचाने उतरे पति की भी डूबने से हुई मौत1
- #NAGAURPOLICE #PS Khinvsar • *श्री रोशन मीना SP नागौर* के निर्देशन में *अवैध खनन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही।* • *लगभग 2.50 करोड़ रुपए कीमत की* अवैध खनन कार्य में संलिप्त *03 एलएनटी Excavater मशीनें एवं 01 जेसीबी मशीन जब्त।* • *दो आरोपी मोहनसिंह एवं राकेशसिंह गिरफ्तार।* • सरहद बैरावास में अवैध खनन करते हुए मौके से *02 आरोपी गिरफ्तार* एवं खनन कार्य में संलिप्त *04 वाहन जब्त* किये जाकर, थाना खींवसर पर *अवैध खनन के साथ संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।* • थाना खींवसर पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही। @IgpAjmer @PoliceRajasthan1
- जी ब्रिलियंट स्कूल में गूंजा 'धरा बचाओ' का संकल्प: पृथ्वी दिवस पर विविध आयोजन1
- रायपुर क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर राम चन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा , पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धन सिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में सरपंच प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव , दिनेश , आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।2
- *CRPF अधिकारी--आप सबको वोट डालने जाना है।* महिला---TMC के गुंडे मारते हैं। अधिकारी-- "आप माँ के समान हैं *अगर किसी ने आपको हाथ भी लगाया, तो उसे वहीं जमीन में गाड़ देंगे"* 👉सुरक्षा बलों को धन्यवाद , मेहनत काबिले तारीफ है 🫡🫡🫡1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अनोखे विद्यालय में चला "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान से बच्चों तक पहुंची प्राकृतिक खेती की सीख, रेल जैसे अनोखे विद्यालय में हुआ आयोजन आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान ब्यावर जिले के बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है। अध्यापक आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।1
- नागौर, 22 अप्रैल। जिले में प्रत्येक बच्चे तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला GAVI समर्थित ज़ीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्लान (ZIP) के तहत आयोजित हुई, जिसमें JSI R&T इंडिया फाउंडेशन द्वारा डेटा एनालिटिक्स प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य फोकस टीकाकरण डेटा की गुणवत्ता सुधारकर छूटे हुए बच्चों तक सेवाएं पहुंचाना रहा। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशिक्षित मानव संसाधन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर जिले के टीकाकरण अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि सटीक और समयबद्ध डेटा के माध्यम से छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र टीकाकरण से जोड़ा जा सकता है। विभाग की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर डेटा गुणवत्ता से योजनाओं की मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी होती है और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान आसान होती है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सारण ने कहा कि मजबूत डेटा प्रबंधन से कम कवरेज वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाना संभव होता है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को फील्ड स्तर पर लागू करें और शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। कार्यशाला में विभिन्न ब्लॉकों से आए चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण डेटा संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि, माइक्रोप्लानिंग, ड्यू लिस्ट प्रबंधन तथा शून्य डोज बच्चों की पहचान जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी साझा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।1